BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकीलखनऊ/इलाहाबाद । उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयाग में मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर शनिवार सुबह से ही पवित्र स्नान करने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रशासन का अनुमान है कि मकर संक्रांति पर लगभग 75 लाख श्रद्धालु 17 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस बीच स्नान को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्नानपर्व के एक दिन पहले माघ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। ऐसे लोग जो संक्रांति से कल्पवास शुरू करेंगे उनका भी आगमन मेला क्षेत्र में हुआ। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने पवित्रस्नान के एक दिन पहले तैयारी पूरी करने का दावा किया। पांचों पांटून पुलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा गया। इसके साथ ही चकर्ड प्लेटों का निरीक्षण किया गया। मेला क्षेत्र में गुड़, तिल की दुकानें सजीं। संगम तट पर प्रकाश और साउंड की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। ज्योतिषाचार्य अविनाश राय के अनुसार, इससे पांच घंटे पहले और इसके पांच घंटे बाद तक स्नान का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन नौ ग्रह को संतुष्ट करने के लिए कंबल, घी, तिल, गौ और गुड़ का दान करने का विधान है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More