BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूडी टैक्स नहीं देने वाले 85 होटलों के सीवर कनेक्शन काटेगा निगम

यूडी टैक्स नहीं देने वाले 85 होटलों के सीवर कनेक्शन काटेगा निगमजयपुर। पांच लाख से ज्यादा का यूडी टैक्स नहीं चुकाने वाले होटल मालिकों के खिलाफ अब नगर निगम जल्द ही कार्रवाई करेगा। निगम ऐसे 85 होटल मालिकों के के खिलाफ कार्रवाई करेगा। पांच लाख से ज्यादा का यूडी टैक्स नहीं चुकाने वाले 695 लोगों को सूचीबद्ध किया गया है, इन बड़े बकायादारों से निगम को 350 करोड़ रुपए वसूलने हैं। इसके अलावा 110 से ज्यादा स्कूल, कॉलेज व इंस्टीट्यूट की बिल्डिंगें हैं। इसी तरह निजी हॉस्पिटल व कॉरपोरेट हाउस हैं।

 

मेयर अशोक लाहोटी ने पत्रकारों को बताया कि पहले चरण में निगम प्रशासन ने करीब 3 से 5 सितारा होटलों की सूची बनाई है। जिन पर करीब सौ करोड़ रुपए का यूडी टैक्स बकाया है। निगम पहले होटल मालिकों को सात दिन का अंतिम अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी पत्र जारी करेगा। इसके बाद भी बकाया नहीं चुकाने पर सीवरेज कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही होटल परिसर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। मेयर ने कहा कि तैयार की गई सूची में करीब 700 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। इनमें से 180 करोड़ रुपए 1998 से हाउस टैक्स बकाया है, जबकि 2007 से यूडी टैक्स लागू हो गया था, जो भी सवा 500 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं।

 

सिर्फ मूल पैसा ही मांग रहा है निगम

पहली बार सरकार ने पेनल्टी 100 फीसदी माफ कर दी और ब्याज भी पूरी तरह से माफ कर दिया है। सिर्फ मूल पैसा ही निगम मांग रहा है, वो भी लोग नहीं चुका रहे। यह अंतिम मौका होगा जनता के लिए। इसके बाद इतनी छूट नहीं मिलने वाली है। लोग पैसा नहीं चुकाएंगे तो मजबूरन निगम को कड़े कदम उठाने होंगे। 1.26 लाख बकायादारों के कारण जयपुर की 40 लाख की जनता को सुविधाओं से वंचित नहीं होने देंगे। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More