देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिनभर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकारी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण 24 रेलगाडिय़ां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के एक बयान के मुताबिक, ‘चार रेलगाडिय़ों के समय में परिवर्तन किया गया है और दो को रद्द कर दिया गया है।’ राजधानी में एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किए गए थे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत