BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग, ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जले

दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग, ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जलेबीकानेर। जिले के राजियासर थाने के पास शनिवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद उनमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की ड्राइवर व खलासी को बचने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ट्रकों में ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जल गए।

 

जानकारी के अनुसार देर रात्रि राजियासर गांव स्थित हाईवे रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक थोड़ी दूर तक रगड़ते गए और उनमें देखते ही देखते आग लग गई। चंद मिनटों बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

 

आग तेजी से फैली और देखते ही देखते ट्रक जलने लगे। हादसे के समय वहां कोई वाहन नहीं था। थोड़ी ही देर में वहां से कुछ वाहन गुजरे। वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंच कर दमकल को बुलाया। जब तक दमकल आई दोनों ट्रक काफी जल चुके थे। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और हैल्पर जिंदा जल गए। वहां पहुंची पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More