BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

BSF जवान तेज बहादुर की पत्नी ने पूछा- क्या रोटी मांगना पाप है?

BSF जवान तेज बहादुर की पत्नी ने पूछा- क्या रोटी मांगना पाप है?नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मेस में खराब खाना मिलने की शिकायत करने वाले बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव को सीमा ड््यूटी से शिफ्ट कर प्लंबर के काम पर लगा दिया है। पति के साथ किए गए इस व्यवहार से दुखी तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला ने बीएसएफ के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘रोटी मांगना पाप नहीं है। मेरे पति पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए।’ बता दें कि तेज बहादुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और अब तक इसे 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बीएसएफ ने दिए जांच के आदेश

जवान के आरोपों के बाद बीएसएफ के आईजी डीके उपाध्याय ने मंगलवार को जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हमारे लिए यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इस बारे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने कहा कि मैं यह मान सकता हूं कि ठंड की वजह से खाने का टेस्ट अच्छा न हो लेकिन आमतौर पर जवानों को इससे शिकायत नहीं होती है। अभी फिलहाल मैं इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। जांच चल रही है अगर कोई खामी पाई जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसएफ आईजी ने कहा कि तेज बहादुर यादव के खिलाफ अतीत में अनुशासनहीनता के आरोप हैं, उसका कोर्ट मार्शल किया जा चुका है। आरोपी जवान अपने से सीनियर अधिकारियों पर गन तान देता था इसलिए इसे हेडक्वॉर्टर में रखा गया था। 

राजनाथ सिंह ने की रिपोर्ट तलब

बीएसएफ ने इस पूरे मामले से संबंधित अंतरिम जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। मंत्रालय ने बुधवार तक फाइनल रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि- ‘बीएसएफ जवान की मुश्किल वाला वीडियो मैंने देखा है। मैंने गृह सचिव से कहा है कि वह तुरंत बीएसएफ से रिपोर्ट मांगे और उचित कार्रवाई करें।’ राजनाथ के आलावा जवान के वीडियो पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। लेकिन सीमा पर अपनी नियमित यात्रा के दौरान मैंने जवानों के बीच सब कुछ सही पाया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More