देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । कृष्ण नगरी में प्यार का एक अनौखा मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों द्वारा आपस में प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां एक दुसरे के साथ शादी करके साथ रहना चाहती है। लेकिन दोनों ही युवतियों के परिजन इस प्रेम संबंध से खुश नहीं है और शादी के खिलाफ है। परिवार के इस विरोध के कारण अब दोनों युवतियों ने पुलिस की शरण ली है।
मथुरा के राया थाना क्षेत्र की दो युवतियां सोनिया और रीना एक-दूसरे को काफी दिनों से चाहती है। गांव अनौड़ा की रहने वाली रीना को पास के गांव की रहने वाली सोनिया से प्यार हो गया। ये प्यार इस कदर परिवान चढ़ा कि अब दोनों एक दूसरे से शादी कर जीवनभर साथ रहना चाहती है। लेकिन इन दोनों का यह प्यार इनके परिजनों को रास नहीं आ रहा है।
अभी तक समलैंगिक संबंधों को लेकर बड़े शहरों में ही मामले सामने आते थे। लेकिन अब हम जो बताने जा रहे हैं वो भले ही बड़े शहरो में आम बात हो लेकिन छोटे शहरो के लिए बड़ी चर्चा का विषय होता है। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी चर्चा पूरे मथुरा में है। मामला मथुरा के थाना राया का है जहां शनिवार को दो लडकियां थाने पहुंची और पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर देख पुलिस हैरत में पड़ गयी। तहरीर में युवतियों ने लिखा है, निवेदन है कि हमें लक्ष्मण सिंह जो मेरे पिता है वो हम दोनों को एक साथ नही रहने दे रहे हैं लेकिन हम हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं।
उन्होने आगे लिखा कि मुझे कई बार इस रिश्ते को लेकर मारा पीटा गया...
हम सिर्फ एक साथ रहना चाहते हैं मैं तो सोनिया से ही शादी करुंगी क्योंकि हम एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।
एक युवती ने लिखा है कि अब देखते हैं हमे प्यार मिलता है या फिर हम मौत को गले लगाते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट
'सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में युवतियों के दायित्व का दायरा बढ़ा'