BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बादल बहू की धमकी- इशारा किया तो जिंदा नहीं रहेंगे ‘आप’ नेता

बादल बहू की धमकी- इशारा किया तो जिंदा नहीं रहेंगे ‘आप’ नेताबठिंडा/मानसा । पंजाब में चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। बुधवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता उछाले जाने की घटना और 8 जनवरी को उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की चुनावी यात्रा पर हुए हमले के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने धमकी दी है कि अगर उनके लोगों को इशारा हो जाए, तो आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए जिंदा रह पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के नेता लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।

मानसा के बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में बादल परिवार की बहू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अहिंसा में यकीन रखता है। उन्होंने आप को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर बादल अपने कार्यकर्ताओं से लाठी उठाने को कह दें, तो वे (आप) जिंदा रहने के काबिल नहीं रहेंगे।’ हरसिमरत ने आगे कहा, ‘मैं पंजाब के सबसे प्रतिष्ठित राजनेता पर हुए इस कायराना हमले की निंदा करती हूं और पंजाब के लोगों से अपील करती हूं कि वे ऐसे तत्वों से दूर रहें जो पंजाब की शांति को खत्म कर देना चाहते हैं।’  हरसिमरत कौर का यह विवादास्पद आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील करते हुए बादल परिवार द्वारा चलाई जा रही बसों को हटाने की बात कही थी। मान ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि लोग घरों में पत्थर जमा किए हुए हैं और बहुत जल्द अकाली नेताओं पर हो रहे हमलों को देखते हुए ‘ब्लैक’ में मिलेंगे। गौरतलब है कि बुधवार को सीएम बादल पर लम्बी के रत्ता खेड़ा गांव में जूता उछाला गया था। इसके पहले 8 जनवरी को फाजिल्का जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुखबीर सिंह बादल की चुनावी सभा पर हमला किया गया था। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बुढलाडा से उम्मीदवार डॉक्टर निशान सिंह का चुनावी अखाड़ा तेजी पकडऩे लगा है। आज एक नुक्कड़ रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पिछले समय में हुए विकास के बलबूते गठजोड़ पंजाब में तीसरी दफा सरकार बनाएगा। हरसिमरत कौर ने आम आमदी पार्टी के नेताओं की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी के नेता लोगों को पत्थर मारने के लिए उकसाते हैं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लोगों को गलत काम करने के लिए भडक़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक जिम्मेदार पार्टी है और भाईचारा कायम रखेगी। इसके अलावा हरसिमरत ने लोगों से आग्रह किया कि वे आप और केजरीवाल से दूर रहें। साथ ही हरसिमरत ने ड्रग्स के मुद्दे पर पंजाब को बदनाम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की।

बयानों पर चुनाव आयोग की नजर

पंजाब में नेताओं की तीखी बयानबाजी पर चुनाव आयोग की भी नजर है। आयोग ने हरसिमरत कौर और आम आदमी पार्टी के सासंद भगवंत मान के बयानों की जांच करने का फैसला किया है। मानसा के उपायुक्त वीरेंद्र शर्मा ने कहा, ‘हमारे रिटर्निंग अफसर वीडियो की जांच कर रहे हैं। अगर वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।’     

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More