BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गांधी और उनके प्रतीकों का इस्तेमाल करने में बरतें ये सावधानियां

गांधी और उनके प्रतीकों का इस्तेमाल करने में बरतें ये सावधानियांनई दिल्ली । केंद्र ने राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि वे गांधी के स्केच, फोटो या लोगो और उनसे जुड़ी कोई भी चीज जैसे चश्मा, चरखा या घड़ी का सार्वजनिक शौचालय, कूड़ेदान या किसी अन्य गंदी जगह इस्तेमाल न करें। हाल ही में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने सभी स्वच्छता प्रभारियों को एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रोग्राम को लागू करते समय किसी की भावनाएं आहत न हो। मंत्रालय ने विभाग प्रमुखों को यही दिशा-निर्देश सभी जिला और अन्य संबंधित अधिकारियों को जारी करने के लिए कहा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बदरुद्दीन कुरैशी नाम के शख्स ने एक याचिका दायर की है, जिसमें गंदी जगहों पर बने सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर गांधी की तस्वीरें, स्केच और उनसे जुड़ी चीजों के इस्तेमाल का विरोध किया गया है। हालांकि कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी और कहा, ‘हमें नहीं लगता कि यह महात्मा गांधी का अपमान है।’ लेकिन साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी जगह गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है तो उनका अपमान न हो। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More