देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से उद्योग एवं व्यापार जगत की कर प्रक्रिया का सरलीकरण तो होगा ही, साथ ही उपभोग आधारित इस कर के लागू होने का फायदा राज्य के राजस्व में भी दिखाई देगा। राजे ने कहा कि उद्यमी एवं कारोबारी समय पर कर अदा करें, ताकि इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग आमजन के हित में किया जा सके।
मुख्यमंत्री राज्य बजट 2017-18 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्यस्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टैक्स और प्रक्रियाओं का सरलीकरण करने के प्रति सदैव तत्पर है। जीएसटी को प्रदेश में पूरी तैयारी के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर पर जीएसटी के प्रचार-प्रसार के पूरे प्रयास कर रही है। उद्योग एवं व्यापार संघ भी इसमें अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं, ताकि गांव-ढाणी तक के व्यापारियों को इसकी आवश्यक जानकारी मिल सके। मुख्यमंत्री ने बैठक में 40 से अधिक औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों, कर विषेषज्ञों और अन्य प्रतिनिधियों से विस्तृत विचार विमर्श किया। राजे ने उनके सुझावों को गंभीरता से सुना और उचित सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने राज्य में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने स्टार्ट अप के जरिये युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन दिए जाने की भी सराहना की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन के तहत प्रदेश में हुए ऐतिहासिक कार्यों को भी सराहा। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए मीडिया कैम्पेन की सराहना की और इससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, मुख्य सचिव ओपी मीना, प्रमुख शासन सचिव वित्त प्रेम सिंह मेहरा सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं सीआईआई, फिक्की, पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स, एसोचैम, फोर्टी, यूकोरी, टोडार, क्रेडाई, खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, फैडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोट्र्स, लघु उद्योग भारती, राजस्थान टैक्स बार, टैक्स कंसल्टेन्ट तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट संघों सहित सीमेंट, खनन, पर्यटन, होटल्स, टेक्सटाइल, सर्राफा, सिनेमा, ऑयल इंडस्ट्रीज आदि क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में अन्नपूर्णा रसोई के लिए राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार महासंघ के बाबूलाल गुप्ता ने एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार जताया। इसके बाद बैठक में मौजूद विभिन्न उद्योग एवं व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने 5-10 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग अन्नूपर्णा रसोई के लिए देने की घोषणा की।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा