BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीमा पर BSF ने पकडी 4 पाकिस्तानी नावें, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सीमा पर BSF ने पकडी 4 पाकिस्तानी नावें, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टअहमदाबाद । सर क्रीक और उसके नजदीकी इलाके से बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम ने दो दिनों में 4 पाकिस्तानी नावें पकडी हैं। बिना नाविकों के 4 पाकिस्तानी नावों के मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 

बीएसएफ ने इन नावों को सीज कर लिया है। गौरतलब है कि 26.11 के मुंबई हमलों में भी आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने के लिए नावों का ही इस्तेमाल किया था। मछली पकडने वाली एक पाकिस्तानी नाव बुधवार को सर क्रीक के दलदलीय इलाके से मिली थी। 

साथ ही गुरुवार को सर क्रीक की भारतीय सीमा के 3 किमी अंदर बह रहीं 3 अन्य खाली बोटों को भी बीएसएफ ने सीज किया। इन नावों से मछली पकडऩे के सामान के अलावा खाना बनाने के बर्तन मिले। बिना नाविकों के पाकिस्तानी नावें मिलने से बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एक बीएसएफ अधिकारी का कहना है कि हो सकता है कि पाकिस्तानी उन्हेंं आते देख भाग गए हों। हो सकता है कि वह अपनी नावें छोड वापस भाग गए हों। 

बीएसएफ ने इलाके में सुरक्षा को बढा दिया है। साथ ही बीएसएफ अन्य नावों की खोज में लगे हुए हैं। बीएसएफ इस तरह से पाकिस्तानी नावें मिलने के मामले को गंभीरता से ले रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More