देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
देहरादून । उत्तराखंड में ठंड से हल्की राहत मिलने के बाद फिर से ठिठुरन बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वानुमान में राज्य में शुक्रवार सुबह तक बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। कुछ पहाडी इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहब समेत कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण राज्य के मैदानी इलाकों और उत्तर प्रदेश के करीबी इलाकों में ठिठुरन बढ गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है अगले दो दिनों तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौडी और पिथौरागढ में हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश होने और गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड की फूलों की घाटी: हर 15 दिन में बदलती है रंगत, जून से अक्टूबर तक खुलता है स्वर्ग जैसा दृश्य
उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, देहरादून में गिरे ओले