BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बीकानेर । हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत पीर महबूब बख्श चिश्ती का 54वां उर्स मुबारक शनिवार से मौहल्ला चूनगरान स्थित दरगाह में शुरू होगा। पांच दिवसीय उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी, सवा लाख दरूद शरीफ, चादर का जुलूस, मिलादखानी, तकरीर, कव्वाली, लंगर आदि कार्यक्रम होंगे। सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने बताया कि उर्स का आगाज शनिवार की शाम झण्डे की रस्म से होगा । दाउजी मंदिर के समीप पीर साहब के आशियाने से झंडे का जूलूस निकाला जाएगा। इसके बाद इशा की नमाज के बाद हाजी गुलाम जीलानी कादरी मेमोरियल सोसायटी की ओर से सवा लाख दरूद शरीफ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी की शाम चादर का जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन से दो दिवसीय महफिल-ए-कव्वाली का कार्यक्रम भी होगा। 28 फरवरी की रात बाबा फरीद एकता कमेटी की ओर से किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश के सैय्यद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जीलानी साहब तकरीर करेगें। उर्स का समापन 1 मार्च की शाम को कुल की रस्म के साथ होगा, जिसमें शिजराखानी, तकसीमे तबूर्रक, बडी देग आदि कार्यक्रम होगें । आरिफ अकादमी व पीर बख्श एकता कमेटी की ओर से चादर पेश की जाएगी ।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला । राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और शिवरात्रि हिमाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने आशा जताई की यह पर्व लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता लाएगा।  मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के लोग प्राचीन समय से ही पारम्परिक उल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भगवान शिव का घर भी कहा जाता है और राज्य के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले शिवरात्रि उत्सव का अपना महत्व है। उन्होंने आशा जताई कि शिवरात्रि का त्यौहार आपसी भाइचारे को मजबूत कर प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का सृजन करने में सहायक सिद्ध होगा।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

मोहाली । पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं और 12वीं के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स इस बार रोल नंबर घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से हासिल करने होंगे। बोर्ड ने रेगुलर विद्यार्थियों के रोल नंबर स्कूलों की लाग इन आईडी में अपलोड कर दिए हैं। वहीं, अतिरिक्त विषय या इप्रूवमेंट के लिए परीक्षा दे रहे छात्रों के रोल नंबर ऑन लाइन किए जा चुके हैं। यह पुष्टि बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने की। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को नकल मुक्त करवाने के लिए उनकी तरफ से कई कदम उठाए गए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल अपने स्कूलों से संबंधित रोल नंबर लाग इन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, विद्यार्थी रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटइन से हासिल कर सकते हैं। वहीं, इस दौरान किसी की रोल नंबर स्पिल में कोई खामी सामने आती है तो विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की खामियां दूर करने के लिए बोर्ड में संबंधित शाखा में संपर्क करना होगा। जिक्रयोग है कि 12वीं की परीक्षा में इस बार करीब तीन लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सेंटर बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा प्रश्न पत्रों को बैंकों में रखने का फैसला लिया गया है। वेबसाइट पर रोल नंबर नहीं तो बोर्ड आना होगा बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फीस भरी है। लेकिन उनके रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर नहीं दिख रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अपने सर्टिफिकेट की अटेस्टेड फोटो कॉपी, दो फोटो व जमा करवाई फीस की रसीद साथ लेकर बोर्ड के मुख्यालय आना होगा। इसके बाद ही उन्हें रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया की जाएगी। 24 को रहेगी छुट्टी, शनिवार व रविवार को रहेगा खुला बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस कारण बोर्ड में छुट्टी रहेगी। वहीं, पेपरों के चलते बोर्ड ने परीक्षा शाखा समेत कई अन्य शाखाओं को शनिवार और रविवार को खोलने का फैसला लिया है। ऐसे में वहां पर विद्यार्थियों की सुनवाई हो पाएगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । किंगफिशर कर्ज मामले में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या बुधवार को लंदन में अपनी फोर्स इंडिया की फॉर्मूला-1 कार की लॉन्च के दौरान देखे गए। इस दौरान माल्या काफी निश्चिंत दिखे। उन्होंने कार के साथ सेल्फी भी ली। माल्या अपनी टीम के ड्राइवर्स सर्जियो पेरेज और स्टेबेन ओकेन के साथ नजर आए। आपको बता दें कि बुधवार को विजय माल्या की फॉर्मूला टीम की नई कार सिल्वरस्टोन लॉन्च की गई। देश में भगोड़े घोषित किये जा चुके विजय माल्या की देश की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश है। 9000 करोड़ रुपये का लोन लेकर देश से भागे वांछित कारोबारी हाल ही में शराब कारोबारी विजय माल्या का इंग्लैंड से प्रत्यर्पण कराने के लिए गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को अदालत से जारी नोटिस दे दिया है। गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को मुंबई स्पेशल कोर्ट का वह आदेश दिया है जिसमें प्रवर्तन निदेशालय ने इंडिया-यूके म्यूचुअल लीगल एसिसटेंस ट्रीटी (एमलैट) के तहत विजय माल्या को मामले में पेश होने के लिए अपील की थी ।  फॉर्म्युला 1 डॉट कॉम वेबसाइट पर अपलोड की गई तस्वीर में वह अपने टीम को दो ड्राइवर्स सर्जियो पेरेज और स्टेबेन ओकेन के साथ दिख रहे हैं। केंद्र सरकार ब्रिटेन सरकार के साथ उनके प्रत्यपर्ण को लेकर बातचीत कर रही है। मंगलवार को ब्रिटेन सरकार ने भगोड़े लोन डिफॉल्टर माल्या को भारत को सौंपने का आश्वासन दिया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना पर हमला किया, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की भी मौत हो गई है। वहीं जवाबी फायरिंग के दौरान सेना के सात जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल गुरुवार रात सेना का गश्ती दल शोपियां के कुंगू में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। लौटते वक्त रात करीब दो बजे मुलू चित्रागम में आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए। घायलों में सेना के दो ऑफिसर भी शामिल हैं। वहीं फायरिंग के दौरान अपने घर में मौजूद एक महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई। इस हमले के बाद जवानों की और टुकडय़िां मौके पर पहुंच गई हैं, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकेटेश्वर स्वामी को सरकारी खजाने से 5.59 करोड़ के गहने दान किये हैं। दरअसल जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर राव ने यह सोने के गहने तेलंगाना के अलग राज्य बनने की अपनी मन्नत पूरी होने के मौके पर दान किया हैं। बुधवार सुबह के. चंद्रशेखर राव अपनी पत्नी, पुत्र व कई साथी मंत्रियों के साथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा के साथ गहनों को दान किया। मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों, मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां तिरुमला मंदिर के लिए बहुप्रतीक्षित धन्यवाद यात्रा के लिए दो विशेष विमान से पहुंचे हैं। राव ने अपने दान में तिरुपति के भगवान बालाजी को 5.45 करोड़ रुपये के सोने के गहने और देवी पद्मावती को 45 हजार रुपये की नाथुनी चढ़ाई। उन्होंने 14.20 किग्रा. की सोने की सालिग्राम माला और 4.65 किग्रा. का सोने का कंठहार भी चढ़ावे में दान किया। इसके पहले पिछले साल अक्टूबर में भी राव ने 12 किग्रा. सोने का मुकुट भी दान किया था, मुकुट की कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये थी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश की बैंकिंग व्यवस्था को ठेंगा बताने वाले लोगों ने नकली नोटों के बाद अब बच्चों के चूरन वाले नोट भी एटीएम में पहुंचा दिए। दिल्ली के संगम विहार इलाके स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम से नकली नोट निकले हैं। खास बात यह है कि एटीएम से निकले दो-दो हजार रुपये के इन नोटों पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। पुलिस के अनुसार इस तरह के नोट स्थानीय दुकानों में चूरन के पैकेट में मिलते हैं। इस मामले में पीडि़त रोहित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद सभी नोटों को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। संगम विहार में रहने वाले रोहित के दोस्त विनोद यादव, जो पेशे से वकील हैं, ने बताया कि रोहित ने जब उन्हें एटीएम से फोन कर घटना के बारे में बताया तो उन्हें यह मजाक लगा। वह रोहित से मिले और जब उन्होंने भी ये नोट देखे तो उनको भी समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। रोहित का कहना है कि सूचना मिलने के बाद संगम विहार थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उसी एटीएम से जाकर पैसे निकाले और उन्हें भी यही नोट मिले। हालांकि, इस मामले में जांच पूरी होने तक कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएम से ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ के नाम से छपे नोट निकलने का यह पहला मामला है। पुलिस के अनुसार, रोहित द्वारा जो नोट जमा किए गए हैं उन पर चूरन लेबल लिखा है। उन्होंने बताया कि घटना सामने आने के बाद उन्हें भी लगा था कि यह मामला फर्जी है पर जब कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी यही नोट मिले तो जांच शुरू की गई। नोट पर लिखा था ‘धारक को कूपन अदा करता हूं’ रोहित ने बताया कि जब एटीएम से पैसे निकले तो पहले तो उन्हें भी वे असली लगे पर जब उन्होंने गांधी जी की तस्वीर के पास पढ़ा तो अजीब सा लगा। उन्होंने बताया कि गांधी जी की तस्वीर के बगल में लिखा हुआ था, ‘मैं धारक को दो हजार कूपन अदा करने का वचन देता हूं।’ रोहित का कहना है कि घटना की सूचना उसने अपने दोस्त विनोद को देने से पहले एटीएम पर तैनात गार्ड प्रभु दयाल को दी। गार्ड को जब रोहित ने ऐसे नोट दिखाए तो उसने भी इस पर आश्चर्य जताया। उसके मुताबिक, पहले कभी इस तरह के नोट एसबीआई के एटीएम से नहीं निकले। दिल्ली-यूपी में खपाए 4 करोड़ के जाली नोट दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर सोमवार देर रात नकली नोट का सरगना माने जाने वाले अखुजाम खान को पटना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खान ने कबूला कि वह दिल्ली, यूपी और बिहार में 90 दिनों के भीतर सौ रुपए के चार करोड़ जाली नोट खपा चुका है। स्पेशल सेल ने शुक्रवार को इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों को छह लाख रुपये के नकली नोट के साथ दिल्ली के सोनिया विहार से गिरफ्तार किया था। मुरादाबाद के संजीत और मुकेश ने अख्रुजमा से जाली नोट लेने की बात स्वीकार की थी। उन्हीं की निशानदेही पर खान धरा गया। पुलिस ने अखुजाम के तीन मंजिला आलीशान मकान से सौ रुपए की दो गड्डी (20 हजार) जाली नोट बरामद किए। अखुजाम मूलत: यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। कई राज्यों में है संपर्क अखुजाम ने बताया कि वह कई राज्यों में अपने गुर्गों की मदद से मार्केट में नोटों को चलवाता था। बदले में वह अपने गुर्गों को कमीशन भी देता था। जाली नोट की कमाई से ही उसने पटना में आलीशान मकान बनाया। उसके संपर्क में दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल के कई बड़े अपराधी हैं जो जाली नोट आसानी से खपा देते हैं। इस गिरोह के बारे में इसी साल जनवरी में पता चला साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । ब्रज में दिन-दिन फागुन का उल्लास प्रचंड होता जा रहा है। होली की उमंग में सराबोर ब्रज के लोगों पर अलग ही मस्ती छाने लग गई है। गांव-गांव फगुआ बयार बहने लग गई हैं। नृत्य और गान के साथ होली के रसिया मदमाती मस्ती के साथ इस आनंद में डूबे नजर आने लगे हैं। होली के दिनों में ब्रज में धमार और रसिया गायन की प्राचीन शैली का ही बोलबाला रहता है। फागुन के पूरे महीने में इसी की धूम रहती है। रसिया प्रमुख गायन शैली है ब्रज की राधाजी और नन्दलाल के गांव बरसाना नंदगांव की तो बात ही निराली है। ब्रज में होली महोत्सव की शुरुआत बरसाना और नंदगांव से ही होती है। नंदगांव बरसाना के अलावा ब्रज के अन्य गांवो में भी होली का मदमस्त महोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। ये त्यौहार होली के रसिया व धमार गायन शैली से ये पूर्णता को प्राप्त होता है । ब्रज में आजकल दिन रात जगह जगह अलग अलग अंदाज में होली मनाई जा रही है। कन्हैया के गाव नंदगाँव ने होली के गीतों में शास्त्रीय संगीत की धमार और रसिया शैली का प्रमुख स्थान है। नंदगाँव के युवा हुरियारे गौरव गोस्वामी ने बताया कि धमार का मतलब है धमाल। होली के आनन्द की सर्वोच्च अवस्था ही धमार गायन है। ब्रज के वृद्ध संत कन्हैया बाबा ने बताया कि जिस वाणी के गायन से रास पैदा हो वो ही रसिया है। रसिया होली की प्रमुख गायन शैली है। मधुसूदन ,कहैया लाल गोस्वामी , सुखदेव गोस्वामी ,राम भरोसी गोस्वामी राधा रानी मंदिर सेवायत ने बताया कान्हा की नगरी मथुरा और वृन्दावन में अनोखे तरह से होली खेली जाती है। होली खेलने के लिए यहाँ कोलकाता ,ग्वालियर और हाथरस से टेसू के फूल मंगाये जाते है । टेसू के फूलो से खेली जाने बाली होली केवल बृज में ही होती है। होली के समय देश में जहाँ जगह जगह मिलावटी रंग तैयार किया जाता है। वही भगवान श्री कृष्ण के लिए मथुरा में टेसू के फूलों से रंग तैयार किया जाता है। टेसू के फूलो से रंग बनाने में अच्छी खासी मेहनत लगती है और वही रंग को बनाने के समय इसकी शुद्धता का विशेष ध्यान में रखा जाता है। टेसू के फूलों का रंग प्राकतिक होता है जिससे किसी की त्वचा को कोई नुकसान न हो। कढ़ाई और ड्रम में बना रहे ये लोग टेसू के फूलो का रंग है। इन फूलों को सबसे पहले पानी में डालकर धोया जाता है। बाद में इनको निकालकर सुखाया जाता है। सुखाने के बाद इन फूलो को कई घण्टे कढ़ाई में उबलने के लिए रख दिया जाता है। टेसू के फूलों को उबलने के बाद छान लिया जाता है। तैयार इस टेसू के फूलों के रंग में केसर, केवड़ा जैसी बहुत सारी चीजें मिलायी जाती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद आज (20 फरवरी) से बचत खाताधारकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब बचत खाताधारक आज से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल सकेंगे। फिलहाल यह सीमा 24 हजार रुपये साप्ताहिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नोटबंदी के बाद बचत खाते पर लगी निकासी की सीमा में ढील देने का यह ऐलान 8 फरवरी को किया था जो कि आज से लागू हो रहा है। आरबीआई के मुताबिक, यह सीमा भी केवल 13 मार्च तक लागू रहेगी, इसके बाद बचत खातों से पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं रहेगी। आपको यह भी बता दें कि आप एटीम से जो भी रकम निकालते हैं, वह भी सेविंग खाते से निकासी में गिनी जाती है। नोटबंदी के बाद आरबीआई ने पर्याप्त मात्रा में नए नोट बैंकों तथा एटीएम में पहुंचने से पहले नकद निकासी की सीमा तय की थी। जैसे-जैसे नए नोटों की आपूर्ति तथा अर्थव्यवस्था में उनका प्रचलन बढ़ता जा रहा है। आरबीआई नकद निकासी पर लगाई गई सीमाओं में ढील देता जा रहा है तथा 13 मार्च से इन्हें पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद बैंक खातों से पैसे की निकासी की लिमिट सीमित कर दी गई थी। नोटबंदी के बाद एटीएम से 2000 रुपए रोजाना निकालने की अनुमति थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपए किया गया था। 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 4500 रोजाना कर दी गई थी। 1 जनवरी से आरबीआई ने एटीएम से निकासी की सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये और करंट अकाउंट से निकासी की सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया था। ईपीएफ की ऑनलाइन निकासी मई तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ईपीएफ निकासी और पेंशन जैसे सभी दावों के ऑनलाइन निपटान की व्यवस्था मई तक हकीकत रूप ले लेगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर । तीसरे चरण का मतदान 12 जनपदों की 69 सीटों के लिए रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें कानपुर मण्डल में 27 सीटों के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धीमी गति से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक 61 फीसदी पार कर गया। सपा का गढ़ कहे जाने वाला इटावा, कन्नौज सहित कानपुर मण्डल के छह जनपदों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। भारी सुरक्षा के बीच कुछ बूथों को छोड़ मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व को खुशी-खुशी मनाया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान की शुरूआती दो घंटे में रफ्तार काफी धीमी रही। कहीं सात प्रतिशत तो कही नौ प्रतिशत या अधिकतम 12 प्रतिशत का आंकड़ा ही पार कर सका।  लेकिन ज्यों-ज्यों धूप बढ़ती गई या यों कहें कि घरेलू काम से मतदाता को फुर्सत मिलती गई मतदेय स्थलों पर भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर दो बजे तक सभी जनपदों में लगभग 45 प्रतिशत का आंकड़ा पहुंच गया था। दो बजे से चार बजे तक फिर मतदान की रफ्तार धीमी हो गई लेकिन अन्तिम एक घंटे में फिर एक बार फिर मतदान स्थलों पर भीड़ बढ़ने लगी। जिसके चलते मण्डल में मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 61.58 प्रतिशत जा पहुंच गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । बरसाने की प्रसिद्ध लठमार होली में अभी भले ही कुछ समय बाकी हो, लेकिन ब्रज नगरी में अब धीरे-धीरे होली की उमंग दिखने लगी है। मंदिरों में गुलाल उड़ना प्रारम्भ हो गया है, जो कुछ दिन बाद ही पानी के रंगों में परिवर्तित हो जाएगा। अपने अराध्य श्रीकृष्ण के साथ होली खेलने के लिए ब्रज में भक्तों ने भी डेरा डालना शुरु कर दिया है। बसंत पंचमी से शुरू होने वाली ब्रज की होली का रंग अब परवान चढ़ने लगा है। मंदिरों में भी विभिन्न आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महाशिवरात्रि को बरसाना में निकलने वाली होली की प्रथम चौपाई से मुख्य होली की शुरुआत होगी, जो दाऊजी हुरंगा के बाद गोकुल की छड़ी मार होली पर पहुंचकर संपन्न होगी। बरसाने की हुरियारिनों व नंदगांव के हुरियारों के बीच लठमार होली का आयोजन 6 मार्च को होगा। इससे पूर्व हुरियारे नंदबाबा मंदिर में आशीर्वाद के बाद पताका लेकर निकलेंगे और पीली पोखर पहुंचेंगे। यहां साज-सज्जा व ढाल कसने के बाद वे रसिया गाते हुए लाड़ली जी मंदिर की ओर बढे़ंगे। दर्शन के पश्चात वापसी में रंगीली गली में लठमार होली खेली जाएगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चित्तौडग़ढ़ (सलमान मंसूरी)। रात-रात भर जागकर परीक्षा की तैयारियों में जुटने के बजाय बच्चों से 500 रुपए की रिश्वत मांगकर परीक्षा में अच्छे अंक देने के ख्वाब दिखाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह खिलवाड़ बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले शिक्षक स्वयं कर रहे हैं। अगर शिक्षक ही रिश्वत की मांग करे तो बच्चों को क्या शिक्षा मिलेगी? यह तय है कि रिश्वत नहीं देने पर बच्चों को इसका खमियाजा भी उठाना पड़ सकता है। यह सब कुछ हुआ है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा में। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे परीक्षक का इंतजाम किया है, जो अच्छे अंक देने के नाम पर बच्चों से रिश्वत मांग रहा है।  स्कूलों में बच्चों से ली जाने वाली परीक्षा एक पद्धति के अनुसार होती है। अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग प्रकार की परीक्षाएं भी होती हैं और प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षक भेजा जाता है, लेकिन यदि वही परीक्षक प्रत्येक छात्र से उन्हें अच्छे नंबर देने के लिए रुपयों की मांग करे तो ऐसे में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के क्या हालात होंगे। एक ओर प्रदेश के शिक्षा मंत्री शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उनके दावे सिर्फ छात्र-छात्राओं की वेशभूषा बदलने से आगे नहीं बढ़ पाए।  यह है मामला मामला चित्तौडग़ढ़ जिले के कांकरवा उच्च माध्यमिक विद्यालय का है, जहां 5 फरवरी को भूगोल की परीक्षा लेने आए एक परीक्षक ने छात्र-छात्राओं को पास करने की एवज में स्कूल के प्रिंसिपल से रुपयों की मांग की। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मार्गदर्शन भी मांगा है कि आखिर छात्रों के भविष्य के साथ होने वाले खिलवाड़ के विरुद्ध क्या कदम उठाए जाएं। जिले के भूपालसागर पंचायत समिति क्षेत्र के गांव कांकरवा के मोडसिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भूगोल विषय के 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा थी। विद्यालय में 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नियुक्त पीपलखेड़ा दौसा से आए परीक्षक विजय कुमार परैवा ने उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं लीं। परीक्षक ने 4 घंटे की परीक्षा को ढाई घंटे में ही खत्म कर दिया और विद्यालय के प्रधानाचार्य से जाते समय प्रति बच्चे 500 रुपए की मांग की और अच्छे अंक देने की एवज में कहा कि वह उन्हें ये राशि बैंक के खाते में भिजवा दे। हद तो यह हुई कि परीक्षक के यहां से चले जाने के बाद उनके कथित असिस्टेंट का फोन आया और बाकायदा उन्होंने खाता नंबर देकर रुपए जमा कराने और इस एवज में बच्चों को 30 में से 29 नंबर तक देने का वादा किया।  इस पूरे मामले को विद्यालय के प्रधानाचार्य ताज मोहम्मद ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया। रिकॉर्डिंग के दौरान कई बार परीक्षक और उनके कथित असिस्टेंट द्वारा गिफ्ट और रुपए देने की मांग की गई है। प्रति बच्चे 500 रुपए के हिसाब से मोलभाव किए जाने के बाद मामला 10 हजार रुपए में तय हुआ। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे वाकिये की जानकारी दी। पत्र में कहा कि 27 विद्यार्थियों की परीक्षा ढाई घंटे में पूरी कर दी गई और प्रति बच्चे के 500 रुपए के हिसाब से मांग की गई। पत्र में दावा किया गया है कि अच्छे अंक देने के बदले में उनके असिस्टेंट ने खाता नंबर भी दिया, जिसमें रुपए डालने के लिए कहा गया है।  ये हुई बातचीत बच्चों को प्रायोगिक परीक्षा में नंबर देने के एवज में मांगे गए रुपए के मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास परीक्षक और उसके कथित असिस्टेंट की पांच ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं। इसमें साफ तौर पर बच्चों को पास करने के लिए रुपए मांगे जा रहे हैं। मुख्य परीक्षक विजय कुमार परैवा के साथ बख्तावर सिंह नाम का व्यक्ति भी आया था, जो कथित रूप से अपने आप को उनका असिस्टेंट बता रहा था, उसी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य ताज मोहम्मद को 8949057300 नंबर से फोन किया और पंकज शर्मा नाम के व्यक्ति का एसबीबीजे शाखा टोडाभीम का अकाउंट नंबर 61031349337 और आईएफएससी कोड देते हुए कहा कि इस अकाउंट में 10 हजार रुपए डलवा दें, ताकि बच्चों के नंबर की सूची व्हाट्स-एप पर भिजवा दी जाए। अब विद्यालय के प्रधानाचार्य बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है और उनका कहना है कि परीक्षाएं फिर से ली जानी चाहिए। विभागीय कार्रवाई के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजेंगे पत्र  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर परीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इसके अलावा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। - राधेश्याम शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More