BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली । दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के बीटेक अंतिम वर्ष कंप्यूटर इंजीनियरिग के छात्र सिद्धार्थ को ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली अमेरिका की कंपनी उबर ने सवा करोड का पैकेज ऑफर दिया है। उनकी नियुक्ति की मेल कंपनी ने गुरुवार को सिद्धार्थ और विश्वविद्यालय के पास भेजी। साथ ही कंपनी चार साल तक उन्हें अपने शेयर भी देगी। सिद्धार्थ ने ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने से पहले ही उबर कंपनी से इतने अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिलने पर खुशी जताई है। दिल्ली के बसंत कुंज निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि उबर टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक लाख दस हजार यूएस डॉलर (73 लाख रुपये लगभग) का मूल वेतन और वर्ष में लगभग इतना ही स्टॉक और शेयर और अतिरिक्त लाभांश देने की बात कही है। यह कुल मिलाकर लगभग सवा करोड होगा। ज्ञातव्य है कि सिद्धार्थ ने उबर कंपनी में ही पिछले साल इंटरनशिप किया था। उनके कठिन परिश्रम को देखते हुए अब कंपनी ने उसे आगे अपने से जोडने का ऑफर दिया है। इससे पहले डीटीयू के छात्र चेतन कक्कड को 2015 में गूगल ने सवा करोड रुपये का पैकेज दिया था। इस उपलब्धि पर सिद्धार्थ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय किसी एक को नहीं दिया जा सकता, बल्कि इसमें सभी की भूमिका है। 22 साल के सिद्धार्थ के पिता एक कंसल्टेंट हैं जबकि मां एक फ्रीलांस ट्रांसक्राइबर हैं। इस नौकरी को सिद्धार्थ अक्टूबर महीने में सेंट फ्रांसिस्को में ज्वाइन करेंगे। वसंतकुंज स्थित डीपीए स्कूल से पासआउट सिद्धार्थ कहते हैं कि बचपन से ही कंप्यूटर में कुछ नया तलाशने का जुनून था। इसी चाह के चलते मैंने बीटेक में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जोधपुर। कांकाणी हिरण शिकार मामले में बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) दलपतसिंह राजपुरोहित की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने अदालत में बचाव पक्ष के कोई सबूत पेश नहीं किए। दरअसल सलमान को कोर्ट ने 15 फरवरी तक साक्ष्य पेश करने का समय दिया था, लेकिन पत्रावली देखने के बाद सारस्वत ने साक्ष्य पेश करने की जरूरत नहीं समझी। अब इस मामले में अंतिम बहस और सुनवाई एक मार्च को होगी।   मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, नीलम व तब्बू भी आरोपी हैं। 27 जनवरी को गत सुनवाई पर बयान मुल्जिम में सभी सितारों ने आरोप नकार दिए थे। इसके बाद सलमान खान ने बचाव में साक्ष्य सफाई पेश करने की मोहलत मांगी थी। कोर्ट ने इसकी अनुमति देते हुए 15 फरवरी तक अवसर दिया था। अन्य सितारों ने अपने बचाव में और कोई और सफाई पेश नहीं करने का कथन किया था। गत सुनवाई पर सभी सितारों ने कहा था कि वन विभाग ने पब्लिसिटी पाने के लिए उन्हें फंसाया है। शिकार की किसी घटना से उनका कोई वास्ता नहीं है। वे उन दिनों केवल अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहते थे। मामले में सलमान खान के खिलाफ दो हिरणों का शिकार करने और सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, नीलम कोठारी, तब्बू व दुष्यंत के खिलाफ उन्हें शिकार के लिए उकसाने आरोप है।   कांकाणी की सरहद में शिकार का आरोप फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे, नीलम, तब्बू सहित अन्य पर कांकाणी गांव की सरहद पर दो हिरणों के शिकार करने का आरोप है। वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट जोधपुर के लूणी में थी और इसी दौरान कांकाणी सरहद पर यह घटना हुई थी। वर्ष 1998 में 1 और 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि को शिकार किया गया था और इन सभी पर शिकार का आरोप लगा था। इसको लेकर वन विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं अभियोजन की ओर से 51 में से 28 गवाहों के बयान करवाए गए हैं।    सलमान खान की ओर से इस प्रकरण में अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत व श्रीकांत शिरडे, सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे व नीलम की ओर से अधिवक्ता के.के. व्यास और तब्बू की ओर से अधिवक्ता मनीष सिसोदिया पैरवी कर रहे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड में आज 69 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। कर्णप्रयाग सीट पर बीएसपी उम्मीदवार के निधन के बाद 9 मार्च को वोटिंग होगी। योगगुरू बाबा रामदेव ने भी वोट डाला है। हरिद्वार के एक पोलिंग बूथ पर रामदेव मतदान करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा है कि सब काम छोडकर वोट देने आता हूं और आप सब भी वोट देने के लिए जरूर निकलें।   बाबा रामदेव ने कहा है कि ड्राइंग रूम में बैठकर बड़ी बड़ी बाते मत कीजिए, अपने पंसद का नेता चुनिए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ा मुद्दा देश है। देश के हित के लिए जिनकी नीयत और नीतियां अच्छी हैं उन्हें वोट दीजिए। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि इस बार के चुनावी परिणाम राजनीतिक उथल-पुथल करने वाले होंगे। इस आंधी में बड़े बड़े सूरमा ढहेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां व्यापार कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समस्त पंजीकृत व्यापारियों को समूह दुर्घटना बीमा योजना-2016 के अंतर्गत शामिल करने के लिए नेशनल इंश्योरेन्स कम्पनी के साथ 31 दिसम्बर-2016 को एक अनुबंध किया है। यह अनुबंध क्रियान्वयन के लिए नेशनल इंश्योरेन्स कम्पनी शिमला के मण्डलीय प्रबंधक के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग पर राज्य सरकार ने वस्तुओं की ऑनलाईन खरीद पर प्रवेश कर लगाया है। उन्होंने कहा कि रज्जू मार्गों तथा सिनेमा हॉल के लिए मनोरंजन कर क्रमशः 25 व 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा ही व्यापारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है और आश्वासन के आधार पर उनके लिए डीम्ड असेस्मेंट सिस्टम लागू किया गया है।  उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग पर, जिनका कारोबार 5 करोड़ से कम हैए के लिए मूल्य वर्धित कर (वैट) की तर्ज पर प्रवेश शुल्क अधिनियम के अंतर्गत त्रैमासिक रिटर्न प्रस्तुत करने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, वैट नियमों के अंतर्गत व्यापारियों को तीन कार्य दिवसों के भीतर अस्थाई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान की गई है। सरकार ने व्यापारियों को वैट, केन्द्रीय बिक्री कर तथा प्रवेश कर की संयुक्त रिटर्न भरने की सुविधा प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने वैट तथा सीएसटी की ऑनलाईन ई-अदायगी को भी अनिवार्य बनाया है ताकि व्यापारियों को अनावश्यक बार-बार बैंकों में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित बनाने के लिए विद्युत संचालित वाहनों पर विचार कर रही है और इन वाहनों को करों में छूट का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, किसानों व बागवानों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एंटी हेल नेट पर मौजूदा 13.75 प्रतिशत कर की दर को घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। सरकार ने एलईडी लाईटों पर कर में कमी की है और इसे 5 प्रतिशत निर्धारित किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की बारीकियों को समझने के लिए व्यापारियों तथा कारोबारियों के लिए अलग से शिविर व कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा,आबकारी एवं कराधान विभाग का आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा विस्तार भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए उन्हें जीएसटी के बारे में जागरूक करने के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कारोबारी अभी तक सेवा कर के दायरे में हैं, वे भी जीएसटी के अंतर्गत आएंगे और इसके दृष्टिगत आबकारी एवं कराधान विभाग का विस्तार किया जाएगा, ताकि कार्य सुचारू ढंग से हो। इससे न केवल व्यापारियों को अपना कारोबार करने में मदद मिलेगी, बल्कि सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। इससे पूर्व, महासचिव राजेश महेन्द्रू के नेतृत्व में व्यापार मंडल मण्डी ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा राज्य में व्यापारियों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों के लिए उनका आभार प्रकट किया। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने कीमती धातु पर प्रवेश शुल्क 0.25 प्रतिशत से घटाकर 0.10 प्रतिशत किया है।  उन्होंने कहा कि वैट से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एडवांस रूलिंग अथोरिटी का गठन किया गया है। मंत्री ने कहा कि पंजाब में सोयाबीन, कॉर्नफेल्क्स, गेहूं तथा ओट पर कर की दर 5 प्रतिशत निर्धारित की है। आबकारी एवं कराधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने व्यापारियों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी। आबकारी एवं कराधान आयुक्त पुष्पेन्द्र राजपूत ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचली आडियो-वीडियो एलबम का किया विमोचन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिला के ठियोग की पूजा चौधरी की हिमाचली आडियो-वीडियो न्यू एलबम स्टाइल का विमोचन किया। इस एलबम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी गीत आधारित है, जिसका संगीत प्रभु नेगी ने दिया है। पूजा चौधरी की आज तक हिमाचली लोक गीतों पर आधारित पांच आडियो-वीडियो बाजार में आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचली गायकों एवं संगीतकारों के प्रयासों से ही प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बल मिलता है। उन्होंने पूजा चौधरी को भविष्य में भी इस दिशा में औेर अच्छा करने की शुभकामनाएं दी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर। यूपी में पार्टी को जीत दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कानपुर में सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि एक परिवार व एक व्यक्ति का राज नहीं चलने वाला है। इसके साथ ही गठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा कि यह डूबता हुआ जहाज है।    भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के वनवास को हर हाल में दूर करना चाहती है। जिसके चलते पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कानपुर में जनसभा के लिए बुलाया गया। केन्द्रीय नेतृत्व पर खरा उतरने की कोशिश में चौहान ने एमपी सरकार के कार्यों व केन्द्र सरकार के कार्यों की तुलना प्रदेश सरकार से कर मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही सत्ताधारी पार्टी सपा व उसके सहयोगी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि यहां कानून का राज नहीं है, आम जनता का जीना मुश्किल है।      बहन-बेटियां व महिलाएं अपने काम से घर से बाहर निकलने की सौ बार सोचतीं है कि जाएं या न जायें। कहा कि कांग्रेस की नाव को पहले ही जनता डुबो चुकी है और गठबंधन होने पर भी उसे कोई नहीं बचा सकता। अगर एक लाइन में कहा जाय तो गठबंधन डूबता हुआ जहाज है। कहा कि एमपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गुण्डाराज का खात्मा किया और विकास की ओर बराबर बढ़ रहा है। अखिलेश यादव के काम बोलता है पर कहा कि यहां कहीं भी विकास नहीं हुआ अगर हुआ है तो केवल सैफई में। वहां जो हवाई पट्टी बनी है तो केवल हीरो हीरोइन ही उतरते हैं। बताते चलें कि एमपी सीएम संगीत टॉकीज की जनसभा में बोल रहे थे। बसपा पर तंज कसते हुए कहा, वहां पर रूपये लेकर टिकट दिया जाता है। जिससे जीत कर आने वाले विधायक अपनी झोली भरने में मस्त रहते हैं। मायावती ने दलितों का कभी भला नहीं चाहा। इस दौरान प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रकाश शर्मा, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा, रवीन्द्र पाटनी, राकेश सोनकर, वीरेन्द्र दुबे, सुनील बजाज, गुरूविन्दर सिंह, पूनम कपूर, शालिनी, अजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहें।      15 दिन में बदल जाएगी तस्वीर   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही यहां की कानून-व्यवस्था 15 दिनों के अंदर पटरी पर आ जाएगी। अपराधी या तो घर में दुबक जाएगें या सलाखों के पीछे होगें। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आतंकवाद को खत्म कर सकती है। भोपाल में आतंकवादियों के भागने अंजाम दुनिया ने देखा है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

जयपुर। पांच लाख से ज्यादा का यूडी टैक्स नहीं चुकाने वाले होटल मालिकों के खिलाफ अब नगर निगम जल्द ही कार्रवाई करेगा। निगम ऐसे 85 होटल मालिकों के के खिलाफ कार्रवाई करेगा। पांच लाख से ज्यादा का यूडी टैक्स नहीं चुकाने वाले 695 लोगों को सूचीबद्ध किया गया है, इन बड़े बकायादारों से निगम को 350 करोड़ रुपए वसूलने हैं। इसके अलावा 110 से ज्यादा स्कूल, कॉलेज व इंस्टीट्यूट की बिल्डिंगें हैं। इसी तरह निजी हॉस्पिटल व कॉरपोरेट हाउस हैं।   मेयर अशोक लाहोटी ने पत्रकारों को बताया कि पहले चरण में निगम प्रशासन ने करीब 3 से 5 सितारा होटलों की सूची बनाई है। जिन पर करीब सौ करोड़ रुपए का यूडी टैक्स बकाया है। निगम पहले होटल मालिकों को सात दिन का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी पत्र जारी करेगा। इसके बाद भी बकाया नहीं चुकाने पर सीवरेज कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही होटल परिसर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। मेयर ने कहा कि तैयार की गई सूची में करीब 700 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। इनमें से 180 करोड़ रुपए 1998 से हाउस टैक्स बकाया है, जबकि 2007 से यूडी टैक्स लागू हो गया था, जो भी सवा 500 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं।   सिर्फ मूल पैसा ही मांग रहा है निगम पहली बार सरकार ने पेनल्टी 100 फीसदी माफ कर दी और ब्याज भी पूरी तरह से माफ कर दिया है। सिर्फ मूल पैसा ही निगम मांग रहा है, वो भी लोग नहीं चुका रहे। यह अंतिम मौका होगा जनता के लिए। इसके बाद इतनी छूट नहीं मिलने वाली है। लोग पैसा नहीं चुकाएंगे तो मजबूरन निगम को कड़े कदम उठाने होंगे। 1.26 लाख बकायादारों के कारण जयपुर की 40 लाख की जनता को सुविधाओं से वंचित नहीं होने देंगे। साभार-khaskhabar.com    

Read More

चंडीगढ़ । हरियाणा के सभी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टॉफ को हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन करने को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सोमवार को चंडीगढ़ में इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टॉफ को हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन करने के लिए ‘हरियाणा वॉलंट्री स्टेट एजूकेशन सर्विस रूल्स,2017’ को स्वीकृति दे दी है। सरकार के निर्णय से उक्त स्कूलों के 2200 कर्मचारी अब हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन होंगे तथा इससे सरकार पर करीब 1100 करोड़ का भार पड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में काम करने वाले शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कार्यों से जुड़े कर्मचारी पिछले कई वर्षों से हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन किए जाने की मांग करते आ रहे थे परंतु किसी भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश में वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभालते ही उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी और अब सरकार ने उनको अपने अधीन करने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि अब प्रदेश के सभी सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को भी ‘फ्री वाई-फाई कैंपस’ बनाया जाएगा। इससे कैशलेस ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने सरकारी महाविद्यलयों में यह सुविधा देने के निर्देश दिए थे।सरकारी महाविद्यालयों फ्री वाई-फाई कैंपस उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग से संबंधित सभी सरकारी महाविद्यालयों के साथ-साथ सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को भी ‘फ्री वाई-फाई कैंपस’ बनाया जाए। इसके लिए ‘रिलायंस-जियो’ अपनी सेवाएं नि:शुल्क देगा। वाई-फाई लगाने के लिए समग्र बुनियादी ढ़ांचा ‘रिलायंस-जियो’ द्वारा नि:शुल्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के सदस्यों में से प्रत्येक उपयोगकर्ता को 20 एमबी प्रतिदिन डाटा इन्ट्रोडक्टरी-ऑफर के रूप में एक साल तक मुफ्त दिया जाएगा।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारुढ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम (एआईएडीएमके) में मची आतंरिक कलह खत्म होती नजर नहीं आ रही है। शशिकला खेमा और पनीरसेल्वम खेमा दोनों ही सरकार बनाने के लिए अपना-अपना पक्ष मजबूत करने में लगे हुए हैं। पन्नीरसेल्वम को तब और ताकत मिल गई जब वी के शशिकला का साथ छोडक़र अन्नाद्रमुक के एक विधायक और चार सांसद उनके साथ आ गए। वहीं शशिकला ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कराने में हो रही देरी को लेकर राज्यपाल विद्यासागर राव पर निशाना साधा।   शशिकला के खेमे से पनीरसेल्वम के कुनबे में और नेता आ गए है। जिस तरह से ओ पनीरसेल्वम का कुनबा लगातार बढता जा रहा है, उसने शशिकला की मुश्किले और ज्यादा बढा दी है।  शशिकला के लिए मुश्किलें इतनी ही नहीं हैं। उनके खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सोमवार को आने की उम्मीद नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट में शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति वाला मामला शामिल नहीं है। कॉज लिस्ट में शशिकला का मामला न होने का मतलब है कि सोमवार को उस पर कोई फैसला आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दूसरी ओर ये भी खबर है कि शशिकला गुट जरूरत पडऩे पर सीएम कैंडिडेट बदलने पर भी विचार कर रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर। जिले के राजियासर थाने के पास शनिवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद उनमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की ड्राइवर व खलासी को बचने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ट्रकों में ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जल गए।   जानकारी के अनुसार देर रात्रि राजियासर गांव स्थित हाईवे रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक थोड़ी दूर तक रगड़ते गए और उनमें देखते ही देखते आग लग गई। चंद मिनटों बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।   आग तेजी से फैली और देखते ही देखते ट्रक जलने लगे। हादसे के समय वहां कोई वाहन नहीं था। थोड़ी ही देर में वहां से कुछ वाहन गुजरे। वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंच कर दमकल को बुलाया। जब तक दमकल आई दोनों ट्रक काफी जल चुके थे। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और हैल्पर जिंदा जल गए। वहां पहुंची पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाराणसी।विश्व प्रसिद्ध महामूर्ख सम्मेलन के सूत्रधार,व्यंगकार,कुशल मंच संचालक,अधिवक्ता,कवि और काशी के मस्ती और अल्हणपन के प्रतीक पंडित धर्मशील चतुर्वेदी का रविवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में दुखद निधन हो गया और इसके साथ ही पूरी काशी में शोक की लहर फैल गई ।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी पर मोदी सरकार को लगातार समर्थन देते रहने के बाद पहली बार इसका विरोध किया है। दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की किताब फियरलेस इन अपोजिशन के विमोचन के मौके पर नीतीश कुमार ने नोटबंदी के फैसले का जमकर विरोध किया।  नीतीश कुमार ने कहा कि विश्व में कहीं भी कैशलेस और लेसकैश की अर्थव्यवस्था काम नहीं कर रही है, ऎसे में भारत जैसे देश में यह काम नहीं कर सकता है। नोटबंदी पर मोदी सरकार को लगातार समर्थन देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार इसका विरोध किया है। अभी तक नोटबंदी पर खुलकर मोदी सरकार का समर्थन करने वाले नीतीश कुमार ने केंद्र के इस फैसले पर सवाल उठाया है।  मनमोहन सिंह के बयान (नोटबंदी सदियों तक याद रखने वाला कुप्रबंधन) का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है। उन्होंने सरकार से पूछा, जब विश्व में कहीं भी कैशलेस और लेसकैश अर्थव्यवस्था काम नहीं कर रही है तो भारत में यह कैसे संभव है।  जदयू के सांसद जब लगातार नोटबंदी का विरोध कर रहे थे तो उस समय इसे मोदी सरकार का साहसिक फैसला बताने वाले नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि अगले पांच साल में हम किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे लेकिन जब वो पांच साल तक यहां सत्ता में रहेंगे ही नहीं तो कैसे करेंगे। उन्होंने आरएसएस से डरने के सवाल पर कहा कि मैं उनसे क्यों डरूंगा। हमलोग हमेशा लडते-जुझते रहे हैं। डरते तो ये (आरएसएस) वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह हंसने वाली बात है कि मैं बीजेपी के साथ जाउंगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नूंह । जिले के गांव मौहमदपुर की ढाणी नंदू की में शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या कर शव को खेत में डालने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति डींगरहेडी कांड में आरोपी युवक संदीप का पिता है।  मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने उनके निर्दोष बच्चों को डींगरहेडी कांड में फसाया, यह हत्या भी उन्हीं ने की है। गुस्साए ग्रामीणों ने व महिलाओं ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। जिससे तावडू मौहमदपुर मार्ग पर करीबन 7 घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान जिला पुलिस अधिक्षक व जिला उपायुक्त ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुस्साए ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि जबतक एफआईआर दर्ज नहीं होती और मृतक का पुत्र जेल से नहीं आ जाता, तब तक शव को नहीं उठाने देंगे। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के पुत्र अनिल की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  शुक्रवार को लगभग नौ बजे लगे जाम के बाद पुन: जिला पुलिस अधिक्षक कुलदीप सिंह व जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा करीब ढाई बजे घटना स्थल पर पहुंचे और पीडित परिवार को सांतवना देकर आश्वासन दिया कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नूहं ले गए। गांव मौहमदपुर की ढाणी नंदू की निवासी अनिल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गुरूवार नौ फरवरी को उसके पिताजी रामनिवास हर रोज की भांति सुबह दस बजे खाना खाकर गांव में गए थे। देर शाम को जब वह नहीं लौटे तो वह गांव गया। गांव में पूछताछ करने पर नरेश व रामकुमार निवासी मौह मदपुर ने उसे बताया कि उसके पिता जी को आठ बजे के करीब गांव डींगरहेडी निवासी समसु व सुक्का बाइक पर बैठा कर ले गए। जिस वह अपने घर आया लेकिन उसके पिता जी घर नहीं पहुंचे तो उसने दोबारा नरेश के घर जाकर पूछा तो नरेश ने कहा कि कहीं पर रूक गए होंगे। जिस पर वह अपने घर चला गया और उसे नींद आ गई। अनिल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका एक भाई डींगरहेडी कांड में उन्हीं के द्वारा फसांया गया है।  उन्हें यकीन है कि उसके पिता जी की हत्या की गई है। जिसमें समसुदीन, नियामत पहलवान व अली मौह मद निवासी कलियाका और जुहरूदीन, फारूख, फकरू व फाटे आदि शामिल हैं। इन लोगों ने उन्हें पहले भी धमकी दे रखी थी कि खून का बदला खून से लेंगे। घटना स्थल पर पहुंची तहसीलदार पूनम बब्बर ने महिलाओं को सात्वना दी। पीडित महिलाओं ने भी अपना दुखडा रोते हुए कहा कि उनके निर्दोष बच्चों को डींगरहेडी हत्याकांड में फसांया गया। उनके बच्चों को दो घंटे के लिए घर से पूछताछ के लिए पुलिस प्रशासन लेकर गया था। लेकिन छह महिनें बीत जाने पर भी प्रशासन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं जुटा पाया और बेगुनाहों को सजा भुगतनी पड रही है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि प्रशासन इस पर विशेष ध्यान देकर कार्रवाई करेगा। ग्राम पंचायत मौहमदपुर के सरपंच मुकेश यादव ने बताया कि नंदू की ढाणी के निवासी रामनिवास की निर्मम हत्या की गई। उन्होंने कहा कि डीसी व एसपी ने आश्वासन दिया है कि जो संभव मदद होगी वह मदद इस पीडित परिवार को देंगे। इसी आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मृतक रामनिवास का शव उठाने की अनुमती दी है।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार जो झगडा पहले चल रहा था उसी झगडे की आशंका को लेकर रामनिवास की हत्या की गई है। एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि मृतक के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। जिन लोगों ने इस परिवार को धमकी दे रखी थी और जिन्होंने खुला चेलेंज दिया था कि खून का बदला खून से लिया जाएगा, उसी का यह नतीजा है। इस मर्डर केस में आठ आरोपी बनाए गए है और इस केस में ओर आरोपी भी हो सकते हैं। हम शासन प्रशासन से यही मांग करते हैं कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिर तार किया जाए जिससे इस क्षेत्र के अंदर तनाव पैदा न हो और आपसी भाईचारा कायम रहे। कुछ लोग यहां के आपसी भाईचारे को बिगाडने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने परिजनों को प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है। डीएसपी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिकायत पर आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनमें से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More