देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल की बधाई देते हुए कहा कि विविधता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज (14 जनवरी) देशभर के लोग विभिन्न त्योहार मना रहे हैं। इन त्योहारों को मन रहे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा,ये त्योहार मेहनती किसानों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। मोदी ने कहा, ये त्योहार देशभर में मनाए जाते हैं जिनसे हमारे जीवन में खुशियां आती हैं। यही विविधता हमारे देश की ताकत है। मोदी ने मकर संक्रांति के मौके पर भी लोगों को बधाई दी। उन्होंने तमिल लोगों को पोंगल, गुजरातियों को उत्तरायण और असम के लोगों को माघ बिहू की बधाई दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा