BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुरुष कोविड रोगियों के साथ नहीं रखे जाएंगे महिला, बच्चे

मथुरा। पुरूष कोविड रोगियों के साथ महिला और कोविड के मरीज बच्चों को नहीं रखा जाएगा। इनके लिए महिला जिला चिकित्सालय में अलग से वार्ड तैयार कर लिया गया है। कोरोना संक्रमित महिलाओं एवं बच्चों के उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय में नया कोविड वार्ड तैयार किया जा रहा है।

इस वार्ड में 50 महिलाओं और बच्चों का उपचार हो सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रचना गुप्ता ने वार्ड तैयार होने से पहले अस्पताल का निरीक्षण किया और वार्ड के लिए स्थान चिह्नित किया। महिला एवं पुरुषों को एक साथ वार्ड में भर्ती कर दिया जाता था लेकिन अब महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कोविड वार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी कोविड-19 के उपचार संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी।


दूसरी ओर जनपद में रविवार की राहत के बाद सौमवार को फिर आफत बरसी। सोमवार को 340 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वृंदावन के महिला आश्रय सदन में कोरोना बम फूटा है। मथुरा। जिले में कोरोना का कहर जारी है। वृंदावन के महिला आश्रय सदन में कोरोना बम फूटा।

आश्रय सदन में 32 वृद्ध माताएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। वहीं जिला जेल और नयति अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है।

इसी के साथ ही जिले में आज सोमवार को 340 नए कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि रविवार को मात्र 50 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बल्देव में नौ, चैमुहां में 12, छाता में 24, फरह में 22, गोवर्धन में 17, मांट में चार, मांट ब्लाॅक अरबन में 55, मथुरा ब्लाॅक में 132, नंदगांव में 25, नौहझील में 21, राया में 19 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले।

पीआरडी जवानों का होगा टेस्ट और वैक्सीनेशन


पीआरडी जवानों का जल्द ही कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन होगा। शासन से निर्देश मिलने क बाद पीआरडी प्रभारी रीतराम ने सभी जवानों को कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन कराने को कहा है। राज्य भवन के पीआरडी कार्यालय में प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे जीतराम सिंह ने बताया कि सभी पीआरडी जवानों को अपने-अपने कोविड-19टेस्ट कराने हैं। वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर भाग लेना है। ताकि कोरोना काल में भी उन्हें स्वस्थ रखा जा सके और वह अपनी सेवाएं निरंतर जिला प्रशासन और लोगों दे सकें।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More