BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली में ठंड ने तोडा पांच साल का रिकॉर्ड, 4 डिग्री पहुंचा पारा

दिल्ली में ठंड ने तोडा पांच साल का रिकॉर्ड, 4 डिग्री पहुंचा पारानई दिल्ली । पहाडों इलाकों में हो रही बर्फबारी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कडाके की ठंड पड रही है। दिल्ली में ठंड ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। आज दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली में आने-जाने वाली कुल 44 ट्रेनों पर असर पडा है। 

पिछले दिनों से दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है। दो दिन पहले शिमला में हुई बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत कडाके की ठण्ड की चपेट में है। बुधवार को सफदरजंग में सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को पारा 5.1 तक पहुच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, हड्डियों तक को गला देने वाली इस ठंड से फिलहाल अगले दो – तीन दिन तक दिल्ली वालों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। ठंड और कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली से जाने वाली 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 26 ट्रेन देर से चल रही हैं तथा 7 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। 

अभी और गिरेगा पारा-

वीकेंड में हुई बारिश की वजह से मौसम ने अपने मिजाज बदले थे, हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अगले दो दिन में राजधानी और आसपास के इलाकों का पारा 2 डिग्री तक और गिरने की सम्भावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों को ठंडी हवाओं के प्रकोप से बचने के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है।

अगले दो दिन तक दिल्ली वालों को भी हिदायत है कि वे गर्म कपड़ों के साथ जरा संभल कर घर से बहार निकलें। भारी बर्फबारी के कारण लगातार दो दिनों तक देश के शेष हिस्सों से कटे रहने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिए आंशिक तौर पर दोबारा खोला गया था। कश्मीर घाटी देश के शेष हिस्से से जुड़ गया और हवाई यातायात भी बहाल हुआ।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More