BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे की वजह से तीन रेलगाडिय़ां रद्द कर दी गई हैं जबकि 32 रेलगाडिय़ां देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही पांच के समय में फेरबदल किया गया है। रेलवे के मुताबिक, तीन रेलगाडिय़ां अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, नीलांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन-कोटा सुपर फास्ट और अन्य के समय में फेरबदल किया गया है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (डायल) का कहना है कि तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों और दो घरेलू उड़ानों के आगमन में देरी हो रही है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद । सर क्रीक और उसके नजदीकी इलाके से बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम ने दो दिनों में 4 पाकिस्तानी नावें पकडी हैं। बिना नाविकों के 4 पाकिस्तानी नावों के मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।  बीएसएफ ने इन नावों को सीज कर लिया है। गौरतलब है कि 26.11 के मुंबई हमलों में भी आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने के लिए नावों का ही इस्तेमाल किया था। मछली पकडने वाली एक पाकिस्तानी नाव बुधवार को सर क्रीक के दलदलीय इलाके से मिली थी।  साथ ही गुरुवार को सर क्रीक की भारतीय सीमा के 3 किमी अंदर बह रहीं 3 अन्य खाली बोटों को भी बीएसएफ ने सीज किया। इन नावों से मछली पकडऩे के सामान के अलावा खाना बनाने के बर्तन मिले। बिना नाविकों के पाकिस्तानी नावें मिलने से बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एक बीएसएफ अधिकारी का कहना है कि हो सकता है कि पाकिस्तानी उन्हेंं आते देख भाग गए हों। हो सकता है कि वह अपनी नावें छोड वापस भाग गए हों।  बीएसएफ ने इलाके में सुरक्षा को बढा दिया है। साथ ही बीएसएफ अन्य नावों की खोज में लगे हुए हैं। बीएसएफ इस तरह से पाकिस्तानी नावें मिलने के मामले को गंभीरता से ले रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । विधानसभा चुनावों में वोट पाने के लिए सभी पार्टियों के और निर्दलीय नेता जनता के बीच जाकर तरह तरह के वादें कर रहे हैं। लेकिन जनता कैसा नेता चाहती है? इसके लिए हमने जनता के बीच जाकर लोगों की राय जानी साथ ही डॉक्टर्स और नर्सों से इस मुद्दे पर चर्चा की। डॉक्टर कजला अग्रवाल का कहना है कि हमारा जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो जनता की समस्या को सुने, उसका समाधान करें। अग्रवाल ने बताया कि हम नेता तो सही चुनना चाहते हैं लेकिन हमारी मजबूरी ये है कि हमें इन्हीं में से किसी एक को चुनना पड़ेगा।  स्टॉफ नर्स ज्योति ने कहा कि हर कोई व्यक्ति चाहता है कि नेता अच्छा हो, जनता के हित में काम करें, जनता की परेशानी को समझें। उन्होंने कहा कि मथुरा में बिजली, पानी, सड़क सहित तमाम तरह की समस्याएं हैं जिनका त्वरित समाधान होना जरूरी है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नवांशहर । चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टी अपनी अपनी चाले चलने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला नवांशहर बलाचौर और बंगा में देखने को मिला।  शहर में आम चर्चा का विषय बनी आम आदमी पार्टी जिनके द्वारा शहर में कही दीवारों पर पोस्टर लगाए गए तो कही दुकानों में पड़े मिले। जिसमे कई बड़े बड़े चैनेल द्वारा दिखाये गए सर्वे में की पंजाब विधानसभा चुनाव में 100 सीट लेने का दावा किया है। वही दूसरी राजनितिक पार्टीयो को सर्वे में काम दिखाया गया है। इस पोस्टर में आम आदमी पार्टी को 100 सीट ,जबकि कांग्रेस को 14 सीट और अकाली दल और बीजेपी को मात्र 3 सीट ही मिलने को दिखाई गयी है। इस पोस्टर को देख कर सभी लोग आपस में कानाफूसी करते देखे गए। लोगो की आम धारणा है की इस बार पंजाब में कुछ भी हो सकता है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नागौर । जिले के डीडवाना शहर के नागौरिया मठ में हो रहे भगवान जानकीवल्लभ के ब्रह्मïोत्सव के तहत भगवान ने गज वाहन पर विराजकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विभिन्न पाठ के स्वर गूंज उठे। मठ के स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य के सान्निध्य में सुबह 9 बजे भगवान जानकीवल्लभ का आकर्षक एवं मनोहारी शृंगार कर उन्हें गज वाहन पर विराजित किया गया। भगवान की अलौकिक झांकी को देखने के लिए मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के साथ ही युवक-युवतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद भगवान ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। कार्यक्रम में पुरुष श्रद्धालु जहां भजन-कीर्तन कर रहे थे। वहीं महिला श्रद्धालु मंगल गीत गा रही थीं। जबकि विद्यार्थी मंत्र एवं श्लोक पाठ कर रहे थे। इससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर का भ्रमण के बाद भगवान पुन: मण्डप में पधारे। लीला ब्रह्मोत्सव के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे पुष्पक विमान पर भगवान की सवारी निकाली जाएगी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । बसंत पंचमी के साथ से ब्रज में होली की शुरुआत हो गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ब्रज के सभी मंदिरों एवं चौराहों पर होली का प्रतीक लकड़ी का टुकड़ा गाड़ दिया जाता है। उसके बाद मंदिरों में प्रतिदिन होली के गीत गाए जाते हैं। ये सिलसिला पूरे 45 दिन तक चलता है।श्रद्धालु वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। परंपरा के अनुसार मंदिर में श्रृंगार आरती के बाद सबसे पहले मंदिर के सेवायत पुजारी ने भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के पर्व की विधिवत शुरुआत की।श्रद्धालुओं पर सेवायत पुजारियों ने जमकर बसंती गुलाल उड़ाया। हर तरफ सिर्फ गुलाल ही गुलाल नजर आ रहा था।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी किया है कि अब ट्रेन के आरक्षित कोच में रात 10.00 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आमतौर पर चेक नहीं किया जाएगा। हालांकि अगर ट्रेन में यात्री रात 10 बजे के बाद सवार होता है तो उसके टिकट की जांच की जा सकती है। रात में टिकट की चेकिंग तभी की जा सकेगी, जब ट्रेन रात को रवाना हो रही हो या विजिलेंस विभाग को बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के कोच में होने का शक हो। रेलवे ने रियायती टिकटों के मामले में अपने नियमों में बदलाव किया है। अब रियायती टिकट लेने वाला यात्री अपने किसी परिजन के नाम टिकट ट्रांसफर नहीं कर सकेगा। इस बारे में रेलवे ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक अभी यह व्यवस्था है कि अगर किसी व्यक्ति ने रेल टिकट लिया है, लेकिन वह यात्रा नहीं कर पा रहा तो उस स्थिति में वह अपने ब्लड रिलेशन में अपना टिकट ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है, जिनके तहत यात्रा से 24 घंटे पहले रेलवे को इसकी सूचना भी देनी होती है, लेकिन अब रेलवे ने इस मामले में नया नियम जारी किया है।  अगर किसी यात्री ने रियायती रेल टिकट लिया है तो उस स्थिति में वह अपने किसी ऐसे परिजन के नाम टिकट ट्रांसफर नहीं कर सकता, जो रियायत का हकदार नहीं है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिनभर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकारी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण 24 रेलगाडिय़ां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के एक बयान के मुताबिक, ‘चार रेलगाडिय़ों के समय में परिवर्तन किया गया है और दो को रद्द कर दिया गया है।’ राजधानी में एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किए गए थे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मिर्जापुर । आज सिद्धि योग में मां सरस्वती की पूजा होगी। ज्योतिषियों के अनुसार जिस दिन पंचमी तिथि सूर्योदय और दोपहर के बीच में व्याप्त रहती है। उस दिन को सरस्वती पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है। एक फरवरी को पंचमी तीन 3:41 बजे से लेकर दो फरवरी को 2:20 बजे तक है। वसंत पंचमी के दिन किसी भी समय मां सरस्वती की पूजा की जा सकती है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार पूर्वाह्न का समय पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। पंडित अमित माधव जी कहते हैं कि सिद्धि योग के कारण दिन के दूसरे पहर से लेकर रात के 11 बजे के बाद तक पूजा की जा सकती।  इसके पहले भी अपनी सुविधा के अनुसार पूजा की जा सकती है। शिशुओं का विद्यारंभ कराने का अवसर वसंत पंचमी के ही दिन शिशुओं के विद्यारंभ कराने का शुभ अवसर भी है।  ब्राह्मणों की ओर से पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। विद्या आरंभ करने के लिए यह दिन काफी शुभ माना जाता है। इसलिए माता-पिता आज ही के दिन शिशु को मां सरस्वती के आशीर्वाद के साथ विद्या आरंभ कराते हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर । सचेंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर सवेरे कोहरे का कहर देखने को मिला। कोहरे के चलते हाइवे पर आगे-पीछे चल रहे एक दर्जन वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। नेशनल हाइवे पर सोमवार के बाद मंगलवार को एक बार फिर घने कोहरे का असर दुर्घटना के रूप में देखने को मिला। आगे पीछे चल रहे वाहनों की एनएच-2 पर सचेंडी इलाके में पहुंचते ही भिड़ंत हो गई। एक के बाद एक करीब एक दर्जन चौपहिया वाहनों की टक्कर हुई। जिससे वाहनों में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस व हाइवे पर एम्बुलेंस सेवा में लगे कर्मियों की दी।  इस बीच वाहनों में फंसे लोगों को तड़पता देख ग्रामीणों ने घायलों को निकालना शुरू किया। अभी ग्रामीण घायलों को निकाल ही रहे थे, कि तभी एसओ सचेंडी शशिभूषण मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हुए क्रेन की मद्द से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद एनएच-2 पर वाहनों की आवाजाही बहाल कराई जा सकी।  एसओ सचेंडी के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना में कोई कैजुएल्टी नहीं हुई है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज डाक्टरों ने शुरू कर दिया है। सभी घायलों के परिजनों को जानकारी दे गई है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार अंतिम दौर में पहुंच रहा है। गौरतलब है कि पंजाब में चार फरवरी को मतदान होना है। मंगलवार को पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों के लिए हेमामालिनी चुनाव प्रचार करेंगी। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट भी मंगलवार को पंजाब चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके अतिरिक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस व सांसद हेमामालिनी आज मंगलवार को भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। इसके अतिरिक्त स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी जैसे नेता भी चुनाव प्रचार में मंगलवार को दिखाई देंगे।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से उद्योग एवं व्यापार जगत की कर प्रक्रिया का सरलीकरण तो होगा ही, साथ ही उपभोग आधारित इस कर के लागू होने का फायदा राज्य के राजस्व में भी दिखाई देगा। राजे ने कहा कि उद्यमी एवं कारोबारी समय पर कर अदा करें, ताकि इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग आमजन के हित में किया जा सके।  मुख्यमंत्री राज्य बजट 2017-18 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्यस्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टैक्स और प्रक्रियाओं का सरलीकरण करने के प्रति सदैव तत्पर है। जीएसटी को प्रदेश में पूरी तैयारी के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर पर जीएसटी के प्रचार-प्रसार के पूरे प्रयास कर रही है। उद्योग एवं व्यापार संघ भी इसमें अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं, ताकि गांव-ढाणी तक के व्यापारियों को इसकी आवश्यक जानकारी मिल सके। मुख्यमंत्री ने बैठक में 40 से अधिक औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों, कर विषेषज्ञों और अन्य प्रतिनिधियों से विस्तृत विचार विमर्श किया। राजे ने उनके सुझावों को गंभीरता से सुना और उचित सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने राज्य में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने स्टार्ट अप के जरिये युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन दिए जाने की भी सराहना की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन के तहत प्रदेश में हुए ऐतिहासिक कार्यों को भी सराहा। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए मीडिया कैम्पेन की सराहना की और इससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, मुख्य सचिव ओपी मीना, प्रमुख शासन सचिव वित्त प्रेम सिंह मेहरा सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं सीआईआई, फिक्की, पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स, एसोचैम, फोर्टी, यूकोरी, टोडार, क्रेडाई, खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, फैडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोट्र्स, लघु उद्योग भारती, राजस्थान टैक्स बार, टैक्स कंसल्टेन्ट तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट संघों सहित सीमेंट, खनन, पर्यटन, होटल्स, टेक्सटाइल, सर्राफा, सिनेमा, ऑयल इंडस्ट्रीज आदि क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में अन्नपूर्णा रसोई के लिए राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार महासंघ के बाबूलाल गुप्ता ने एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार जताया। इसके बाद बैठक में मौजूद विभिन्न उद्योग एवं व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने 5-10 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग अन्नूपर्णा रसोई के लिए देने की घोषणा की। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More