BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

उप्र : अगले सप्ताह से फिर गहराएगा कोहरा

उप्र : अगले सप्ताह से फिर गहराएगा कोहरालखनऊ । उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री तक पहुंचने के चार दिन बाद, रात का पारा बढकर 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से एक बार फिर कोहरे का असर गहराएगा। 

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई। हालांकि, पछुआ हवाओं एवं हल्की बदली की वजह से दिन के तापमान में कमी आएगी।

गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी उप्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन और रात के पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 23 जनवरी तक सुबह हल्के कोहरे के साथ तापमान सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8.3 डिग्री, गोरखपुर का 9.0 डिग्री, इलाहाबाद का 8.0 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More