BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आजम के बोल, ‘खाली बैठेगा मुसलमान तो बच्चे ही पैदा करेगा’

आजम के बोल, ‘खाली बैठेगा मुसलमान तो बच्चे ही पैदा करेगा’लखनऊ । अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने एक बार फिर ऐसे बोल बोले हैं जिनके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड रहा है। कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने मुस्लिमों की जनसंख्या को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं क्योंकि वो बेरोजगार हैं। अगर मुस्लिमों को काम मिल जाएगा तब वो ऐसा नहीं करेंगे।

आजम खान ने ये भी कहा कि हिन्दू समुदाय के लोग इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते क्योंकि उनके पास रोजगार है। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि हिन्दुओं ने ज्यादा बच्चे पैदा करना मुस्लिमों से ही सीखा है। आजम खान ने यह बात भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के उस बयान के जवाब में कही जिसमें भाजपा सांसद ने देश की बढ़ती जनसंख्या के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया था। साक्षी महाराज ने कहा था, जनसंख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और यह देश की एक बड़ी समस्या है। लेकिन हिन्दू इसके जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए 4 पत्नी और 40 बच्चों की बात करने वाले लोग जिम्मेदार हैं।

समाजवादी पार्टी की ओर से इस बयान को गलत बताने से इंकार किया गया है। सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी नेता के इस बयान में विवाद पैदा करने जैसा कुछ भी नहीं है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा ने इसकी कडी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम खान का यह बयान महिलाओं की गरिमा को ठेंस पहुंचाने वाला है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More