BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नकली नोटों के बाद एटीएम से निकले अब चूरन वाले 2000 रुपए के नोट

नकली नोटों के बाद एटीएम से निकले अब चूरन वाले 2000 रुपए के नोटनई दिल्ली । देश की बैंकिंग व्यवस्था को ठेंगा बताने वाले लोगों ने नकली नोटों के बाद अब बच्चों के चूरन वाले नोट भी एटीएम में पहुंचा दिए। दिल्ली के संगम विहार इलाके स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम से नकली नोट निकले हैं। खास बात यह है कि एटीएम से निकले दो-दो हजार रुपये के इन नोटों पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। पुलिस के अनुसार इस तरह के नोट स्थानीय दुकानों में चूरन के पैकेट में मिलते हैं। इस मामले में पीडि़त रोहित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद सभी नोटों को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। संगम विहार में रहने वाले रोहित के दोस्त विनोद यादव, जो पेशे से वकील हैं, ने बताया कि रोहित ने जब उन्हें एटीएम से फोन कर घटना के बारे में बताया तो उन्हें यह मजाक लगा। वह रोहित से मिले और जब उन्होंने भी ये नोट देखे तो उनको भी समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। रोहित का कहना है कि सूचना मिलने के बाद संगम विहार थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उसी एटीएम से जाकर पैसे निकाले और उन्हें भी यही नोट मिले। हालांकि, इस मामले में जांच पूरी होने तक कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएम से ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ के नाम से छपे नोट निकलने का यह पहला मामला है। पुलिस के अनुसार, रोहित द्वारा जो नोट जमा किए गए हैं उन पर चूरन लेबल लिखा है। उन्होंने बताया कि घटना सामने आने के बाद उन्हें भी लगा था कि यह मामला फर्जी है पर जब कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी यही नोट मिले तो जांच शुरू की गई।

नोट पर लिखा था ‘धारक को कूपन अदा करता हूं’

रोहित ने बताया कि जब एटीएम से पैसे निकले तो पहले तो उन्हें भी वे असली लगे पर जब उन्होंने गांधी जी की तस्वीर के पास पढ़ा तो अजीब सा लगा। उन्होंने बताया कि गांधी जी की तस्वीर के बगल में लिखा हुआ था, ‘मैं धारक को दो हजार कूपन अदा करने का वचन देता हूं।’ रोहित का कहना है कि घटना की सूचना उसने अपने दोस्त विनोद को देने से पहले एटीएम पर तैनात गार्ड प्रभु दयाल को दी। गार्ड को जब रोहित ने ऐसे नोट दिखाए तो उसने भी इस पर आश्चर्य जताया। उसके मुताबिक, पहले कभी इस तरह के नोट एसबीआई के एटीएम से नहीं निकले।

दिल्ली-यूपी में खपाए 4 करोड़ के जाली नोट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर सोमवार देर रात नकली नोट का सरगना माने जाने वाले अखुजाम खान को पटना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खान ने कबूला कि वह दिल्ली, यूपी और बिहार में 90 दिनों के भीतर सौ रुपए के चार करोड़ जाली नोट खपा चुका है। स्पेशल सेल ने शुक्रवार को इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों को छह लाख रुपये के नकली नोट के साथ दिल्ली के सोनिया विहार से गिरफ्तार किया था। मुरादाबाद के संजीत और मुकेश ने अख्रुजमा से जाली नोट लेने की बात स्वीकार की थी। उन्हीं की निशानदेही पर खान धरा गया। पुलिस ने अखुजाम के तीन मंजिला आलीशान मकान से सौ रुपए की दो गड्डी (20 हजार) जाली नोट बरामद किए। अखुजाम मूलत: यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है।

कई राज्यों में है संपर्क

अखुजाम ने बताया कि वह कई राज्यों में अपने गुर्गों की मदद से मार्केट में नोटों को चलवाता था। बदले में वह अपने गुर्गों को कमीशन भी देता था। जाली नोट की कमाई से ही उसने पटना में आलीशान मकान बनाया। उसके संपर्क में दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल के कई बड़े अपराधी हैं जो जाली नोट आसानी से खपा देते हैं।

इस गिरोह के बारे में इसी साल जनवरी में पता चला

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More