BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

योग छोड़ मां हीराबेन से मिलने पहुंचे PM मोदी, नाश्ता भी किया

योग छोड़ मां हीराबेन से मिलने पहुंचे PM मोदी, नाश्ता भी कियागांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज सुबह योग करते है। पीएम मोदी के लिए यह एक ऐसा नियम है जिसे वह आमतौर पर हर सुबह निभाते है। लेकिन आज उन्होंने यह नियम अपनी मां के लिए तोड दिया। आज सुबह पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंच गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि योग छोडकर 97 वर्षीय मां से मिलने गए। सुबह होने से पहले उनके साथ नाश्ता किया और उनके साथ अच्छा समय बिताया।

आपको बता दे कि आज से शुरु हो रहे वाइब्रेट गुजरात में हिसा लेने के लिए पीएम मोदी सोमवार को गुजरात पहुंच गए। प्रधानमंत्री आठवें वाइब्रेट गुजरात वैश्विक सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे में तेजी से विकास हो रहा है। भूमिपूजन के मौके पर पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु मौजूद थे। गुजरात सरकार ने 250 करोड़ रुपये की लागत से गांधीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने का निर्णय किया है।

दरअसल गुजरात के गांधीनगर में देश का पहला ऐसा 5 स्टार होटल बनने जा रहा है, जो रेलवे ट्रैक के ऊपर हवा में होगा। इस होटल में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। होटल में कुल 300 कमरे होंगे। गांधीनगर में रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले इस फाइव स्टार होटल के लिए गुजरात सरकार और रेल मंत्रालय की कंपनी आईआरएसडीसी के बीच करार हुआ है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More