BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पाक का दावा- भारत बना रहा गुप्त न्यूक्लियर सिटी, भारत ने दावे को किया खारिज

पाक का दावा- भारत बना रहा गुप्त न्यूक्लियर सिटी, भारत ने दावे को किया खारिजनई दिल्ली । पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए हैं कि भारत एक गुप्त न्यूक्लियर सिटी बना रहा है। भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को पूरी से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि ये आरोप आधारहीन हैं। विकास स्वरूप ने कहा कि गुप्त न्यूक्लियर सिटी बनाना पाकिस्तान का ख्याली पुलाव है और कुछ नहीं। विकास स्वरूप ने कहा कि भारत सदैव अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का अनुपालन करता है।

पाक ने लगाए गुप्त न्यूक्लियर सिटी बनाने का आरोप:

ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत ने परमाणु हथियारों का जखीरा एकत्र कर लिया है और गुप्त न्यूक्लियर सिटी बना रहा है। पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय रक्षा निर्माण को लेकर चिंता जताई। नफीस ने संवाददाताओं से कहा कि भारत का यह कदम क्षेत्र के सामरिक संतुलन को कमजोर करने का खतरा पैदा करता है। जकरिया ने कहा कि भारत अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों को लेकर परीक्षण करता रहा है जो क्षेत्र में सामरिक संतुलन को बिगाडेगी। साथ ही उन्होनें कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए और भारत के पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियारों के तेजी से विस्तार पर अंकुश लगाना चाहिए। साथ ही नफीस जकरिया ने यह भी आरोप लगाया है कि भारत मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के बजाय शत्रुतापूर्ण रवैया अपना रहा है। साथ ही उन्होनें कहा कि नियंत्रण रेखा पर भी भारत बार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है और पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया करा रहा है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More