देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गुवाहाटी । आज जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। पूरा देश तिरंगे के रंग में सरोबार है लेकिन आतंकी इस दिन भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। असम के तीन जिलों में गुरुवार को सात विस्फोट हुए। पुलिस सूत्रों ने इस हमले के लिए युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (यूएलएफए) को जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्वी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और चरैदेओ जिलों में हुए इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा, इस घटना में किसी के हताहत होने या उन्हें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
उग्रवादियों ने सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अलग-अलग स्थानों में बम लगाया था। उग्रवादी समूहों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह के बहिष्कार का आह्वान किया था। ये सभी धमाके कम तीव्रता के थे, इसलिए इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमलों के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों ने पहले ही गणतंत्र दिवस के दिन आतंकी हमलों की आशंका जताई थी जिसके बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विश्व किडनी दिवस, जानिए किडनी डिजीज से जुड़ी अहम बातें