BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी में एक परिवार एक व्यक्ति का नहीं चलेगा राज : शिवराज

यूपी में एक परिवार एक व्यक्ति का नहीं चलेगा राज : शिवराजकानपुर। यूपी में पार्टी को जीत दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कानपुर में सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि एक परिवार व एक व्यक्ति का राज नहीं चलने वाला है। इसके साथ ही गठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा कि यह डूबता हुआ जहाज है। 

 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के वनवास को हर हाल में दूर करना चाहती है। जिसके चलते पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कानपुर में जनसभा के लिए बुलाया गया। केन्द्रीय नेतृत्व पर खरा उतरने की कोशिश में चौहान ने एमपी सरकार के कार्यों व केन्द्र सरकार के कार्यों की तुलना प्रदेश सरकार से कर मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही सत्ताधारी पार्टी सपा व उसके सहयोगी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि यहां कानून का राज नहीं है, आम जनता का जीना मुश्किल है। 

 

 

बहन-बेटियां व महिलाएं अपने काम से घर से बाहर निकलने की सौ बार सोचतीं है कि जाएं या न जायें। कहा कि कांग्रेस की नाव को पहले ही जनता डुबो चुकी है और गठबंधन होने पर भी उसे कोई नहीं बचा सकता। अगर एक लाइन में कहा जाय तो गठबंधन डूबता हुआ जहाज है। कहा कि एमपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गुण्डाराज का खात्मा किया और विकास की ओर बराबर बढ़ रहा है। अखिलेश यादव के काम बोलता है पर कहा कि यहां कहीं भी विकास नहीं हुआ अगर हुआ है तो केवल सैफई में। वहां जो हवाई पट्टी बनी है तो केवल हीरो हीरोइन ही उतरते हैं। बताते चलें कि एमपी सीएम संगीत टॉकीज की जनसभा में बोल रहे थे। बसपा पर तंज कसते हुए कहा, वहां पर रूपये लेकर टिकट दिया जाता है। जिससे जीत कर आने वाले विधायक अपनी झोली भरने में मस्त रहते हैं। मायावती ने दलितों का कभी भला नहीं चाहा। इस दौरान प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रकाश शर्मा, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा, रवीन्द्र पाटनी, राकेश सोनकर, वीरेन्द्र दुबे, सुनील बजाज, गुरूविन्दर सिंह, पूनम कपूर, शालिनी, अजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहें। 

 

 

15 दिन में बदल जाएगी तस्वीर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही यहां की कानून-व्यवस्था 15 दिनों के अंदर पटरी पर आ जाएगी। अपराधी या तो घर में दुबक जाएगें या सलाखों के पीछे होगें। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आतंकवाद को खत्म कर सकती है। भोपाल में आतंकवादियों के भागने अंजाम दुनिया ने देखा है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More