BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

काले हिरण शिकार मामले में अब 27 जनवरी को बयान दर्ज कराएंगे सलमान

काले हिरण शिकार मामले में अब 27 जनवरी को बयान दर्ज कराएंगे सलमानजोधपुर । अभिनेता सलमान खान को बुधवार को कोर्ट में पेश होने से छूट मिल गई है। 18 साल पुराने काले हिरण के शिकार के केस में सलमान अब 27 जनवरी को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे। सलमान के साथ अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को भी कोर्ट में पेश होना है। एक हफ्ते पहले ही सलमान आम्र्स एक्ट के केस में लोअर कोर्ट से बरी हुए थे। 1999 में आई ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। एक अक्टूबर 1998 को फिल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास कांकाणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप सलमान खान पर लगा था। शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू औऱ नीलम भी थे। लिहाजा कोर्ट ने सलमान के साथ इन लोगों को भी बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरणों के शिकार के तीन केस चले और एक केस शिकार के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर चला। 18 जनवरी को सलमान खान हथियार के केस में लोअर कोर्ट से बरी हो चुके हैं। भवाद के चिंकारा केस में सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं। घोड़ाफार्म चिंकारा केस में भी सलमान हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं। चार में से तीन में सलमान बरी हो चुके हैं, अब ये आखिरी केस कांकाणी में काले हिरणों के शिकार का है। इसमें सलमान और फिल्म के दूसरे कलाकारों को अब 27 जनवरी को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराना है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More