BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

EPFO शुरू करेगा आवास योजना, PF खाताधारकों के लिए खुशखबर

EPFO शुरू करेगा आवास योजना, PF खाताधारकों के लिए खुशखबरनई दिल्ली । अब पीएफ खाते में जमा आपके पैसे घर खरीदने के सपने को पूरा कर सकेंगे। पीएफ खाते के जमा पैसे से आप मकान खरीदने के लिए जरूरी डाउन पेमेंट और होम लोन का ईएमआई दे सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अगले महीने आवास योजना की शुरूआत कर रहा है। यह योजना वह करीब चार करोड सदस्यों के लिए लेकर आ रहा है। योजना के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों के लिए सहायता प्रदाता के रूप में काम करेगा। इस योजना के तहत उसके सदस्य घर की खरीद करने के लिए अपने ईपीएफ खाते से भुगतान अथवा ईएमआई दे सकेंगे। सरकार की इस योजना की घोषणा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने ग्राहकों के लिए आवास योजना को ठोस रूप दे दिया है। इस स्कीम को आठ मार्च के बाद किसी भी समय पेश किया जा सकता है। आठ मार्च तक पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए सहायता प्रदाता के रूप में काम करेगा ताकि वे अपनी सेवा अवधि के दौरान अपने लिए घर खरीद सकें। सरकार की इस योजना का फायदा 4 करोड़ से अधिक लोगों को होगा। ईपीएफओ के ग्राहक सदस्यों के साथ साथ उनके नियोक्ताओं को एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाने की जरूरत होगी जो आगे बैंकों एवं बिल्डरों अथवा विक्रेताओं से गठजोड करेंगे ताकि सदस्य घर खरीद सकें। इस योजना के तहत इस बात की परिकल्पना की गई है कि ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में कम से कम 20 सदस्य हों ताकि इस सुविधा का लाभ लिया जा सके। सूत्रों के अनुसार ग्राहक सदस्य विभिन्न आवास योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभों को एक साथ जोड़ सकते हैं ताकि सरकार के सभी के लिये आवास के लक्ष्य पाने में आगे बढ़ा जा सके।

इस स्कीम के तहत घर खरीदने वाले मेंबर्स केंद्र और राज्य सरकार की दूसरी स्कीमों के तहत मिलने वाले लाभ जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा भी उठा सकेंगे। यह स्कीम औपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का क्रेडिट पात्रता सर्टिफिकेट जारी करेगा। जिससे बैंक को यह पता चल जाएगा कि सदस्य की कर्ज चुकाने की क्षमता कितनी है। इससे बैंकों के लिए सदस्यों को लोन देने में आसानी होगी।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More