BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ऊंट उत्सव: भवई नृत्य देख विदेशी मेहमानों ने भी लगाए ठुमके

ऊंट उत्सव: भवई नृत्य देख विदेशी मेहमानों ने भी लगाए ठुमकेबीकानेर । ऊंट उत्सव में देशी-विदेशी पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए जूनागढ़ के सामने स्थित क्राफ्ट बाजार में भवई नृत्य की प्रस्तुति के दौरान विदेशी मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाए और कलाकारों के साथ ठुमके लगाने लगे। उत्सव में अधिक से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों को आमंत्रित करने की श्रंृखला में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा नवाचार करते हुए स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोक संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। इसके तहत नंदलाल एंड ग्रुप द्वारा भवई नृत्य एवं घूमर की प्रस्तुतियां दी गई। इसी प्रकार पिथरासर के असलम खां एंड ग्रुप ने कालबेलिया और लंगा के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रामुग्ध कर दिया। अनेक देशी-विदेशी मेहमानों में इन पलों को मोबाइल में कैद करने की होड़ देखने को मिली। क्राफ्ट बाजार के मुख्य द्वार पर सजे-धजे ऊंटों और रोबीलों ने आगंतुकों का स्वागत-सत्कार किया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More