BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टैक्स चोरी पर सानिया का जवाब, ट्रेनिंग इन्सेंटिव के तहत मिले थे पैसे

टैक्स चोरी पर सानिया का जवाब, ट्रेनिंग इन्सेंटिव के तहत मिले थे पैसेहैदराबाद । अपने ऊपर लगे सर्विस टैक्स चोरी के मामले को लेकर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का बयान सामने आया है। सानिया ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें तेलंगाना सरकार ने एक करोड़ रुपये बतौर ट्रेनिंग इन्सेंटिव दिये थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, गुरुवार को चार्टर्ड अकाउंटेट सर्विस टैक्स के अधिकारी सानिया से मिलने पहुंचे लेकिन विदेश में होने के कारण सानिया नहीं मिल पाई। हालांकि सानिया के प्रतिनिधि ने अफसरों के सामने सभी प्रकार के कागजात पेश किये।

उनके अनुसार सानिया को एक करोड़ रुपये ट्रेनिंग इन्सेंटिव के रूप में मिले थे ना कि राज्य का ब्रांड एंबेस्डर होने के नाते। सर्विस टैक्स अफसरों का कहना है कि सानिया की ओर से पेश किए कागजातों की अभी जांच हो रही है। इससे पहले सर्विस टैक्स भुगतान मामले में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सेवाकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया था। हैदराबाद में प्रधान आयुक्त, सेवाकर कार्यालय द्वारा 6 फरवरी को इस टेनिस स्टार को सम्मन जारी किया गया और उन्हें या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को 16 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सानिया के खिलाफ 20 लाख के टैक्स चोरी का मामला बना है।

नोटिस में कहा गया है कि वित्त कानून, 1994 के प्रावधानों और वहां बनाए गए नियमों के संबंध में सेवाकर के गैर-भुगतान या अपवंचना को लेकर आपके खिलाफ जांच के संबंध में पूछताछ की जानी है। मेरे पास यह विश्वास करने का कारण है कि आपके पास इस जांच से जुड़े तथ्य या.. और दस्तावेज हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More