BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वायु सेना की अनुमति के बगैर नहीं बन सकेंगे मकान

वायु सेना की अनुमति के बगैर नहीं बन सकेंगे मकानलखनऊ । बरेली के त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब एयरफोर्स स्टेशन केंद्र से 15 किमी के दायरे में जितने आवास बनाए जाएंगे, उसके लिए वायु सेना की एनओसी लेनी होगी। 

एनओसी मिलने के बाद ही बरेली विकास प्राधिकरण नक्शे के लिए फाइल स्वीकार करेगा। इस नियम के लागू होने से शहर के हर घर का नक्शा वायु सेना की अनुमति से ही पास होगा।

दो साल पहले बरेली विकास प्राधिकरण को आदेश मिले थे कि त्रिशूल हवाई अड्डा के आसपास 500 मीटर के दायरे में जितने भी आवास बनेंगे, उसके नक्शे पास करने से पहले बीडीए वायु सेना की एनओसी लेगा। लेकिन अब नए आदेश जारी कर दिए गए हैं कि त्रिशूल केंद्र से 15 किमी के दायरे में जितने आवास बनाए जाएंगे उसके लिए वायु सेना की एनओसी लेनी होगी। 

एनओसी हवाई अड्डे के अधिकारियों के अलावा रक्षा मंत्रलय के जरिए भी मिलेगी। आदेश मिलने के बाद बीडीए ने वायु सेना के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। पिछले कुछ सालों के दौरान देश के संवेदनशील जगहों की जानकारी विदेशों को भेजी जा रही है और खासतौर से ये जानकारी इन जगहों से सटे रिहायसी जगहों से दी जा रही हैं।         

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More