BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

CM सिद्धारमैया पर कौवों की आफत, पहले गाड़ी बिकवाई अब ऊपर की बीट

CM सिद्धारमैया पर कौवों की आफत, पहले गाड़ी बिकवाई अब ऊपर की बीटबेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कौवे परेशान किए हुए हैं। एक कौवे की वजह से पहले उन्हें अपनी गाड़ी बेचनी पड़ी थी, और अब कौवे ने उनके ऊपर ही बींट कर दी। यह भी ऐसे अवसर पर जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक प्रॉजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए मंगलुरु के नजदीक मंजेश्वर पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम के दौरान एक कौवे ने उन पर बींट कर दी। इसके बाद एक अन्य नेता उठे और उनके कपड़ों से बींट साफ की।

इससे पहले, सिद्धारमैया ने अपनी सरकारी कार उस वक्त बेच दी थी, जब उस पर एक कौवा आकर बैठ गया था। घटना बीते साल की है। मुख्यमंत्री की कार पर यह कौवा 2 जून को उस वक्त देखा गया था जब गाड़ी उनके सरकारी बंगले ‘कृष्णा’ में पार्क थी। 

कौवा करीब एक घंटे तक कार की बोनट पर बैठा रहा और उसे उड़ाने के लिए सीएम के स्टाफ को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सीएम के लिए नई टोयोटा फॉच्र्यूनर का ऑर्डर दिया गया, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये के करीब थी।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की खुशामद करने वालों ने कार की बोनट पर कौवा बैठने की घटना को उनके सिर पर मंडरा रही किसी ‘आफत’ से जोड़ा और उन्हें गाड़ी बदलने की सलाह दे डाली। कभी अंधविश्वास विरोधी कानून के पुरजोर समर्थक और खुद को नास्तिक बताने वाले सीएम सिद्धारमैया के इस कदम को उनके रुख से यूटर्न माना गया। 

अतीत में ऐसा कई बार हुआ जब उन्होंने इस तरह के अंधविश्वास का खुलेआम माखौल उड़ाया था। जब एक आला आईएएस अफसर ने उन्हें बीते साल 4 जुलाई को अमावस्या होने की वजह से राज्य विधानसभा का सत्र न बुलाने की सलाह दी तो मुख्यमंत्री ने उन्हें झिडक़ दिया था।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More