BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजस्थान पहुंची पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’, हरियाणा को मिली तीसरी खेप

गुजरात के हापा से चलाई गई पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ शुक्रवार को राजस्थान के कोटा स्टेशन पर पहुंच गई। यह ट्रेन गुरुवार को तीन टैंकरों में 40.64 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर रवाना हुई थी। राजस्थान के लिए चलाई गई यह पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, राजस्थान में कोरोना रोगियों के लिये ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हापा से कोटा के लिये चलाई गयी पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ अपने गंतव्य पर पहुंच गई है।
 
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, भारतीय रेल द्वारा हरियाणा के लिये चलाई गयी तीसरी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ राउरकेला से फरीदाबाद पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, इससे राज्य में ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि होगी और कोरोना रोगियों के लिये ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रेन को राउरकेला स्टील प्लांट से 49.47 टन मेडिकल ऑक्सीजन के साथ गुरुवार को हरियाणा के लिए रवाना किया गया था।
 
 
2,511 टन ऑक्सीजन के 161 टैंकर डिलीवर
 
भारतीय रेलवे ने बीते गुरुवार को कहा कि उसने देश के विभिन्न राज्यों में अब तक 2,511 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के 161 टैंकर डिलीवर किए हैं। रेलवे के मुताबिक 40 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन अब तक चली हैं जबकि मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के लिए 400 टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ )के 22 टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं। 
 
अब तक इन राज्यों को इतनी पहुंचाई जा चुकी है ऑक्सीजन
 
ऑक्सीजन एक्सप्रेस के द्वारा अब तक महाराष्ट्र को 174, उत्तर प्रदेश को 641, मध्यप्रदेश को 190, हरियाणा को 229, तेलंगाना को 123 और दिल्ली को 707 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More