BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

केन्द्र ने लौटाया केजरी सरकार का विधायक वेतनवृद्धि प्रस्ताव

केन्द्र ने लौटाया केजरी सरकार का विधायक वेतनवृद्धि प्रस्तावनई दिल्ली । दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र में तनातनी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। केन्द्र सरकार ने दिल्ली के विधायकों की सैलरी में 400 फीसद बढ़ोतरी के केजरीवाल सरकार के बिल को वापस भेज दिया है और कहा है कि दिल्ली सरकार वैधानिक प्रक्रिया के तहत इस बिल को दोबारा सही फार्मेट में भेजे। केन्द्र ने पिछले साल अगस्त में दिल्ली सरकार से इस बिल के संदर्भ में कई सवाल किए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश में दो तरह की राजनीति के फार्मूले हैं। पहला, ईमानदारी से सेवा करो जो हमारे एमएलए कर रहे हैं और दूसरा है जो अभी तक होता आया है। हम इसलिए सैलरी बड़ा रहे हैं कि उनको अबतक 12 हजार रुपये ही मिलते हैं, जो नाकाफी है। अगर कांग्रेस, भाजपा और एमएचए के पास कोई फॉर्मूला है तो वो हमें बता दें। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की सरकार ने विधानसभा में विधायकों के वेतनवृद्धि का विधेयक पेश किया था, जो पास भी हो गया था। बिल के पास होते ही विधायकों की सैलरी में 400 फीसदी का इजाफा हो गया, लेकिन केंद्र की मंजूरी के इंतजार में लटका पड़ा है। सरकार की ओर से पेश विधेयक में विधायकों के मूल वेतन को 12 हजार रुपये बढ़ाकर सीधे 50 हजार रुपये कर दिया गया है। वेतनवृद्धि के अलावा विधानसभा में उपस्थिति के लिए मिलने वाले भत्ते को भी 1,000 रुपये प्रतिदिन के स्थान पर 2,000 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। बिल के पास होने के साथ ही अब विधायकों के मासिक वेतन में प्रतिवर्ष 5,000 रुपये की वृद्धि होनी है। प्रस्ताव के मुताबिक विधायक का वेतन भत्ता 88,000 हर महीने से बढक़र हर 1,85,000 रुपये हो जाएगा।इस बिल के पास होते ही अब विधायकों को दिया जाने वाला यात्रा भत्ता 6,000 रुपये से बढक़र 30,000 रुपये हो जाएगा, जबकि अपने विधानसभा क्षेत्र में दफ्तर आदि के किराए के रूप में भी प्रत्येक विधायक को 25,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के नाम पर हर महीने विधायकों को 50,000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा कार्यालय के फर्नीचर आदि के लिए एक कार्यकाल के दौरान एक लाख रुपये एकमुश्त दिया जाएगा. दफ्तर के अन्य साजोसामान के लिए भी पूरे कार्यकाल में एक बार 60,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही लैपटॉप, मोबाइल फोन और प्रिंटर आदि के लिए भी प्रत्येक कार्यकाल के दौरान प्रत्येक विधायक को एक लाख रुपये की रकम दी जाएगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More