BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गज वाहन पर निकल भगवान जानकीवल्लभ ने किया नगर भ्रमण

गज वाहन पर निकल भगवान जानकीवल्लभ ने किया नगर भ्रमणनागौर । जिले के डीडवाना शहर के नागौरिया मठ में हो रहे भगवान जानकीवल्लभ के ब्रह्मïोत्सव के तहत भगवान ने गज वाहन पर विराजकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विभिन्न पाठ के स्वर गूंज उठे। मठ के स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य के सान्निध्य में सुबह 9 बजे भगवान जानकीवल्लभ का आकर्षक एवं मनोहारी शृंगार कर उन्हें गज वाहन पर विराजित किया गया। भगवान की अलौकिक झांकी को देखने के लिए मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के साथ ही युवक-युवतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद भगवान ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। कार्यक्रम में पुरुष श्रद्धालु जहां भजन-कीर्तन कर रहे थे। वहीं महिला श्रद्धालु मंगल गीत गा रही थीं। जबकि विद्यार्थी मंत्र एवं श्लोक पाठ कर रहे थे। इससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर का भ्रमण के बाद भगवान पुन: मण्डप में पधारे। लीला ब्रह्मोत्सव के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे पुष्पक विमान पर भगवान की सवारी निकाली जाएगी।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More