BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अब मिली राहत, आज से बचत खाते से हर हफ्ते निकाल सकेंगे 50 हजार

अब मिली राहत, आज से बचत खाते से हर हफ्ते निकाल सकेंगे 50 हजारनई दिल्ली । नोटबंदी के बाद आज (20 फरवरी) से बचत खाताधारकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब बचत खाताधारक आज से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल सकेंगे। फिलहाल यह सीमा 24 हजार रुपये साप्ताहिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नोटबंदी के बाद बचत खाते पर लगी निकासी की सीमा में ढील देने का यह ऐलान 8 फरवरी को किया था जो कि आज से लागू हो रहा है। आरबीआई के मुताबिक, यह सीमा भी केवल 13 मार्च तक लागू रहेगी, इसके बाद बचत खातों से पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं रहेगी। आपको यह भी बता दें कि आप एटीम से जो भी रकम निकालते हैं, वह भी सेविंग खाते से निकासी में गिनी जाती है।

नोटबंदी के बाद आरबीआई ने पर्याप्त मात्रा में नए नोट बैंकों तथा एटीएम में पहुंचने से पहले नकद निकासी की सीमा तय की थी। जैसे-जैसे नए नोटों की आपूर्ति तथा अर्थव्यवस्था में उनका प्रचलन बढ़ता जा रहा है। आरबीआई नकद निकासी पर लगाई गई सीमाओं में ढील देता जा रहा है तथा 13 मार्च से इन्हें पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद बैंक खातों से पैसे की निकासी की लिमिट सीमित कर दी गई थी। नोटबंदी के बाद एटीएम से 2000 रुपए रोजाना निकालने की अनुमति थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपए किया गया था। 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 4500 रोजाना कर दी गई थी। 1 जनवरी से आरबीआई ने एटीएम से निकासी की सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये और करंट अकाउंट से निकासी की सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया था।

ईपीएफ की ऑनलाइन निकासी मई तक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ईपीएफ निकासी और पेंशन जैसे सभी दावों के ऑनलाइन निपटान की व्यवस्था मई तक हकीकत रूप ले लेगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More