BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोहरे का कहर, एनएच-2 पर दर्जन भर वाहनों में हुई भिड़ंत, 12 घायल

कोहरे का कहर, एनएच-2 पर दर्जन भर वाहनों में हुई भिड़ंत, 12 घायलकानपुर । सचेंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर सवेरे कोहरे का कहर देखने को मिला। कोहरे के चलते हाइवे पर आगे-पीछे चल रहे एक दर्जन वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

नेशनल हाइवे पर सोमवार के बाद मंगलवार को एक बार फिर घने कोहरे का असर दुर्घटना के रूप में देखने को मिला। आगे पीछे चल रहे वाहनों की एनएच-2 पर सचेंडी इलाके में पहुंचते ही भिड़ंत हो गई। एक के बाद एक करीब एक दर्जन चौपहिया वाहनों की टक्कर हुई। जिससे वाहनों में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस व हाइवे पर एम्बुलेंस सेवा में लगे कर्मियों की दी। 

इस बीच वाहनों में फंसे लोगों को तड़पता देख ग्रामीणों ने घायलों को निकालना शुरू किया। अभी ग्रामीण घायलों को निकाल ही रहे थे, कि तभी एसओ सचेंडी शशिभूषण मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराते हुए क्रेन की मद्द से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद एनएच-2 पर वाहनों की आवाजाही बहाल कराई जा सकी। 

एसओ सचेंडी के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना में कोई कैजुएल्टी नहीं हुई है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज डाक्टरों ने शुरू कर दिया है। सभी घायलों के परिजनों को जानकारी दे गई है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More