देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मिर्जापुर । आज सिद्धि योग में मां सरस्वती की पूजा होगी। ज्योतिषियों के अनुसार जिस दिन पंचमी तिथि सूर्योदय और दोपहर के बीच में व्याप्त रहती है। उस दिन को सरस्वती पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है। एक फरवरी को पंचमी तीन 3:41 बजे से लेकर दो फरवरी को 2:20 बजे तक है। वसंत पंचमी के दिन किसी भी समय मां सरस्वती की पूजा की जा सकती है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार पूर्वाह्न का समय पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। पंडित अमित माधव जी कहते हैं कि सिद्धि योग के कारण दिन के दूसरे पहर से लेकर रात के 11 बजे के बाद तक पूजा की जा सकती।
इसके पहले भी अपनी सुविधा के अनुसार पूजा की जा सकती है। शिशुओं का विद्यारंभ कराने का अवसर वसंत पंचमी के ही दिन शिशुओं के विद्यारंभ कराने का शुभ अवसर भी है।
ब्राह्मणों की ओर से पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। विद्या आरंभ करने के लिए यह दिन काफी शुभ माना जाता है। इसलिए माता-पिता आज ही के दिन शिशु को मां सरस्वती के आशीर्वाद के साथ विद्या आरंभ कराते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रविवार व्रत, जानें सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय
पूजा-प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय को संवारा जा सकता है, लेकिन.....
पूजा-प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय को संवारा जा सकता है, लेकिन.....