BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शशिकला को एक और झटका, आय से अधिक संपत्ति केस के फैसले में देरी संभव

शशिकला को एक और झटका, आय से अधिक संपत्ति केस के फैसले में देरी संभवचेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारुढ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम (एआईएडीएमके) में मची आतंरिक कलह खत्म होती नजर नहीं आ रही है। शशिकला खेमा और पनीरसेल्वम खेमा दोनों ही सरकार बनाने के लिए अपना-अपना पक्ष मजबूत करने में लगे हुए हैं। पन्नीरसेल्वम को तब और ताकत मिल गई जब वी के शशिकला का साथ छोडक़र अन्नाद्रमुक के एक विधायक और चार सांसद उनके साथ आ गए। वहीं शशिकला ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कराने में हो रही देरी को लेकर राज्यपाल विद्यासागर राव पर निशाना साधा।

 

शशिकला के खेमे से पनीरसेल्वम के कुनबे में और नेता आ गए है। जिस तरह से ओ पनीरसेल्वम का कुनबा लगातार बढता जा रहा है, उसने शशिकला की मुश्किले और ज्यादा बढा दी है। 

शशिकला के लिए मुश्किलें इतनी ही नहीं हैं। उनके खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सोमवार को आने की उम्मीद नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट में शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति वाला मामला शामिल नहीं है। कॉज लिस्ट में शशिकला का मामला न होने का मतलब है कि सोमवार को उस पर कोई फैसला आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दूसरी ओर ये भी खबर है कि शशिकला गुट जरूरत पडऩे पर सीएम कैंडिडेट बदलने पर भी विचार कर रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More