BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी को लेकर दिया ये बयान, CM नीतीश कुमार ने कहा- गठबंधन में सबकुछ ठीक है

पटना। बिहार में भाजपा और जेडीयू में फिर से रार बढ़ती दिखाई दे रही है। जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश डिप्टी सीएम बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है। इसी को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा -जेडीयू के गठबंधन में चल रही घमासान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई खींचतान नहीं है। सबकुछ ठीक चल रहा है।


जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जेडीयू की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय किया है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं। 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है। इस बयान के बाद भाजपा नेता और राज्य में मंत्री नंदकिशोर यादव ने प्रशांत के बयान को तवज्जों नहीं दी है।

 

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More