BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने 5.59 करोड़ के गहने दान किये

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने 5.59 करोड़ के गहने दान कियेहैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकेटेश्वर स्वामी को सरकारी खजाने से 5.59 करोड़ के गहने दान किये हैं। दरअसल जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर राव ने यह सोने के गहने तेलंगाना के अलग राज्य बनने की अपनी मन्नत पूरी होने के मौके पर दान किया हैं।

बुधवार सुबह के. चंद्रशेखर राव अपनी पत्नी, पुत्र व कई साथी मंत्रियों के साथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा के साथ गहनों को दान किया। मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों, मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां तिरुमला मंदिर के लिए बहुप्रतीक्षित धन्यवाद यात्रा के लिए दो विशेष विमान से पहुंचे हैं।

राव ने अपने दान में तिरुपति के भगवान बालाजी को 5.45 करोड़ रुपये के सोने के गहने और देवी पद्मावती को 45 हजार रुपये की नाथुनी चढ़ाई। उन्होंने 14.20 किग्रा. की सोने की सालिग्राम माला और 4.65 किग्रा. का सोने का कंठहार भी चढ़ावे में दान किया। इसके पहले पिछले साल अक्टूबर में भी राव ने 12 किग्रा. सोने का मुकुट भी दान किया था, मुकुट की कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये थी।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More