BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल करेगा रविकांत गर्ग का सम्मान

मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारीयों की आवष्यक बैठक नगर अध्यक्ष रमेष चतुर्वेदी कि अध्यक्षत
में स्थानीय गेस्ट हाऊस में आयोजित कि गईं। जिसमें व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकान्त गर्ग को भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये निर्णय लिया गया कि इस गौरव के लिये मथुरा के व्यापारीयों कि तरफ से रविकान्त गर्ग का जोरदार स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। संगठनात्मक गतिविधियों को धार देते हुये क्षेत्रीय ईकाईयों कि सदस्यता का कार्य पूर्ण कर आगामी तीन माह में नगर के चुनाव कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से प्रदेष सरकार से साप्ताहिक बन्दी दो दिन के स्थान पर एक दिन करने व विवाह षादी में संख्या 200 करने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष रमेष चन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारियों के लिये हर संघर्ष में साथ रहने वाले व्यापारी नेता रविकान्त गर्ग को समस्त भारत वर्ष के व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा एकराय होकर सर्वसम्मति से भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना मथुरा के व्यापारीयों के लिये गर्व व खुषी कि बात है। जिसके लिये उनका अभिनन्दन होना चाहिए। वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष जगदीष गुप्ता व सहमहामंत्री रामचन्द्र खत्री द्वारा संगठन की गतिविधियों में और अधिक तेजी लाने के लिए आवष्यक सुझाव देते हुए संगठन में क्षेत्रीय ईकाईयों की संक्रियता पर बल दिया। मण्डल के वरिष्ठ मंत्री षषिभानु गर्ग व मंत्री भगवान चतुर्वेदी द्वारा प्रदेष सरकार से साप्ताहिक बन्दी दो दिन के स्थान पर एक दिन करने व विवाह समारोह में 200 व्यक्तियों की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।


बैठक का संचालन करते हुये नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल द्वारा बताया कि क्षेत्रीय व्यापारिक ईकाईयों की सदस्यता प्रारम्भ कर दी गई है। गुरूसुखदास, मीनाला बजाज, नागेन्द्र वर्मा, मुकेष अग्रवाल, राजनारयण गौड़, रामनरेष अग्रवाल, अनिल स्वारसत, अष्वनी गर्ग, हेमेन्द्र गर्ग, प्रेमषंकर अग्रवाल, सचिन चतुर्वेदी, लक्ष्मण कालरा, चेतन पाण्डे आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More