BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कानपुर मण्डल में पड़ा 61 फीसदी से अधिक मतदान

कानपुर मण्डल में पड़ा 61 फीसदी से अधिक मतदानकानपुर । तीसरे चरण का मतदान 12 जनपदों की 69 सीटों के लिए रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें कानपुर मण्डल में 27 सीटों के लिए मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धीमी गति से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक 61 फीसदी पार कर गया। सपा का गढ़ कहे जाने वाला इटावा, कन्नौज सहित कानपुर मण्डल के छह जनपदों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। भारी सुरक्षा के बीच कुछ बूथों को छोड़ मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व को खुशी-खुशी मनाया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान की शुरूआती दो घंटे में रफ्तार काफी धीमी रही। कहीं सात प्रतिशत तो कही नौ प्रतिशत या अधिकतम 12 प्रतिशत का आंकड़ा ही पार कर सका। 

लेकिन ज्यों-ज्यों धूप बढ़ती गई या यों कहें कि घरेलू काम से मतदाता को फुर्सत मिलती गई मतदेय स्थलों पर भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर दो बजे तक सभी जनपदों में लगभग 45 प्रतिशत का आंकड़ा पहुंच गया था। दो बजे से चार बजे तक फिर मतदान की रफ्तार धीमी हो गई लेकिन अन्तिम एक घंटे में फिर एक बार फिर मतदान स्थलों पर भीड़ बढ़ने लगी। जिसके चलते मण्डल में मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 61.58 प्रतिशत जा पहुंच गया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More