BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जयपुर। पांच लाख से ज्यादा का यूडी टैक्स नहीं चुकाने वाले होटल मालिकों के खिलाफ अब नगर निगम जल्द ही कार्रवाई करेगा। निगम ऐसे 85 होटल मालिकों के के खिलाफ कार्रवाई करेगा। पांच लाख से ज्यादा का यूडी टैक्स नहीं चुकाने वाले 695 लोगों को सूचीबद्ध किया गया है, इन बड़े बकायादारों से निगम को 350 करोड़ रुपए वसूलने हैं। इसके अलावा 110 से ज्यादा स्कूल, कॉलेज व इंस्टीट्यूट की बिल्डिंगें हैं। इसी तरह निजी हॉस्पिटल व कॉरपोरेट हाउस हैं।   मेयर अशोक लाहोटी ने पत्रकारों को बताया कि पहले चरण में निगम प्रशासन ने करीब 3 से 5 सितारा होटलों की सूची बनाई है। जिन पर करीब सौ करोड़ रुपए का यूडी टैक्स बकाया है। निगम पहले होटल मालिकों को सात दिन का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी पत्र जारी करेगा। इसके बाद भी बकाया नहीं चुकाने पर सीवरेज कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही होटल परिसर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। मेयर ने कहा कि तैयार की गई सूची में करीब 700 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। इनमें से 180 करोड़ रुपए 1998 से हाउस टैक्स बकाया है, जबकि 2007 से यूडी टैक्स लागू हो गया था, जो भी सवा 500 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं।   सिर्फ मूल पैसा ही मांग रहा है निगम पहली बार सरकार ने पेनल्टी 100 फीसदी माफ कर दी और ब्याज भी पूरी तरह से माफ कर दिया है। सिर्फ मूल पैसा ही निगम मांग रहा है, वो भी लोग नहीं चुका रहे। यह अंतिम मौका होगा जनता के लिए। इसके बाद इतनी छूट नहीं मिलने वाली है। लोग पैसा नहीं चुकाएंगे तो मजबूरन निगम को कड़े कदम उठाने होंगे। 1.26 लाख बकायादारों के कारण जयपुर की 40 लाख की जनता को सुविधाओं से वंचित नहीं होने देंगे। साभार-khaskhabar.com    

Read More

चंडीगढ़ । हरियाणा के सभी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टॉफ को हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन करने को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सोमवार को चंडीगढ़ में इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टॉफ को हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन करने के लिए ‘हरियाणा वॉलंट्री स्टेट एजूकेशन सर्विस रूल्स,2017’ को स्वीकृति दे दी है। सरकार के निर्णय से उक्त स्कूलों के 2200 कर्मचारी अब हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन होंगे तथा इससे सरकार पर करीब 1100 करोड़ का भार पड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में काम करने वाले शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कार्यों से जुड़े कर्मचारी पिछले कई वर्षों से हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन किए जाने की मांग करते आ रहे थे परंतु किसी भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश में वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभालते ही उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी और अब सरकार ने उनको अपने अधीन करने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि अब प्रदेश के सभी सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को भी ‘फ्री वाई-फाई कैंपस’ बनाया जाएगा। इससे कैशलेस ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने सरकारी महाविद्यलयों में यह सुविधा देने के निर्देश दिए थे।सरकारी महाविद्यालयों फ्री वाई-फाई कैंपस उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग से संबंधित सभी सरकारी महाविद्यालयों के साथ-साथ सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को भी ‘फ्री वाई-फाई कैंपस’ बनाया जाए। इसके लिए ‘रिलायंस-जियो’ अपनी सेवाएं नि:शुल्क देगा। वाई-फाई लगाने के लिए समग्र बुनियादी ढ़ांचा ‘रिलायंस-जियो’ द्वारा नि:शुल्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के सदस्यों में से प्रत्येक उपयोगकर्ता को 20 एमबी प्रतिदिन डाटा इन्ट्रोडक्टरी-ऑफर के रूप में एक साल तक मुफ्त दिया जाएगा।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारुढ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम (एआईएडीएमके) में मची आतंरिक कलह खत्म होती नजर नहीं आ रही है। शशिकला खेमा और पनीरसेल्वम खेमा दोनों ही सरकार बनाने के लिए अपना-अपना पक्ष मजबूत करने में लगे हुए हैं। पन्नीरसेल्वम को तब और ताकत मिल गई जब वी के शशिकला का साथ छोडक़र अन्नाद्रमुक के एक विधायक और चार सांसद उनके साथ आ गए। वहीं शशिकला ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कराने में हो रही देरी को लेकर राज्यपाल विद्यासागर राव पर निशाना साधा।   शशिकला के खेमे से पनीरसेल्वम के कुनबे में और नेता आ गए है। जिस तरह से ओ पनीरसेल्वम का कुनबा लगातार बढता जा रहा है, उसने शशिकला की मुश्किले और ज्यादा बढा दी है।  शशिकला के लिए मुश्किलें इतनी ही नहीं हैं। उनके खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सोमवार को आने की उम्मीद नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट में शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति वाला मामला शामिल नहीं है। कॉज लिस्ट में शशिकला का मामला न होने का मतलब है कि सोमवार को उस पर कोई फैसला आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दूसरी ओर ये भी खबर है कि शशिकला गुट जरूरत पडऩे पर सीएम कैंडिडेट बदलने पर भी विचार कर रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर। जिले के राजियासर थाने के पास शनिवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद उनमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की ड्राइवर व खलासी को बचने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ट्रकों में ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जल गए।   जानकारी के अनुसार देर रात्रि राजियासर गांव स्थित हाईवे रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक थोड़ी दूर तक रगड़ते गए और उनमें देखते ही देखते आग लग गई। चंद मिनटों बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।   आग तेजी से फैली और देखते ही देखते ट्रक जलने लगे। हादसे के समय वहां कोई वाहन नहीं था। थोड़ी ही देर में वहां से कुछ वाहन गुजरे। वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंच कर दमकल को बुलाया। जब तक दमकल आई दोनों ट्रक काफी जल चुके थे। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और हैल्पर जिंदा जल गए। वहां पहुंची पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाराणसी।विश्व प्रसिद्ध महामूर्ख सम्मेलन के सूत्रधार,व्यंगकार,कुशल मंच संचालक,अधिवक्ता,कवि और काशी के मस्ती और अल्हणपन के प्रतीक पंडित धर्मशील चतुर्वेदी का रविवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में दुखद निधन हो गया और इसके साथ ही पूरी काशी में शोक की लहर फैल गई ।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी पर मोदी सरकार को लगातार समर्थन देते रहने के बाद पहली बार इसका विरोध किया है। दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की किताब फियरलेस इन अपोजिशन के विमोचन के मौके पर नीतीश कुमार ने नोटबंदी के फैसले का जमकर विरोध किया।  नीतीश कुमार ने कहा कि विश्व में कहीं भी कैशलेस और लेसकैश की अर्थव्यवस्था काम नहीं कर रही है, ऎसे में भारत जैसे देश में यह काम नहीं कर सकता है। नोटबंदी पर मोदी सरकार को लगातार समर्थन देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार इसका विरोध किया है। अभी तक नोटबंदी पर खुलकर मोदी सरकार का समर्थन करने वाले नीतीश कुमार ने केंद्र के इस फैसले पर सवाल उठाया है।  मनमोहन सिंह के बयान (नोटबंदी सदियों तक याद रखने वाला कुप्रबंधन) का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है। उन्होंने सरकार से पूछा, जब विश्व में कहीं भी कैशलेस और लेसकैश अर्थव्यवस्था काम नहीं कर रही है तो भारत में यह कैसे संभव है।  जदयू के सांसद जब लगातार नोटबंदी का विरोध कर रहे थे तो उस समय इसे मोदी सरकार का साहसिक फैसला बताने वाले नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि अगले पांच साल में हम किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे लेकिन जब वो पांच साल तक यहां सत्ता में रहेंगे ही नहीं तो कैसे करेंगे। उन्होंने आरएसएस से डरने के सवाल पर कहा कि मैं उनसे क्यों डरूंगा। हमलोग हमेशा लडते-जुझते रहे हैं। डरते तो ये (आरएसएस) वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह हंसने वाली बात है कि मैं बीजेपी के साथ जाउंगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नूंह । जिले के गांव मौहमदपुर की ढाणी नंदू की में शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या कर शव को खेत में डालने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति डींगरहेडी कांड में आरोपी युवक संदीप का पिता है।  मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने उनके निर्दोष बच्चों को डींगरहेडी कांड में फसाया, यह हत्या भी उन्हीं ने की है। गुस्साए ग्रामीणों ने व महिलाओं ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। जिससे तावडू मौहमदपुर मार्ग पर करीबन 7 घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान जिला पुलिस अधिक्षक व जिला उपायुक्त ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुस्साए ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि जबतक एफआईआर दर्ज नहीं होती और मृतक का पुत्र जेल से नहीं आ जाता, तब तक शव को नहीं उठाने देंगे। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के पुत्र अनिल की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  शुक्रवार को लगभग नौ बजे लगे जाम के बाद पुन: जिला पुलिस अधिक्षक कुलदीप सिंह व जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा करीब ढाई बजे घटना स्थल पर पहुंचे और पीडित परिवार को सांतवना देकर आश्वासन दिया कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नूहं ले गए। गांव मौहमदपुर की ढाणी नंदू की निवासी अनिल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गुरूवार नौ फरवरी को उसके पिताजी रामनिवास हर रोज की भांति सुबह दस बजे खाना खाकर गांव में गए थे। देर शाम को जब वह नहीं लौटे तो वह गांव गया। गांव में पूछताछ करने पर नरेश व रामकुमार निवासी मौह मदपुर ने उसे बताया कि उसके पिता जी को आठ बजे के करीब गांव डींगरहेडी निवासी समसु व सुक्का बाइक पर बैठा कर ले गए। जिस वह अपने घर आया लेकिन उसके पिता जी घर नहीं पहुंचे तो उसने दोबारा नरेश के घर जाकर पूछा तो नरेश ने कहा कि कहीं पर रूक गए होंगे। जिस पर वह अपने घर चला गया और उसे नींद आ गई। अनिल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका एक भाई डींगरहेडी कांड में उन्हीं के द्वारा फसांया गया है।  उन्हें यकीन है कि उसके पिता जी की हत्या की गई है। जिसमें समसुदीन, नियामत पहलवान व अली मौह मद निवासी कलियाका और जुहरूदीन, फारूख, फकरू व फाटे आदि शामिल हैं। इन लोगों ने उन्हें पहले भी धमकी दे रखी थी कि खून का बदला खून से लेंगे। घटना स्थल पर पहुंची तहसीलदार पूनम बब्बर ने महिलाओं को सात्वना दी। पीडित महिलाओं ने भी अपना दुखडा रोते हुए कहा कि उनके निर्दोष बच्चों को डींगरहेडी हत्याकांड में फसांया गया। उनके बच्चों को दो घंटे के लिए घर से पूछताछ के लिए पुलिस प्रशासन लेकर गया था। लेकिन छह महिनें बीत जाने पर भी प्रशासन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं जुटा पाया और बेगुनाहों को सजा भुगतनी पड रही है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि प्रशासन इस पर विशेष ध्यान देकर कार्रवाई करेगा। ग्राम पंचायत मौहमदपुर के सरपंच मुकेश यादव ने बताया कि नंदू की ढाणी के निवासी रामनिवास की निर्मम हत्या की गई। उन्होंने कहा कि डीसी व एसपी ने आश्वासन दिया है कि जो संभव मदद होगी वह मदद इस पीडित परिवार को देंगे। इसी आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मृतक रामनिवास का शव उठाने की अनुमती दी है।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार जो झगडा पहले चल रहा था उसी झगडे की आशंका को लेकर रामनिवास की हत्या की गई है। एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि मृतक के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। जिन लोगों ने इस परिवार को धमकी दे रखी थी और जिन्होंने खुला चेलेंज दिया था कि खून का बदला खून से लिया जाएगा, उसी का यह नतीजा है। इस मर्डर केस में आठ आरोपी बनाए गए है और इस केस में ओर आरोपी भी हो सकते हैं। हम शासन प्रशासन से यही मांग करते हैं कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिर तार किया जाए जिससे इस क्षेत्र के अंदर तनाव पैदा न हो और आपसी भाईचारा कायम रहे। कुछ लोग यहां के आपसी भाईचारे को बिगाडने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने परिजनों को प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है। डीएसपी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिकायत पर आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनमें से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

सवाई माधोपुर । जिले के चौथ का बरवाडा कस्बे के समीप स्थित धुश्‍मेश्‍वर मंदिर में 24 फरवरी से पांच दिवसीय महाशि‍वरात्रि मेला शुरू होगा।  मंदिर ट्रस्ट और ग्राम पंचायत शि‍वाड की ओर से मेले की तैयारियां जोश-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर एवं पहाडी पर स्थित बनी देवगिरी पर्वत पर बनी प्रतिमाओं पर रंग रोगन का कार्य ट्रस्ट द्धारा करवाया जा रहा है। धर्मशालाओं में भी सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।  मंदिर परिसर में लगी रोशनी के लिए फलड लाइटें एवं देवगिरि पर लगी फलड लाइटों का साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है और मंदिर परिसर में लगे सी सी टीवी को चैक किया गया, साथ ही मंदिर में रंग रोगन का कार्य भी तेजी जारी है। मंदिर ट्रस्ट प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 24 फरवरी से बैण्ड बाजे के साथ भगवान शि‍व की शोभा यात्रा निकाली जाएगी और मुख्य अतिथि द्धारा मंदिर शि‍खर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। महाशि‍वरात्रि मेले पर ग्राम पंचायत द्धारा भजन संध्या का आयोजन होगा 26 फरवरी को दशहरा मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। निकट के कस्बे में भी अरणेश्‍वर महादेव स्थल पर भी शि‍वरात्रि मेले की तैयार कि जारही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नूंह । उपमंड़ल के कस्बा पिनगवां में एक युवक को आनलाइन खरीददारी मंहगी पड़ गई। युवक उस समय दंग रह गया, जब उसने फ्लिपकार्ड कंपनी से मोबाइल मंगाया और उसे पुराना मोबाईल प्राप्त हुआ। युवक द्वारा तुरंत कपंनी के व्यक्ति को शिकायत कर मोबाइल वापिस कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिनगवां निवासी उमेश कुमार पुत्र छोटेलाल ने फ्लिपकार्ड कपंनी से आनलाईन शापिंग के माध्यम से 3 फरवरी को आई एम कंपनी का मोबाईल आर्डर किया था। जिसकी डिलिवरी उसे शुक्रवार 10 फरवरी को प्राप्त हुई। डिलिवरी मिलने पर जैसे ही उसने मोबाइल का डिब्बा खोला तो उसके होश उड़ गए। मोबाइल के डिब्बे में कार्बन का पुराना मोबाइल निकला। पुराना मोबाइल मिलते ही उमेश द्वारा कंपनी की डिलिवरी देने आए सेलमेन को बुलाया और उसे मोबाईल थमा दिया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए हैं कि भारत एक गुप्त न्यूक्लियर सिटी बना रहा है। भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को पूरी से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि ये आरोप आधारहीन हैं। विकास स्वरूप ने कहा कि गुप्त न्यूक्लियर सिटी बनाना पाकिस्तान का ख्याली पुलाव है और कुछ नहीं। विकास स्वरूप ने कहा कि भारत सदैव अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का अनुपालन करता है। पाक ने लगाए गुप्त न्यूक्लियर सिटी बनाने का आरोप: ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत ने परमाणु हथियारों का जखीरा एकत्र कर लिया है और गुप्त न्यूक्लियर सिटी बना रहा है। पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय रक्षा निर्माण को लेकर चिंता जताई। नफीस ने संवाददाताओं से कहा कि भारत का यह कदम क्षेत्र के सामरिक संतुलन को कमजोर करने का खतरा पैदा करता है। जकरिया ने कहा कि भारत अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों को लेकर परीक्षण करता रहा है जो क्षेत्र में सामरिक संतुलन को बिगाडेगी। साथ ही उन्होनें कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए और भारत के पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियारों के तेजी से विस्तार पर अंकुश लगाना चाहिए। साथ ही नफीस जकरिया ने यह भी आरोप लगाया है कि भारत मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के बजाय शत्रुतापूर्ण रवैया अपना रहा है। साथ ही उन्होनें कहा कि नियंत्रण रेखा पर भी भारत बार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है और पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया करा रहा है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । राजधानी की उत्तर विधानसभा सीट से दो प्रमुख पार्टी के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें एक देश के गृहमंत्री हैं तो दूसरा प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर। सपा सरकार में मौजूदा मंत्री अभिषेक मिश्रा यहां से एक बार फिर जीत दर्ज कराने के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा की जीत हार से सांसद राजनाथ सिंह की प्रतिष्ठा जुड़़ी है।  दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता के साथ ही बसपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव की मजबूती से इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। तीन प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों के अलावा छोटे दल व निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में डटे होने से इस क्षेत्र में जीत हासिल करना आसान नहीं है। महोना, लखनऊ पश्चिम, पूर्वी व मध्य के हिस्सों को जोड़कर वर्ष 2012 में नए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई इस सीट पर पार्टी की लहर के चलते सपा के प्रो. अभिषेक मिश्रा ने जीत हासिल कर क्षेत्र के पहले विधायक होने का सौभाग्य प्राप्त किया था।  भाजपा के परंपरागत क्षेत्रों को जोड़कर बनी इस सीट पर उस समय कांग्रेस से प्रत्याशी डा. नीरज बोरा को दूसरा, भाजपा के आशुतोष टंडन गोपालजी को तीसरा व बसपा के अरुण द्विवेदी को चौथा स्थान मिला था। इस बार लखनऊ उत्तर का दूसरा विधानसभा चुनाव है और तीन प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों समेत 15 प्रत्याशियों में क्षेत्र की जनता अपना विधायक चुनेगी। ऐसे में जहां सपा ने वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा को फिर से मैदान में उतारा है और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर दोबारा जीत हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए डॉ. नीरज बोरा को भाजपा, चुनाव मैदान में उतार कर इस सीट को अपनी झोली में डालने की कोशिश में लगी हुई है। इसके साथ ही बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए युवा नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू को बसपा ने चुनाव मैदान में उतार कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। इसके अलावा 12 निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं   साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुरुग्राम । राज्य सरकार द्वारा गठित 2 सदस्यीय निरीक्षण टीम ने ‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम जिला के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक व सामुदायिक चिकित्सा केन्द्रो तथा स्कूलों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट उपायुक्त हरदीप सिंह सोंपी को, टीम ने निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रो, प्राथमिक व सामुदायिक चिकित्सा केन्द्रो तथा स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, बच्चों को दिया जाने वाला खाना, लिंगानुपात दर तथा चिकित्सा केन्द्रों पर मरीज़ो को दी जाने वाली सुविधाओं का बारिकी से विश्लेषण किया। उन्होंने गुरुग्राम जिला में अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सराहनीय पाया। यह टीम गत 6 फरवरी से गुरुग्राम जिला में निरीक्षण कार्य में जुटी हुई थी और आज इसने अपनी रिपोर्ट तैयार करके उपायुक्त को सौंपी है। निरीक्षण टीम के सदस्य डा. हिमांशु ने महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि गुरु ग्राम जिला के आंगनवाड़ी केन्द्र नंबर-30 व 25 में बच्चों के लिए आंगनवाड़ी परिसर में उपलब्ध खाली जगह में मेथी ,पालक व धनिया भी उगाया गया है जोकि प्रदेश के अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रो के लिए उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की भी जांच की गई जो उत्तम गुणवत्ता का पाया गया। इसके अलावा, स्टोर में रखी गई खाद्य सामग्री भी जांच के दौरान ठीक पाई गई। बैठक में उपायुक्त के समक्ष आंगनवाड़ी केन्द्रों की फोटोग्राफ सहित प्रजैंटेशन भी दी गई।  बैठक के दौरान उपायुक्त के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीज़ो को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। निरीक्षण टीम की अन्य सदस्या डा. संगीता ने उपायुक्त को बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज़ों की संख्या अधिक होने के बावजूद भी वहां पर मौजूद स्टॉफ द्वारा पूरी तत्परता से काम किया जा रहा था, जोकि सराहनीय है। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसुति के बारे में डाटा भी उपायुक्त के साथ सांझा किया गया। गांव बादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की जहां साफ-सफाई व्यवस्था के लिए प्रशंसा की गई वहीं फरूखनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संतोष जताया गया। टीम द्वारा गुरुग्राम के 7 राजकीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया है जिसमें शौचालयों की साफ- सफाई से लेकर, पेयजल की टंकियों के रख-रखाव, मिड-डे-मील की सामग्री आदि के बारे में विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी गई।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More