BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जिम्नास्टिक में आगरा ने जीते 6 स्वर्ण पदक

जिम्नास्टिक में आगरा ने जीते 6 स्वर्ण पदकआगरा । 62वीं नेशनल स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आगरा के जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा के जिम्नास्टों ने प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते हैं।

जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव हरिओम सविता ने बताया कि सोनीपत (हरियाणा) में हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा के जिम्नास्टों ने टीम चैंपियनशिप का रजत पदक जीता। टीम में सारिफ, दिव्यांशु, गौतम गौड़, हिमांशु शामिल थे। 

व्यक्तिगत स्पर्धा में सारिफ ने रोमन रिंग्स पर रजत व हॉरिजेंटल बार पर कांस्य पदक जीता। दिव्यांशु प्रजापति ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में ओवरऑल रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में आगरा के अग्निवेश पांडे ने सर्वाधिक अंक हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता। 

अग्निवेश ने हॉरिजेंटल बार व फ्लोर एक्सरसाइज पर स्वर्ण, पैरलल बार पर रजत पदक जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में अक्षत सविता ने पॉमिल हार्स पर स्वर्ण व सुनील कुमार ने हॉरिजेंटल बार पर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अंडर-14 में आगरा की आयुषी शर्मा ने स्वर्ण पदक और सीनियर वर्ग में रूबी यादव ने स्वर्ण पदक जीत आगरा का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन पर आरएसओ अजय कुमार सेठी, अतुल बंसल, मोहित जैन, हर्ष जैन, हरिओम सविता, अरविन्द यादव, राहुल चोपड़ा, रिचा सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More