BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीसरी संभावित लहर के लिए संघ कर रहा तैयारी

मथुरा। आरएसएस ने अपने विचार से प्रेरित संगठन, सेवा भारती के सहयोग से कोरोना कि संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है, आज शुक्रवार को कल्याणम करोति के प्रांगण में लगे प्रशिक्षण कार्यशाला में 40 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में संघ के प्रांत प्रचारके डॉ हरिध ने कहा कि देश पर जब जब विपदा आयी है संघ के स्वयंसेवकों ने आगे बढ़कर अपने हाथ बढ़ाये हैं और सेवा कार्य किये हैं, सम्पूर्ण कोविड काल में भी स्वयंसेवकों ने अनुकरणीय सेवा कार्यों को पूरा किया है।


अब समाज संघ की तरफ अपेक्षा से देखता है इसी अपेक्षा को हृदय में धारण करके आगे भी स्वयंसेवक सी कार्यों को करते रहेंगे। द्वितीय सत्र में डॉ डी पी गोयल ने स्वयंसेवकों को रोकथाम एवं बचाव के उपाय समझाए, व सामान्य लक्षण वाले रोगियों के उपचार के बारे में भी प्रशिक्षित किया, डॉ गोयल ने इस रोग में बहुधा उपयोग में आने वाले चिकित्सीय उपकरण ऑक्सिमीटर, थर्मल स्कैनर, ऑक्सिजन कंसेंट्रेटर एवं सिलिंडर के सही उपयोग के बारे भी प्रशिक्षण दिया।


तीसरे सत्र में संघ के सह विभाग कार्यवाह डॉ संजय ने स्वयंसेवकों को नीचे बस्ती तक जाने की योजना के बारे में विस्तार से समझाया। समापन सत्र में बोलते हुए डॉ अमर सिंह पौनिया ने इस बीमारी में आने वाली जटिलताओं और उनसे निपटने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। आगे आने वाले समय पर नगर स्तर पर तत्पश्चात बस्ती स्तर तक इस प्रशिक्षण को ले जाने की योजना है। कार्यशाला में सेवा प्रमुख सुनील, जगदीश, धर्मपाल, राजू सिंह, बलराम शर्मा, भाग प्रचारक अनिल, आदि लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More