BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई। पीएम मोदी आज सुबह सबसे पहले अमर जवान ज्योति पहुंचे।  वहां पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी राजपथ पर पहुंचे, जहां गणतंत्र दिवस समारोह में उन्होनें हिस्सा लिया। दिल्ली में राजपथ पर सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मुख्य अतिथि हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुवाहाटी । आज जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। पूरा देश तिरंगे के रंग में सरोबार है लेकिन आतंकी इस दिन भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। असम के तीन जिलों में गुरुवार को सात विस्फोट हुए। पुलिस सूत्रों ने इस हमले के लिए युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (यूएलएफए) को जिम्मेदार ठहराया है।  पूर्वी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और चरैदेओ जिलों में हुए इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा, इस घटना में किसी के हताहत होने या उन्हें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।  उग्रवादियों ने सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अलग-अलग स्थानों में बम लगाया था। उग्रवादी समूहों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह के बहिष्कार का आह्वान किया था। ये सभी धमाके कम तीव्रता के थे, इसलिए इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमलों के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों ने पहले ही गणतंत्र दिवस के दिन आतंकी हमलों की आशंका जताई थी जिसके बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

उदयपुर । झीलों के शहर उदयपुर में गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के भण्डारी दर्शक मण्डप पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। कटारिया ने झंडारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर कदम से कदम मिलाते पुलिस के जवानों, एनसीसी के कैडेट और स्कूली बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। राज्यपाल के जनता के नाम सन्देश को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पढ़ा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 96 लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

देहरादून । उत्तराखंड में ठंड से हल्की राहत मिलने के बाद फिर से ठिठुरन बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वानुमान में राज्य में शुक्रवार सुबह तक बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। कुछ पहाडी इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहब समेत कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण राज्य के मैदानी इलाकों और उत्तर प्रदेश के करीबी इलाकों में ठिठुरन बढ गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है अगले दो दिनों तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौडी और पिथौरागढ में हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश होने और गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

जोधपुर । अभिनेता सलमान खान को बुधवार को कोर्ट में पेश होने से छूट मिल गई है। 18 साल पुराने काले हिरण के शिकार के केस में सलमान अब 27 जनवरी को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे। सलमान के साथ अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को भी कोर्ट में पेश होना है। एक हफ्ते पहले ही सलमान आम्र्स एक्ट के केस में लोअर कोर्ट से बरी हुए थे। 1999 में आई ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। एक अक्टूबर 1998 को फिल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास कांकाणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप सलमान खान पर लगा था। शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू औऱ नीलम भी थे। लिहाजा कोर्ट ने सलमान के साथ इन लोगों को भी बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरणों के शिकार के तीन केस चले और एक केस शिकार के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर चला। 18 जनवरी को सलमान खान हथियार के केस में लोअर कोर्ट से बरी हो चुके हैं। भवाद के चिंकारा केस में सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं। घोड़ाफार्म चिंकारा केस में भी सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं। चार में से तीन में सलमान बरी हो चुके हैं, अब ये आखिरी केस कांकाणी में काले हिरणों के शिकार का है। इसमें सलमान और फिल्म के दूसरे कलाकारों को अब 27 जनवरी को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराना है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बाड़मेर । भारत और पाकिस्तान के इतिहास में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन बद्र वह ऑपरेशन थे जिन्हें विश्व में करगिल युद्ध के रूप में पहचाना जाता है। पाकिस्तान की धरातल के साथ कूटनीति के मैदान में भारत को मात देने की मंशा लेकिन, भारत के वीर सैनिकों की बदौलत पाकिस्तान ही मात खानी पड़ी। इसी करगिल युद्ध को 16 पाठों में विभक्त कर उसके कई अनछुए पहलुओं को लोगों के सामने लाने वाली बाड़मेर के युवा लेखन आजाद सिंह राठौड़ की किताब ‘करगिल द हाइट्स ऑफ़ ब्रेवरी’ का विमोचन जयपुर में एक भव्य समारोह में हुआ। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, शिव विधायक मानवेंद्र सिंह, राजपूत समाज के भगवान सिंह रोहल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए कैप्टन सचिन पायलट ने कहा कि साल 1971 के बाद 1999 का करगिल ही वह युद्ध था जिससे हर आम आदमी को पता चला की युद्ध के दौरान कितनी विकट परिस्थितिया होती हंै। देश पर जब भी किसी तरह की चुनोती आई है तब तब हमारी जनता, भारत की फ़ौज ने उसका डटकर सामना किया है। इस मौके पर शिव विधायक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि करगिल का युद्ध भारत का पहला टेलीविजन युद्ध था जिसे हर भारतीय ने अपने घर में बैठ कर देखा। करगिल युद्ध की दिशा बदलने में तोरोलिंग फ़तेह थी और इस विजय के बाद हर कोई दुगने जोश से आगे बढ़ा था। 10 पैरा जैसी ब्रिगेड ने करगिल में जो पराक्रम दिखाया था वह हर किसी को पढऩा चाहिए। साल 1999 में हुए करगिल युद्ध को आजाद सिंह राठौड़ ने अपनी किताब को 16 अध्यायों में बांटा है। राठौड़ के मुताबित अब तक करगिल पर 27 किताबें आई हैं और तकरीबन 2 हजार से ज्यादा आलेख हैं। ऐसे में करगिल पर किताब में कुछ अलग और नया देना अपने आप में चुनौतिपूर्ण था और पाठकों की उम्मीदों पर खड़ा होने के लिए किताब को 16 पाठों में बांटा है। किताब से जम्मू कश्मीर, एलओसी, लाहौर समझौता, डेमेज कंट्रोल, बेटल जॉन, लीडरशिप एंड आर्बेट, ऑर्डर ऑफ़ बेटल, बेटल इन करगिल द्रास, बटालिक बेट्ल्स, मुश्को वैली, ऑपरेशन तलवार, ऑपरेशन सफेद सागर, रॉल ऑफ़ आर्टलरी, डिप्लोमेटिक वार और द वार हीरोज समेत 16 अध्यायों में करगिल के युद्ध की बारीक़ जानकारी मिल पाएगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चम्बा । समूचे चम्बा जिला को एक बार फिर से सर्दी ने जकड़ लिया है। आज दोपहर से ही जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश व ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ़बारी व बारिश के कारण एक बार फिर से चम्बा जिला ठण्ड की चपेट में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जनजातीय क्षेत्र भरमौर, होली और पांगी घाटी में बर्फबारी शुरू हो चुकी है।  वहीं चुराह उपमंडल के भगेईगढ़ और पर्यटक स्थल डल्हौजी व खज़ियार में भी हल्की-हल्की बारिश के साथ बर्फ़बारी शुरू हो गई है। ताजा मिली सूचना के आधार पर जनजातीय क्षेत्र भरमौर, होली और पांगी घाटी में अब तक चार से पांच इंच तक बर्फ़बारी हो चुकी है जबकि भघेईगढ़ और चांजू में दो से तीन इंच तक बर्फ़बारी होने की सूचना प्राप्त हुई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी सरकार ने अल्पकालीन फसली ऋण पर 660.5 करोड़ के बकाया ब्याज को माफ करने का ऐलान किया है। यह माफी पिछले साल नवंबर और दिसंबर के ब्याज पर लागू होगी। सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों को इस ऐलान से फौरी फायदा होगा। सरकार सहकारी बैंकों की अतिरिक्त फाइनेंसिंग के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चरल एंड रूरल डेवेलपमेंट बैंक (नाबार्ड) को अनुदान भी देगी। रबी की फसल में मिलेगी मदद फैसले का मकसद नोटबंदी की मार से जूझ रहे किसानों को रबी की फसल के लिए आसान फसल लोन दिलवाना है। इसके लिए सरकार नाबार्ड के जरिये सहकारी बैंकों को अतिरिक्त पैसा मुहैया करवाएगी। ब्याज माफी का फायदा सहकारी बैंक मौजूदा वित्तीय साल में भी किसानों को पहुंचाएंगे। इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 1060 करोड़ रुपये का बोझ पडऩे का अनुमान है। किसानों के लिए कर्ज पर ब्याज माफी के लिए साल 20016-17 में जारी किए गए 15 हजार करोड़ रुपये पहले ही खर्च किये जा चुके हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बांसवाड़ा । सर्दियों की दस्तक के साथ-साथ जिले के विभिन्न जलाशयों में जहां देसी-प्रवासी परिंदों का जमावड़ा जुटा हुआ है, वहीं माही के बैकवॉटर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में स्थानीय और प्रवासी परिंदों के नजारे आम दिखाई दे रहे हैं। सुदूर कोटड़ा के समीप बस्सीपाड़ा गांव में माही बैक वॉटर क्षेत्र में सैकड़ों ग्रेटर कॉर्मोरेंट के समूहों के साथ ब्राउन हेडेड सी गल और अन्य पक्षियों की सामूहिक जलक्रीड़ा व उड़ान के इस मनमोहक नज़ारे देखने को मिला।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

भुवनेश्वर । आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसा कुनेरू स्टेशन के पास हुआ। रात करीब 11 बजे जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस का इंजन और 7 डिब्बे पटरी से उतर गए।  इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि मृतक संख्या बढ सकती है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन भुवनेश्वर जा रही थी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जेपी मिश्रा ने बताया कि इंजन के साथ लगेज वैन,  दो सामान्य कोच, दो स्लीपर कोच, एक एसी थ्री कोच और एक सेकंड एसी कोच भी पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए चार रिलीफ वैन रवाना की गई। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई लोग अभी भी ट्रेन के डिब्बों में फंसे हुए हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को होगी। जिसकी वजह से सोमवार यानि 23 जनवरी और 26 जनवरी को ट्रैफिक में कुछ बदलाव किया गया है।  आपको बता दें कि अगर आप सोमवार और गुरूवार को ट्रैफिक डायवर्जन से परेशान नहीं होना चाहते है तो ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी जरूर लें। दरअसल सोमवार और गुरुवार को दिल्ली की बस सेवा, मेट्रो सेवा और रेल सेवा प्रभावित रहेंगी। सोमवार को डीटीसी की बस सेवा की कई दर्जन बसों का रूट डायवर्ट किया जाएगा।  पुरानी दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा से लाल किला, आईटीओ, उद्योग भवन, रेल भवन होते हुए जाने वाली बसें रिहर्सल के दौरान बंद रहेंगी। इसके अलावा कई बसें आईटीओ के बजाय रिंग रोड के जरिए चलाया जाएगा। सोमवार और गुरुवार को अस्थायी तौर पर सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। दिल्ली जक्शन, नई दिल्ली, आदर्श नगर, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, सराय रोहिल्ला, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 23 से लेकर 26 जनवरी तक पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग बंद रहेगी। नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को होगी। जिसकी वजह से सोमवार यानि 23 जनवरी और 26 जनवरी को ट्रैफिक में कुछ बदलाव किया गया है।  आपको बता दें कि अगर आप सोमवार और गुरूवार को ट्रैफिक डायवर्जन से परेशान नहीं होना चाहते है तो ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी जरूर लें। दरअसल सोमवार और गुरुवार को दिल्ली की बस सेवा, मेट्रो सेवा और रेल सेवा प्रभावित रहेंगी। सोमवार को डीटीसी की बस सेवा की कई दर्जन बसों का रूट डायवर्ट किया जाएगा।  पुरानी दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा से लाल किला, आईटीओ, उद्योग भवन, रेल भवन होते हुए जाने वाली बसें रिहर्सल के दौरान बंद रहेंगी। इसके अलावा कई बसें आईटीओ के बजाय रिंग रोड के जरिए चलाया जाएगा। सोमवार और गुरुवार को अस्थायी तौर पर सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। दिल्ली जक्शन, नई दिल्ली, आदर्श नगर, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, सराय रोहिल्ला, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 23 से लेकर 26 जनवरी तक पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग बंद रहेगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुरुक्षेत्र । सिपाही से हवलदार बनने के लिये जिले के 324 सिपाहियों ने बी-1परीक्षा का मॉक टैस्ट दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सिपाहियों का मॉक टैस्ट स्काईट कालेज की कम्पयूटर लैब में लिया गया। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चले इस टैस्ट में सिपाही पद पर तैनात जिले के सभी जवानों ने भाग लिया, जिसमें 28 महिला सिपाही भी शामिल रही।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर साल जनवरी में सिपाहियों का बी-1 टैस्ट लिया जाता है जिसके लिये पहले मॉक टैस्ट का प्रावधान रखा गया है। पुलिस रूल्स के अनुसार नौकरी के पाँच साल पूरे करने वाले सिपाही को ही बी -1 टैस्ट देने के योग्य माना जाता है। इस टैस्ट को पास करने वाले सिपाहियों को कोर्स करने के लिये मधुबन भेजा जाता है जिसके बाद ही उन्हे हैड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया जाता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More