BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । कानपुर रेल हादसे में दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसिया पिछले तीन दिनों से दिल्ली से लिंक तलाशने में जुटी हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर माह में कानपुर में रेल हादसा हुआ था। इस हादसे में करीब 150 लोग मारे गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही कानुरर के पास ही एक और रेल हादसा हुआ, इस हादसे में कई लोग मारे गए थे। खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस हादसे के पीछे आतंकी संगठन आईएसआई का हाथ है। साउथ दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के मुख्यालय पर तीन लोगों जिया-उल-हक, शोएब और जुबेर से पूछताछ की जा रही है।  ये तीनों जामा मस्जिद इलाके से पकडे गए और ट्रैवल एजेंसियों में काम करते थे। पुलिस को शक है कि पकडे गए इन तीन लोगों में से दो रेलवे ट्रैक उडाने की साजिश में शामिल थे। गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों को जांच में पता चला था कि रेलवे ट्रैक को बम से उडाया गया था। पकडे गए आरोपियों के दो हैंडलर की पहचान भी हो गई है। इनमें से एक का नाम शमशुल हुदा है, जो दुबई में रहता है। दूसरे का नाम बृजकिशोर गिरी है जो नेपाल का गैंगस्टर है।  शमशुल हुदा के अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और आईएसआई से संबंध है। हुदा नकली करंसी और वीजा का धंधा करता है। दिल्ली में जो तीन लोग पकडे गए हैं उनमें से एक हुदा का भतीजा है और एजेंट के तौर पर काम करता है। वहीं बिहार के मोतिहारी में भी तीन लोगों को पकडा है। पकडे गए तीन आरोपी उमाशंकर पटेल, मोतीलाल पासवान और मुकेश यादव ने पुलिस को कई जानकारियां दी है। दरअसल इन तीनों को दीपक और उसके चाचा अनिल राम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दीपक और अनिल राम ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रेलवे ट्रैक पर कुकर बम रखा था। गौरतलब है कि उस बम को गांववालों ने देख लिया और बाद में उसे डिफ्यूज भी कर दिया गया। इससे उनके हैंडलर को लगा कि दोनों ने गद्दारी की है और इसी वजह से उनका कत्ल करा दिया गया। हत्या के आरोप में पकडे गए मोतीलाल पासवान ही वो शख्स है, जिसने कानपुर रेल हादसे में शामिल होने की बात कबूली थी।  उसने बताया कि वह हमलों को अंजाम देने के लिए पैसे और दूसरी मदद के लिए हुदा और गिरी के संपर्क में था। उन्होंने यह भी कबूला है कि दीपक और अनिल राम के सिर काटने के बाद उसकी तस्वीरें गिरी और हुदा को सबूत के तौर पर भेजे गए। गिरी ने कथित तौर पर उमाशंकर, मोतीलाल और मुकेश को तीन लाख रुपए दिए। इसके अलावा, फ्लैट, गाडियां और भोजपुरी फिल्म बनाने में मदद देने का आश्वासन भी दिया। गिरी और उसके दो साथियों शंभू और मुजाहिर अंसारी को नेपाल पुलिस ने एक मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया था। गिरी की हालत गंभीर है क्योंकि उसे कम से कम चार गोलियां लगी हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कौवे परेशान किए हुए हैं। एक कौवे की वजह से पहले उन्हें अपनी गाड़ी बेचनी पड़ी थी, और अब कौवे ने उनके ऊपर ही बींट कर दी। यह भी ऐसे अवसर पर जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक प्रॉजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए मंगलुरु के नजदीक मंजेश्वर पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम के दौरान एक कौवे ने उन पर बींट कर दी। इसके बाद एक अन्य नेता उठे और उनके कपड़ों से बींट साफ की। इससे पहले, सिद्धारमैया ने अपनी सरकारी कार उस वक्त बेच दी थी, जब उस पर एक कौवा आकर बैठ गया था। घटना बीते साल की है। मुख्यमंत्री की कार पर यह कौवा 2 जून को उस वक्त देखा गया था जब गाड़ी उनके सरकारी बंगले ‘कृष्णा’ में पार्क थी।  कौवा करीब एक घंटे तक कार की बोनट पर बैठा रहा और उसे उड़ाने के लिए सीएम के स्टाफ को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सीएम के लिए नई टोयोटा फॉच्र्यूनर का ऑर्डर दिया गया, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये के करीब थी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की खुशामद करने वालों ने कार की बोनट पर कौवा बैठने की घटना को उनके सिर पर मंडरा रही किसी ‘आफत’ से जोड़ा और उन्हें गाड़ी बदलने की सलाह दे डाली। कभी अंधविश्वास विरोधी कानून के पुरजोर समर्थक और खुद को नास्तिक बताने वाले सीएम सिद्धारमैया के इस कदम को उनके रुख से यूटर्न माना गया।  अतीत में ऐसा कई बार हुआ जब उन्होंने इस तरह के अंधविश्वास का खुलेआम माखौल उड़ाया था। जब एक आला आईएएस अफसर ने उन्हें बीते साल 4 जुलाई को अमावस्या होने की वजह से राज्य विधानसभा का सत्र न बुलाने की सलाह दी तो मुख्यमंत्री ने उन्हें झिडक़ दिया था।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन दुराचार के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। आसाराम ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मांगी थी। इस मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नागौर । मेड़ता सिटी क्षेत्र में झुलसा रोग से खराब हुई जीरे की फसल में रोग पर नियंत्रण के लिए छिडक़ाव की सलाह लेने काश्तकार सहायक निदेशक कृषि कार्यालय पहुंचे। कृषि विभाग कार्यालय ने तेज सर्दी तथा पाले से खराब हुई रबी फसलों में उपचार के लिए काश्तकारों को रोग नियंत्रण की सलाह दी जा रही है। सहायक निदेशक कृषि अणदाराम चौधरी तथा सहायक कृषि अधिकारी नारायणराम चौधरी ने झुलसा रोग से खराब हुए जीरे में प्रति हैक्टयेर आधा लीटर कार्डेनाजिम या मैनकोजेब स्प्रे करने की सलाह दी। इसी तरह पाले से खराब हुई तारामीरा, चना की फसलों में गंदग का तेजाब 1 लीटर पानी में 1 एमएल घोल बनाकर के स्प्रे करने पर फसलों को एक पखवाड़ के लिए राहत मिलेगी। झुलसा रोग से खराब हुई फसल को सहायक निदेशक कृषि कार्यालय में कृषि अधिकारियों को दिखाकर रोग पर नियंत्रण के लिए सलाह लेने आए डूकिया गांव के काश्तकार मलाराम रोज ने बताया कि तेज सर्दी से16 बीघा खेत में जीरे की फसल खराब हो गई। काश्तकार हुकमाराम रोज के 25 बीघा खेत में भी तेज सर्दी से झुलसा रोग की चपेट में आने से फसल चौपट हो गई। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार)अधिकारी चौधरी ने बताया कि सर्द हवा व पाला पडऩे से क्षेत्र के पादूखुर्द में तारामीरा की 60 प्रतिशत फसल चौपट हुई। मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड, रियांबड़ी, जसनगर, भैरुंदा, खुड़ीकलां, हरसौर, भाकरोद में 50-50 प्रतिशत तथा गगराना, सांजू, ईडवा, जायल, रोल तथा नागौर में 40-40 फीसद तारामीरा की फसलें खराब हुई। इस मामले में सहायक निदेशक कृषि अणदाराम चौधरी ने कहा कि तारामीरा, सरसों, चना की फसलों में कहीं-कहीं 40 से 60 फीसद तक पाले से नुकसान हुआ है। जीरा, मैथी, सौंफ, सिंधीसुआ की फसलों की स्थिति फिलहाल ठीक है। चने में कुछ क्षेत्र में फली छेदक कीट देखा गया है, कृषकों द्वारा विभागीय कार्मिकों की सलाह से अपने स्तर पर नियंत्रण किया जा रहा है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरू । ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने गुरुवार को शराब कारोबारी विजय माल्या की बंद हो चुकी विमानन कंपनी किंगफिशन एयरलाइन्स लिमिटेड द्वारा बैंक ऋण न चुकाने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने और कर्ज वसूली करने का आदेश दिया है। न्यायाधिकरण की बेंगलुरू पीठ ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के नेतृत्व में बैंक संघ माल्या की संपत्तियों और किंगफिशर को बेचकर 6,203 करोड़ रुपये और उस पर 26 जुलाई, 2013 से 11.5 प्रतिशत ब्याज वसूल सकता है। बैंक संघ के अधिवक्ता ने बेंगलुरू में संवाददाताओं को बताया, न्यायाधिकरण ने माल्या के खिलाफ हमारी याचिकाओं को स्वीकार कर लिया है और ब्याज सहित 6,203 करोड़ रुपये की राशि वसूलने के लिए उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि हमारे देश में महिलाएं कभी कमजोर नहीं रहीं, वे शुरू से ही सशक्त रहीं हैं। सामाजिक बंधनों को तोडक़र वे आगे आई हैं और अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखा दिया है कि नारी शक्ति कमजोर नहीं है, उसे अपना रास्ता खुद बनाना आता है। मुख्यमंत्री बुधवार को होटल हिल्टन में आयोजित इंडिया टुडे वुमन समिट राजस्थान-2017 को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को लेकर पहले के मुकाबले काफी बदलाव आया है। जरूरत इस बात की है कि महिलाएं अपनी प्रतिभा को पहचानें और अपनी मंजिल चुनकर उसे हासिल करने का प्रयास करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोई-सा भी क्षेत्र हो नारी-शक्ति पीछे नहीं है। महिलाएं अपनी प्रतिभा के बल पर व्यवसाय से लेकर राजनीति और पुलिस सेवा से लेकर इंजीनियरिंग तक हर क्षेत्र में अलग मुकाम हासिल कर रही हैं। महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सक्षम एवं सशक्त बनाकर उन्हें बराबरी के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहियोगिनी और एएनएम को एक साथ लाने की जो पहल की है उसे महाराष्ट्र जैसे राज्य में भी लागू किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में लागू किए गए ट्रिपल ए कार्यक्रम के अच्छे परिणाम मिले हैं। इसे देखते हुए अन्य जिलों में भी राज्य सरकार इसे आगे बढ़ाएगी। अपनी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं राजे ने कहा कि राजस्थान में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ी है और इसके परिणामस्वरूप मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव बढ़े हैं क्योंकि महिलाएं शिक्षित हुई हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मां-बाप अपनी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं, ताकि उनका कल सुनहरा बन सके।  शिक्षा में आगे बढ़ रहा है प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछले तीन सालों में परिदृश्य बदल गया है। असर रिपोर्ट-2016 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों में लर्निंग लेवल बढ़ा है। राजस्थान देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है जहां आठवीं कक्षा के बच्चों में रीडिंग लेवल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में छात्राओं के लिए स्कूलों में शौचालय बनवाने की राज्य सरकार की मुहिम की भी रिपोर्ट में सराहना की गई है। राजस्थान को देश के उन चार राज्यों में शामिल किया गया है, जहां 80 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों में कार्यशील शौचालय हैं। इससे छात्राओं के स्कूल छोडऩे के प्रतिशत में कमी आई है।  बालिकाओं में हैप्पीनेस स्तर बढ़ा मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्कूलों में छात्राओं के लिए शत प्रतिशत शौचालयों की व्यवस्था, किशोरियों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए निशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के जो प्रयास शुरू किए हैं, उनसे बालिकाओं में हैप्पीनेस का स्तर बढ़ा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई भामाशाह योजना आज पूरे देश में एक मिसाल बन गई है। इस योजना के माध्यम से बिना किसी लीकेज के सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत पैसा लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है।  उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सात महिलाएं सम्मानित कार्यक्रम में आंखों की खोई रोशनी वापस पाने के बाद दृष्टिहीनों के लिए काम कर रही भावना जगवानी को सामाजिक कार्य, अपने पहले प्रयास में आरजेएस टॉप करने वाली अतिरिक्त सिविल जज स्वाति व्यास को न्यायिक सेवा, सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया को राजनीति, आईपीएस अधिकारी मालिनी अग्रवाल को प्रशासन, महिला उद्यमी विनी कक्कड़ को उद्यमशीलता, शूटर अपूर्वी चंदेला को खेलकूद एवं लोक गायिका इला अरुण को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए इंडिया टुडे वुमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजे ने पुरस्कार विजेता महिलाओं को ट्रॉफी वितरित की एवं ‘नारी शक्ति का सर्वोच्च सम्मान’ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने पुरस्कार हासिल करने वाली महिलाओं को बधाई दी और कहा कि सभी महिलाओं ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। यह पुरस्कार उन महिलाओं की बहादुरी और कठिन परिश्रम को भी दर्शाता है जो अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री तक पहुंचने के चार दिन बाद, रात का पारा बढकर 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से एक बार फिर कोहरे का असर गहराएगा।  उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई। हालांकि, पछुआ हवाओं एवं हल्की बदली की वजह से दिन के तापमान में कमी आएगी। गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी उप्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन और रात के पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 23 जनवरी तक सुबह हल्के कोहरे के साथ तापमान सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8.3 डिग्री, गोरखपुर का 9.0 डिग्री, इलाहाबाद का 8.0 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अब आपको दिल्ली से मुंबई जाने या आने के लिए आकाश में उडऩे की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको प्लेन से भी पहले रेल मार्ग से पहुंच सकेंगे। फिलहाल दिल्ली से मुंबई प्लेन से सफर करने में लगभग दो घंटे का समय लगता है, जबकि ट्रेन से सफर करने पर 15 घंटे से अधिक का समय, मगर आने वाले समय में दिल्ली से मुंबई तक का सफर ट्रेन से आप मात्र 70 मिनट में पूरा करेंगे। दरअसल, भारत सरकार दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों के बीच हाइपरलूप ट्रेन चलाने का विचार कर रही है। हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी ने भारत के सामने एक हायपर लूप ट्रेन का प्रस्ताव रखा है। अमेरिकी कंपनी हाइपरलूप वन के चेयरमैन एलन मस्क ने भारत सरकार को प्रस्ताव दिया है कि चेन्नई से बेंगलुरू के बीच ट्रैवल पॉड्स के जरिए 1200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से लोग यात्रा कर सकेंगे। हाल ही में कंपनी ने भारत में यह सुविधा शुरू करने में रुचि दिखाई है। अगर केंद्र सरकार इसकी मंजूरी देती है तो भविष्य में 6 शहरों के बीच ये ट्रेन दौड़ेगी। हाइपर लूप ट्रेन चेन्नई से बेंगलुरु, चेन्नई से मुंबई, पुणे से मुंबई, बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम तथा मुंबई से दिल्ली बीच चलाई जाएगी। हाइपरलूप वन के सीईओ बिपॉप ग्रेस्टा इस संबंध में सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे और भारत में एक पायलट परियोजना स्थापित करने का औपचारिक प्रस्ताव रखा था। प्लेन से भी तेज चलने वाली यह ट्रेन ‘हाइपरलूप ट्यूब’ के भीतर कम दबाव वाले क्षेत्र में चलेगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बुलेट ट्रेन से दोगुनी रफ्तार से चलेगी। यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक से लैस ट्रैक पर चलेगी। यह ट्रेन वैक्यूम ट्यूब सिस्टम से गुजरने वाली कैप्सूल जैसी हाइपरलूप 750 मील (1224 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। एक ट्यूब के भीतर ‘हाइपरलूप’ को उच्च दबाव और ताप सहने की क्षमता वाले इंकोनेल से बने बेहद पतले स्की पर स्थिर किया जाता है। इस स्की में छिद्रों के जरिये दबाव डालकर हवा भरी जाती है। जिससे कि यह एक एयर कुशन की तरह काम करने लगता है। स्की में लगे चुंबक और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक झटके से ‘हाइपरलूप’ के पॉड को गति दी जाती है। हाइपरलूप ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इसके आने से पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल कॉस्ट में भी कमी आएगी। जिन पिलर्स पर ट्यूब के भीतर पॉड या ट्रेन दौड़ाने का प्रस्ताव है, उन पर भविष्य में सोलर पैनल्स और विंडमिल्स लगाए जा सकते हैं और इससे ट्रांसपॉर्टेशन कीमत भी किफायती रहेगी। यह पॉड सिस्टम मैग्नेटिक होगा और इसमें केवल सफर की शुरुआत में एनर्जी चाहिए होगी और इससे पॉड या ट्रेन 200 मील तक की स्पीड टॉप लेवल पर रहते हुए पूरा कर कर सकेंगे। एक ‘हाइपरलूप’ पॉड में 6 से 8 लोग सफर कर सकते हैं। 1 किलोमीटर लाइन बिछाने में फिलहाल 300 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगरा । 62वीं नेशनल स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आगरा के जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा के जिम्नास्टों ने प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते हैं। जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव हरिओम सविता ने बताया कि सोनीपत (हरियाणा) में हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा के जिम्नास्टों ने टीम चैंपियनशिप का रजत पदक जीता। टीम में सारिफ, दिव्यांशु, गौतम गौड़, हिमांशु शामिल थे।  व्यक्तिगत स्पर्धा में सारिफ ने रोमन रिंग्स पर रजत व हॉरिजेंटल बार पर कांस्य पदक जीता। दिव्यांशु प्रजापति ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में ओवरऑल रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में आगरा के अग्निवेश पांडे ने सर्वाधिक अंक हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता।  अग्निवेश ने हॉरिजेंटल बार व फ्लोर एक्सरसाइज पर स्वर्ण, पैरलल बार पर रजत पदक जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में अक्षत सविता ने पॉमिल हार्स पर स्वर्ण व सुनील कुमार ने हॉरिजेंटल बार पर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अंडर-14 में आगरा की आयुषी शर्मा ने स्वर्ण पदक और सीनियर वर्ग में रूबी यादव ने स्वर्ण पदक जीत आगरा का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन पर आरएसओ अजय कुमार सेठी, अतुल बंसल, मोहित जैन, हर्ष जैन, हरिओम सविता, अरविन्द यादव, राहुल चोपड़ा, रिचा सिंह ने हर्ष व्यक्त किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव है और वह प्रकाश सिंह बादल को उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र लंबी से हराएंगे। वहीं सिंह ने एसवाईएल के विषय पर कहा कि मेरे पंजाब का एक बूंद पानी भी नहीं जाएगा। जबकि दूसरी तरफ हरियाणा के नेता 23 फरवरी से पंजाब में नहर की खुदाई की बात कर रहे हैं। वहीं, लंबी सीट से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है। जनरल जेजे सिंह के बारे में अमरिंदर सिंह ने कहा-वह मुझसे एक साल जूनियर था और मैं जानता हूं कि वह एक साधारण और औसत जनरल था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर । यहां वार्ड नं. 12 में आंगनबाड़ी में बच्चों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह शेखावत ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के गुणात्मक विकास एवं सहयोग पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक सुषमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हमीदा बेगम व गंगा ने बच्चों को स्वेटर प्रदान किए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केंद्र ने राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि वे गांधी के स्केच, फोटो या लोगो और उनसे जुड़ी कोई भी चीज जैसे चश्मा, चरखा या घड़ी का सार्वजनिक शौचालय, कूड़ेदान या किसी अन्य गंदी जगह इस्तेमाल न करें। हाल ही में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने सभी स्वच्छता प्रभारियों को एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रोग्राम को लागू करते समय किसी की भावनाएं आहत न हो। मंत्रालय ने विभाग प्रमुखों को यही दिशा-निर्देश सभी जिला और अन्य संबंधित अधिकारियों को जारी करने के लिए कहा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बदरुद्दीन कुरैशी नाम के शख्स ने एक याचिका दायर की है, जिसमें गंदी जगहों पर बने सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर गांधी की तस्वीरें, स्केच और उनसे जुड़ी चीजों के इस्तेमाल का विरोध किया गया है। हालांकि कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी और कहा, ‘हमें नहीं लगता कि यह महात्मा गांधी का अपमान है।’ लेकिन साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी जगह गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है तो उनका अपमान न हो।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More