BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

उत्तरी भारत सहित दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी, 34 ट्रेनें चल रही हैं देरी से, 40 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। दिल्ली -एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड पड रही है। शीत लहर का कहर लगातार जारी है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ रहा है। अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं और 21 को डायवर्ट किया गया, जबकि 450 उड़ानों में देरी से चल रही है। वहीं, 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों के लिए ठंड और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर तक रहेगी। वहीं, पंजाब के 18 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 2-3 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने सोमवार को अपने यात्रियों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी कर दी है, इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरने वाली कई विमान खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं। कम बिजिबलिटी और घने कोहरे के कारण पूरे उत्तर भारत के लिए कई विमान देर से उड़ान भर रही हैं। घने कोहरे के कारण दिल्ली की ओर आने वाली करीब 34 ट्रेनों में तय समय से एक से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। प्रमुख ट्रेनें, जैसे महाबोधि एक्सप्रेस (गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस) अपने तय समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने तय समय से पांच घंटे देर से चल रही है और नंदा देवी एक्सप्रेस भी करीब चार घंटे की देरी से चल रही है।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More