BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ख्वाजा साहब के उर्स में रहेगा तीसरी नजर का पहरा

ख्वाजा साहब के उर्स में रहेगा तीसरी नजर का पहराख्वाजा साहब के उर्स में रहेगा तीसरी नजर का पहरा

अजमेर । इस वर्ष होने वाले ख्वाजा साहब के उर्स में तीसरी नजर का पहरा रहेगा। सम्पूर्ण दरगाह क्षेत्र मे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को आयोजित हुई बैठक में लिए गए। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला किया है कि इस बार दरगाह और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि कोई भी संदिग्ध अवांछित घटनाओं को अंजाम न दे सके। बैठक में उर्स के दौरान विश्राम स्थलियो की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। खास तौर पर कायड विश्राम स्थली पर स्वच्छता मिशन के तहत 100 स्थाई शौचालयों के निर्माण के प्रस्ताव के साथ ही वहा पेयजल के पुख्ता इंतजाम की तैयारी की जा रही है। विश्राम स्थली पर खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए लेब स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। 

इसी के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि मजार शरीफ पर पेश किये जाने वाले इत्र की शीशी प्लास्टिक की ही हो और कांच की शीशी पर पाबंदी का सख्ती से पालन किया जाए। वीवीआईपी की चादर को लेकर भी सभी से आग्रह किया जाएगा की वे सभी अपनी चादर उर्स की रस्मो के शुरू होने या समाप्त होने के बाद ही भेजें, ताकि जायरीन को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी के साथ खुली चादर के जुलुस पर पाबंदी का भी सख्ती से पालन करवाने की बात कही जा रही है। बैठक में मंत्री वासुदेव देवनानी के साथ ही महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, कलेक्टर गौरव गोयल सहित दरगाह और अंजुमन कमेटी के नुमाइंदो के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More