BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डीटीयू के छात्र को उबर ने दिया 1.25 करोड का ऑफर

डीटीयू के छात्र को उबर ने दिया 1.25 करोड का ऑफरनई दिल्ली । दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के बीटेक अंतिम वर्ष कंप्यूटर इंजीनियरिग के छात्र सिद्धार्थ को ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली अमेरिका की कंपनी उबर ने सवा करोड का पैकेज ऑफर दिया है। उनकी नियुक्ति की मेल कंपनी ने गुरुवार को सिद्धार्थ और विश्वविद्यालय के पास भेजी। साथ ही कंपनी चार साल तक उन्हें अपने शेयर भी देगी। सिद्धार्थ ने ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने से पहले ही उबर कंपनी से इतने अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिलने पर खुशी जताई है। दिल्ली के बसंत कुंज निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि उबर टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक लाख दस हजार यूएस डॉलर (73 लाख रुपये लगभग) का मूल वेतन और वर्ष में लगभग इतना ही स्टॉक और शेयर और अतिरिक्त लाभांश देने की बात कही है। यह कुल मिलाकर लगभग सवा करोड होगा। ज्ञातव्य है कि सिद्धार्थ ने उबर कंपनी में ही पिछले साल इंटरनशिप किया था। उनके कठिन परिश्रम को देखते हुए अब कंपनी ने उसे आगे अपने से जोडने का ऑफर दिया है। इससे पहले डीटीयू के छात्र चेतन कक्कड को 2015 में गूगल ने सवा करोड रुपये का पैकेज दिया था।

इस उपलब्धि पर सिद्धार्थ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय किसी एक को नहीं दिया जा सकता, बल्कि इसमें सभी की भूमिका है। 22 साल के सिद्धार्थ के पिता एक कंसल्टेंट हैं जबकि मां एक फ्रीलांस ट्रांसक्राइबर हैं। इस नौकरी को सिद्धार्थ अक्टूबर महीने में सेंट फ्रांसिस्को में ज्वाइन करेंगे। वसंतकुंज स्थित डीपीए स्कूल से पासआउट सिद्धार्थ कहते हैं कि बचपन से ही कंप्यूटर में कुछ नया तलाशने का जुनून था। इसी चाह के चलते मैंने बीटेक में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More