BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । पहाडी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढा दी है। ज्ञातव्य है कि बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जो कि छह साल में सबसे कम तापमान है। बुधवार देर शाम को अचानक मौसम बदला और बर्फवारी शुरू हो गई। पहाडी इलाकों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से शीतलहर चल रही है। बुधवार को दिल्ली में सर्दी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड दिया। यही सिलसिला गुरुवार को जारी रहा। गुरुवार को दिल्ली का तापमान दो डिग्री तक गिर गया। दिल्ली में आज इस मौसम का सबसे सर्द दिन है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में दो दिनों तक कडाके की ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली का तापमान 3 डिग्री सेल्सिसय रहने का अनुमान है। दिल्ली में ठंड ज्यादा होने से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड रहा है। द्ल्लिी आने जाने वाली 26 ट्रेने लेट हैं, वहीं 7 ट्रेने रद्द की गई हैं। 8 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार खास कार्यक्रम होगा। इस मौके पर उनके आवास पर दो दिन दही-चूड़ा का भोज होगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन तो चूड़ा-दही का भोज होगा ही, दूसरे दिन 15 जनवरी को भी भोज का आयोजन होगा। दूसरे दिन का भोज खासकर मुस्लिम धर्मावलम्बियों के लिए होगा। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को 10 बजे भोज शुरू होगा। 10 सर्कुलर रोड में आयोजित इस भोज में सरकार में शामिल दलों के नेताओं के साथ विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

बठिंडा/मानसा । पंजाब में चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। बुधवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता उछाले जाने की घटना और 8 जनवरी को उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की चुनावी यात्रा पर हुए हमले के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने धमकी दी है कि अगर उनके लोगों को इशारा हो जाए, तो आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए जिंदा रह पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के नेता लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। मानसा के बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में बादल परिवार की बहू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अहिंसा में यकीन रखता है। उन्होंने आप को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर बादल अपने कार्यकर्ताओं से लाठी उठाने को कह दें, तो वे (आप) जिंदा रहने के काबिल नहीं रहेंगे।’ हरसिमरत ने आगे कहा, ‘मैं पंजाब के सबसे प्रतिष्ठित राजनेता पर हुए इस कायराना हमले की निंदा करती हूं और पंजाब के लोगों से अपील करती हूं कि वे ऐसे तत्वों से दूर रहें जो पंजाब की शांति को खत्म कर देना चाहते हैं।’  हरसिमरत कौर का यह विवादास्पद आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील करते हुए बादल परिवार द्वारा चलाई जा रही बसों को हटाने की बात कही थी। मान ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि लोग घरों में पत्थर जमा किए हुए हैं और बहुत जल्द अकाली नेताओं पर हो रहे हमलों को देखते हुए ‘ब्लैक’ में मिलेंगे। गौरतलब है कि बुधवार को सीएम बादल पर लम्बी के रत्ता खेड़ा गांव में जूता उछाला गया था। इसके पहले 8 जनवरी को फाजिल्का जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुखबीर सिंह बादल की चुनावी सभा पर हमला किया गया था। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बुढलाडा से उम्मीदवार डॉक्टर निशान सिंह का चुनावी अखाड़ा तेजी पकडऩे लगा है। आज एक नुक्कड़ रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पिछले समय में हुए विकास के बलबूते गठजोड़ पंजाब में तीसरी दफा सरकार बनाएगा। हरसिमरत कौर ने आम आमदी पार्टी के नेताओं की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी के नेता लोगों को पत्थर मारने के लिए उकसाते हैं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लोगों को गलत काम करने के लिए भडक़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक जिम्मेदार पार्टी है और भाईचारा कायम रखेगी। इसके अलावा हरसिमरत ने लोगों से आग्रह किया कि वे आप और केजरीवाल से दूर रहें। साथ ही हरसिमरत ने ड्रग्स के मुद्दे पर पंजाब को बदनाम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। बयानों पर चुनाव आयोग की नजर पंजाब में नेताओं की तीखी बयानबाजी पर चुनाव आयोग की भी नजर है। आयोग ने हरसिमरत कौर और आम आदमी पार्टी के सासंद भगवंत मान के बयानों की जांच करने का फैसला किया है। मानसा के उपायुक्त वीरेंद्र शर्मा ने कहा, ‘हमारे रिटर्निंग अफसर वीडियो की जांच कर रहे हैं। अगर वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।’      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पहाडों इलाकों में हो रही बर्फबारी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कडाके की ठंड पड रही है। दिल्ली में ठंड ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। आज दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली में आने-जाने वाली कुल 44 ट्रेनों पर असर पडा है।  पिछले दिनों से दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है। दो दिन पहले शिमला में हुई बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत कडाके की ठण्ड की चपेट में है। बुधवार को सफदरजंग में सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को पारा 5.1 तक पहुच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, हड्डियों तक को गला देने वाली इस ठंड से फिलहाल अगले दो – तीन दिन तक दिल्ली वालों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। ठंड और कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली से जाने वाली 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 26 ट्रेन देर से चल रही हैं तथा 7 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है।  अभी और गिरेगा पारा- वीकेंड में हुई बारिश की वजह से मौसम ने अपने मिजाज बदले थे, हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अगले दो दिन में राजधानी और आसपास के इलाकों का पारा 2 डिग्री तक और गिरने की सम्भावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों को ठंडी हवाओं के प्रकोप से बचने के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है। अगले दो दिन तक दिल्ली वालों को भी हिदायत है कि वे गर्म कपड़ों के साथ जरा संभल कर घर से बहार निकलें। भारी बर्फबारी के कारण लगातार दो दिनों तक देश के शेष हिस्सों से कटे रहने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिए आंशिक तौर पर दोबारा खोला गया था। कश्मीर घाटी देश के शेष हिस्से से जुड़ गया और हवाई यातायात भी बहाल हुआ। साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाराणसी । 25 हजार करोड़ रुपये की नमामि गंगे परियोजना को पलीता लगा दिया गया है। जिस दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाने से दस अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य मिलने का महात्म्य है, वहां अब बजबजाते नाले की धार से दुर्गंध उठ रही है। पहले से गंगा में गिरने वाले 23 नालों की संख्या बढ़कर अब 49 हो गई है। काहिली की हद तो यह है कि घाट से लेकर शहर तक का कूड़ा निस्तारण भी चोरी छिपे गंगा पार रेती पर या फिर किनारों पर ही करा के निगम के अफसर कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे हैं। इसी पखवारे मकर संक्रांति पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का रेला गंगा में मकर स्नान के लिए उमड़ेगा और पुण्य का गोता उसी नाले के ठहरे पानी में करने के लिए तीर्थयात्री मजबूर होंगे। काशी में गंगा निर्मलीकरण के लिए केंद्र सरकार ने जितनी दवा की, प्रदूषण की बीमारी उतनी ही बढ़ती जा रही है।  सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज पंपिंग स्टेशन, कूड़ा निस्तारण और नालों को बंद करने के नाम पर काशी में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक पहले ही खर्च हो चुके हैं। अब नमामि गंगे परियोजना लागू होने के बाद नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से एक बूंद भी गंदा पानी गंगा में न जाने देने की हिदायत तो दी गई लेकिन इसका नतीजा शून्य ही रहा। पहले से बह रहे 23 नालों को तो बंद नहीं किया जा सका, अलबत्ता अब 49 नाले गंगा में बहने लगे हैं। राजमंदिर, सिंधिया घाट, मणिकर्णिका घाट, जलासेन घाट, कंगन की हवेली, भोसले घाट, त्रिलोचन घाट, मानसरोवर घाट, शिवाला घाट से भी नाले गंगा में बहने लगे हैं। गंगा सेवा अभियान के सर्वेक्षण में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। जलकल विभाग की 150 एमएलडी की प्रतिदिन जलापूर्ति के अलावा निजी बोरिंग, हैंडपंपों, कुओं और बोतल बंद मिनरल वाटर को लेकर कुल 400 एमएलडी पानी का शहर की 20 लाख आबादी पर प्रतिदिन खर्च है। यह पानी तो घरेलू डिस्चार्ज के रूप में इन नालों से सीधे गंगा में बहाया ही जा रहा है। इसके अलावा रामनगर और बनारस के औद्योगिक नालों से भी 200 एमएलडी कचरायुक्त गंदा पानी गंगा में बहाया जा रहा है। कुल 600 एमएलडी यानी 60 करोड़ लीटर गंदे पानी का भार रोज गंगा वहन कर रही है। इसके अलावा मानव और पशुओं की लावारिस लाशों और श्मशान घाट की राखों को भी धड़ल्ले से गंगा में बहाया जा रहा है।  इससे गंगा के अस्तित्व पर संकट खड़ा होने के साथ ही यहां दूर-दूर से पुण्य की डुबकी लगाने आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत उत्पन्न हो गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मेस में खराब खाना मिलने की शिकायत करने वाले बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव को सीमा ड््यूटी से शिफ्ट कर प्लंबर के काम पर लगा दिया है। पति के साथ किए गए इस व्यवहार से दुखी तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला ने बीएसएफ के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘रोटी मांगना पाप नहीं है। मेरे पति पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए।’ बता दें कि तेज बहादुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और अब तक इसे 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बीएसएफ ने दिए जांच के आदेश जवान के आरोपों के बाद बीएसएफ के आईजी डीके उपाध्याय ने मंगलवार को जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हमारे लिए यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इस बारे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने कहा कि मैं यह मान सकता हूं कि ठंड की वजह से खाने का टेस्ट अच्छा न हो लेकिन आमतौर पर जवानों को इससे शिकायत नहीं होती है। अभी फिलहाल मैं इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। जांच चल रही है अगर कोई खामी पाई जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसएफ आईजी ने कहा कि तेज बहादुर यादव के खिलाफ अतीत में अनुशासनहीनता के आरोप हैं, उसका कोर्ट मार्शल किया जा चुका है। आरोपी जवान अपने से सीनियर अधिकारियों पर गन तान देता था इसलिए इसे हेडक्वॉर्टर में रखा गया था।  राजनाथ सिंह ने की रिपोर्ट तलब बीएसएफ ने इस पूरे मामले से संबंधित अंतरिम जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। मंत्रालय ने बुधवार तक फाइनल रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि- ‘बीएसएफ जवान की मुश्किल वाला वीडियो मैंने देखा है। मैंने गृह सचिव से कहा है कि वह तुरंत बीएसएफ से रिपोर्ट मांगे और उचित कार्रवाई करें।’ राजनाथ के आलावा जवान के वीडियो पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। लेकिन सीमा पर अपनी नियमित यात्रा के दौरान मैंने जवानों के बीच सब कुछ सही पाया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज सुबह योग करते है। पीएम मोदी के लिए यह एक ऐसा नियम है जिसे वह आमतौर पर हर सुबह निभाते है। लेकिन आज उन्होंने यह नियम अपनी मां के लिए तोड दिया। आज सुबह पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंच गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि योग छोडकर 97 वर्षीय मां से मिलने गए। सुबह होने से पहले उनके साथ नाश्ता किया और उनके साथ अच्छा समय बिताया। आपको बता दे कि आज से शुरु हो रहे वाइब्रेट गुजरात में हिसा लेने के लिए पीएम मोदी सोमवार को गुजरात पहुंच गए। प्रधानमंत्री आठवें वाइब्रेट गुजरात वैश्विक सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे में तेजी से विकास हो रहा है। भूमिपूजन के मौके पर पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु मौजूद थे। गुजरात सरकार ने 250 करोड़ रुपये की लागत से गांधीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने का निर्णय किया है। दरअसल गुजरात के गांधीनगर में देश का पहला ऐसा 5 स्टार होटल बनने जा रहा है, जो रेलवे ट्रैक के ऊपर हवा में होगा। इस होटल में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। होटल में कुल 300 कमरे होंगे। गांधीनगर में रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले इस फाइव स्टार होटल के लिए गुजरात सरकार और रेल मंत्रालय की कंपनी आईआरएसडीसी के बीच करार हुआ है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जोधपुर । गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम के मामले में अनुसूचित जाति जनजाति मामलों की विशेष अदालत में सोमवार को नियमित सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस ने आसाराम को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में समर्थकों के जमावड़े के कारण पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव पक्ष की गवाह इन्द्रा के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। कोर्ट में पेश करते समय आसाराम ने कहा, जो बीत गया, वो भी अच्छा था और जो आएगा, वह भी अच्छा होगा। अपना है सो जाए नहीं और जो जाए, वो अपना नहीं है। मामले में मंगलवार को भी नियमित सुनवाई होगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर । सरहद पर आक्रामकता क्षमता को बढ़ाने के लिए बोफोर्स के बाद अब ‘धनुष’ तोप भी सेना के बेड़े में शामिल हो गई हैं। कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तैयार होने वाली इस स्वदेशी तोप की मारक क्षमता बोफोर्स के मुकाबले 18 किलोमीटर ज्यादा है। बता दें कि बोफोर्स की मारक क्षमता 26 किलोमीटर तक है। कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी ने यह अत्याधुनिक तोप डीआरडीओ के साथ मिलकर बनाई है। कई मायनों में बेहतर ‘धनुष’ तोप की बैरल रेंज 46 किलोमीटर तक है, जो दुनिया की किसी भी तोप को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ‘धनुष’ का नया बैरल आठ मीटर लंबा है। यह दुनिया के सबसे लंबे बैरल वाली तोपों में से एक है। आठ मीटर लंबी तोप सिर्फ अमेरिका, इस्रायल और रूस के पास है। खास बात यह है कि आठ मीटर लंबे धनुष के बैरल को बोफोर्स तोप में भी लगाया जा सकता है।  90 फीसदी स्वदेशी पुर्जें ‘धनुष’ देश की पहली तोप है जिसमें 90 फीसदी कलपुर्जे भारत में बने हैं। सिर्फ दस फीसदी कलपुर्जे बीईएल (भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) से लिए जाते हैं। इन हिस्सों को भी स्वदेश में तैयार करने का काम चल रहा है। सेना को इसे सौंपने से पहले इससे 2000 राउंड फायर किए गए। सेना ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर को 414 ‘धनुष’ का आर्डर दिया है। ऑर्डिनेंस फैक्टरी को एक तोप बनाने में 15-20 दिन का समय लगता है। पहले चरण में 114 ‘धनुष’ तैयार कर देनी हैं, जिनमें से कुछ तोपें दी जा चुकी हैं। तैयार होने वाली तोपों में धनुष और उसका उन्नत संस्करण भी शामिल है। जहां जैसी जरूरत होगी सेना उसका इस्तेमाल कर सकेगी। यह संख्या आगे बढऩे की उम्मीद है। धनुष 03 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में भी काम करने में सक्षम है। धनुष का बैरल रूसी और यूरोपीय तकनीक को मिलाकर तैयार किया गया है, जो किसी भी सूरत में फटेंगे नहीं।  धनुष की विशेषता- - 2692 किलोग्राम बैरल का वजन - 46 किलोमीटर तक मारक क्षमता - प्रति मिनट 2 फायर, दो घंटे तक लगातार गोले दागने में सक्षम - प्रति मिनट 3 फायर. डेढ़ घंटे तक लगातार दागने में सक्षम - 46.5 फायर प्रति मिनट करने की क्षमता - 12 फायर प्रति मिनट करने की क्षमता   बोफोर्स से धनुष एडवांस तक  तोप बैरल रेंज बोफोर्स 29 कैलिबर 28 किमी धनुष 45 कैलिबर 36 किमी एडवांस धनुष 55 कैलिबर 46 किमी   दुनिया की शीर्ष पांच तोपों में शामिल - बोफोर्स बीओ-5 (स्वीडन) - एम 46-एस (इस्रायल) - जीसी 45 (कनाडा) - नेक्सटर (फ्रांस) - धनुष (भारत)   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उत्तर भारत में सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से 41 रेलगाडिय़ां देरी से चल रही हैं जबकि तीन रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे अधिकारी के मुताबिक, नौ रेलगाडिय़ों के समय में फेरबदल किया गया है। जिन रेलगाडिय़ों को रद्द किया गया है, उनमें नई दिल्ली-हैदराबाद टी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और आनंद विहार-गरीब रथ एक्सप्रेस हैं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अधिकारी के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली छह अंतर्राष्ट्रीय और सात घरेलू उडान सेवाएं देरी से चल रही हैं। गौरतलब है कि पिछले तीन चारद दिनों से पहाडी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। पहाडी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ गई है। ठंड बढने के साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरा भी बढा है। गौरतलब है कि पिछले तीन चारर दिनों से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। हिमलाचल और कश्मीर में तो ये हालात हैं कि पर्यटक फंस गए हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर । पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 जनवरी को होने वाले ऊंट उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक भारती नैथानी ने बताया कि मिस मरवण और मिस्टर बीकाणा के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। ग्यारह जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्हांने बताया कि ऊंट पालकों ने ऊंट उत्सव से संबधित विभिन्न तैयारियों प्रारम्भ कर दी हैं। फर कटिंग और ऊंट नृत्य प्रतियोगिताओं का अभ्यास किया जा रहा है। ऊंट उत्सव में दोनों दिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। पहले दिन लोक गायक कुतले खां प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन राजस्थान लोक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें मयूर नृत्य, रिम भवई, घूमर, लंगा, कालबेलिया, अलगोजा और भपंग आदि नृत्यों एवं राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। 14 जनवरी को शोभायात्रा निकलेगी। इसमें सजे-धजे ऊंट, रोबीले तथा स्कूली छात्राएं भाग लेंगी। पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि शोभायात्रा, जूनागढ़ के पास से निकलेगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. करणीसिंह स्टेडियम पहुंचेगी। ऊंट उत्सव में पहली बार आयोजित होने वोल ‘हैरिटेज वॉक’ का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत किया जाएगा। लोकायन के गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को रामपुरिया हवेलियों से लेकर बीकाजी की टेकरी तक के हैरिटेज वॉक का अवलोकन किया गया तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों, दुकानदारों एवं आमजन को हैरिटेज वॉक का अभिनंदन करने का आह्वान किया। इस बार ऊंट उत्सव का प्रचार-प्रसार पारम्परिक माध्यमों के अलावा सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है। व्हाट्सअप एवं फेसबुक के माध्यम से प्रोमोज एवं इंफ्रोग्राफिक्स वायरल किए जा रहे हैं। जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर के ऑफिसियल फेसबुक पेज ‘पीआरओ बीकानेर’ पर ऊंट उत्सव से संबंधित प्रोमोज को एक दिन में लगभग चार हजार लोग देख चुके हैं तथा 25 से अधिक फेसबुक यूजर्स ने इसे शेयर किया है। हैरिटेज वॉक सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए विशेष इंफोग्राफिक्स बनाए गए हैं। केन्द्रीय वित्त एवं कंपनी मामलात राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी ऊंट उत्सव से संबंधित ट्वीट किया है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

अजमेर । कांग्रेस ने नोटबंदी का विरोध तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को महिला कांग्रेस ने यहां थाली बजाकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में थालियां लेकर बजाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी की समस्या के लिए 50 दिन का समय मांगा था लेकिन, आज तक कुछ भी सही नहीं हुआ है। देश-प्रदेश व गांव में लोग बेरोजगार हो गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं को उठाना पड़ा है। जिसने पाई-पाई बचाकर रखी थी। उस पाई-पाई को भी लेना दूभर हो गया है। इस निर्णय से नाराज महिलाओं ने सोमवार को कलक्टे्रट पर थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया है। सरकार को इस गलत फैसले के लिए जनता व महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। इस विषय को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा पूछे गए पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, जिला सेवादल प्रमुख शैलेंद्र अग्रवाल, अभिलाषा विश्नोई, अरुणा कच्छावा, रजनी कहार सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More